आमदनी और बचत बढाने के 5 ज्योतिषिय उपाय BY KM SINHA

1. यदि आप कर्ज से परेशान रहते हंै तो ऐसा आपके कुण्डली मे “बुध” ग्रह कमजोर होने पर होता है। कर्ज से छुटकारा और अपने आमदनी को बढ़ाने के लिए आपको भगवान गणेश की पूजा-पाठ, ओम् बुधाय नमः का जाप और प्रत्यके बुधवार को मूंग के दाल का दान करना चाहिए।
2. यदि आपकी आमदनी हो रही है लेकिन खर्चें के कारण आप बचत नही कर पा रहे हैं तो आपको एक नारियल के ऊपर चमेली और सिन्दुर से स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर उसको कुछ भोग के साथ हनुमान मंदिर मे अर्पित करना चाहिए और साथ ही ऋणमोचक मंगल स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आपको तत्काल लाभ मिलेगा।

3. यदि आप आमदनी बढ़ाना चाहते है तो करे ये उपायः-

✡ प्रतिदिन महालक्ष्मी का ध्यान करने के बाद मस्तक पर शुद्ध केसर का तिलक लगाए ऐसा करने से आपको बहुत जल्दी धन लाभ होगा।
✡ प्रतिदिन अपने घर मे कपूर जलाएं।
✡ कपूर एक सुगंधित पदार्थ होता। इसके जलाने से वातावरण सुगंधित होता है व पितृदोष का समाप्ति हो जाता है।

4. यदि पर्याप्त आमदनी केे बावजूद भी आप धन -संचय में असफल है तो आपको सरसों के तेल मे बने हुए पराठे या पुड़ी को प्रत्येक शनिवार को कुत्तों को खिलाना चाहिए इससे आपको शीघ्र लाभ मिलेगा।
5. पौराणिक कथनों के अनुसार शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है और यह दिन धन प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है, धन संचय के लिए प्रत्येक शुक्रवार को तुलसी के पौधे के पास शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए और श् ऊ श्रीं श्रीं श्रीं श् मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपके धन में वृद्धि होगी।

READ ALSO   Guru Nanak Jayanti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *