ऐसे करें माँ शैलपुत्री की पूजा और पूर्ण करें मनोकामना
नवरात्रि दो शब्दों से मिलकर बना है जिसका शाब्दिक अर्थ है ‘नौ राते’ हिन्दू धर्म में आने वाली नवरात्रि का बहुत महत्व होता है। इस नवरात्रि में भक्त अपने मनोकामनाओं को पूर्ण करने के लिए माता के नौ रुपों की पूजा करते है। शैलपुत्री एक संस्कृत नाम है जिसका अर्थ है शैल की पुत्री अर्थात चट्टान की पुत्री। माता का प्रथम रुप शैलपुत्री माता का है तो आज हम ज्योतिषाचार्य के. एम. सिन्हा जी द्वारा जानेंगे की माँ शैलपुत्री की पूजा कैसे करें तथा इस पूजा का क्या महत्व है ?
माता शैलपुत्री का स्वरुप
नवरात्रि का प्रथम दिन माँ शैलपुत्री का होता है यह माँ दुर्गा का ही एक रुप है जिसकी पूजा की जाती है माँ शैलपुत्री नें अपने इस रुप में शैलपुत्र हिमालय के घर में जन्म लिया था अपने इस रुप में माता वृषभ पर विराजमान है उनके हाथ में एक त्रिशूल और दूसरे हाथ में कमल का फूल है मान्यता के अनुसार नवरात्रि के प्रथम दिन माँ शैलपुत्री की पूजा अर्चना करना अच्छी सेहत की प्राप्ति के लिए लाभदायक होता है।
22 मार्च नवरात्रि का पहला दिन- 22 मार्च 2023 दिन बुधवार
सूर्योदय- 22 मार्च 2023 प्रातः 06ः33
सूर्यास्त- 22 मार्च 2023 शामः 06ः34
प्रतिपदा तिथि आरम्भ- 21 मार्च 2023 रात 10ः53 से
प्रतिपदा तिथि समाप्त- 22 मार्च 2023 रात 08ः21 तक
घटस्थापना शुभ मुहूर्त- 22 मार्च 2023 को सुबह 06ः33 से सुबह 07ः32 तक
यह पढ़ेंः- चैत्र नवरात्रि के सावतें दिन करें, माँ कालरात्रि की पूजा
दुर्गा माता के शैलपुत्री रुप से जुड़ी कथा
कई हिन्दू पुराणों तथा शिव महापुराण में माता के इस रुप की कथा का वर्णन मिलता है। माता का जन्म प्रजापति दक्ष की पुत्री देवी सती के रुप में हुआ था माता सती ने देवो के देव महादेव से विवाह किया था लेकिन इस विवाह से देवी सती के पिता प्रसन्न नही थें। एक बार की बात है प्रजापति दक्ष नें एक महायज्ञ का आयोजन किया और उन्होंने माता सती और भगवान शिव को छोड़कर सभी को आमंत्रित किया। यह सुनकर माता सती को बहुत दुख हुआ और उन्हें प्रतीत हुआ कि यह मेरे और महादेव के अपमान की भांति है।
परन्तु पिता का घर होने के कारण वह बिना आमंत्रण के ही उस महायज्ञ में चली गई। वहां जाने के उपरान्त माता को कई असहनीय बातों को सुनना पड़ा जिससे पीड़ित होकर माता ने वहां उपस्थित अग्निकुण्ड में अपने शरीर को जला दिया । ये सब देखकर महादेव को अत्यन्त दुख हुआ। उन्होंने स्वयं को सबसे दूर कर लिया और कई युगों की तपस्या के लिए चल गये और उनके बिना पूरा ब्रह्माण्ड अस्त-व्यस्त था। उसी समय माता सती ने राजा हिमालय के घर पार्वती के रुप में पुर्नजन्म लिया परन्तु महादेव तपस्या मे लीन थे और माता पार्वती को शिव जी को पाना बहुत मुश्किल था।
तब माता पार्वती नें कठोर तपस्या आराधना करना आरम्भ कर दिया और भगवान शिव की खोज करने लगी। कई प्रयासों के बाद माता को शिव जी की प्राप्ति हुई और उन्होंने उनसे विवाह किया। इस प्रकार ऐसा माना जाता है कि माता शैलपुत्री ने खुद को मूल चक्र की सच्ची देवी के रुप में दर्शाया है। नवरात्रि के पहले दिन भक्त मूल चक्र में प्रवेश करते है तथा मूलाधार को ध्यान में रखकर समर्पण स्थापित करने के लिए देवी शैलपुत्री की पूजा करते है।
माता शैलपुत्री का प्रिय मंत्रः-
ओम देवी शैल्पुत्र्यै नमः
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखरम्।
वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्।।
वन्दे वान्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखरम्
वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्री यशस्विनीम्
शैलपुत्री माता को प्रसन्न करने की विधि
☸ नवरात्रि के प्रथम दिन माँ शैलपुत्री की पूजा की जाती है परन्तु पूजा सही विधि-विधान से न हो तो पूजा अपूर्ण मानी जाती है। इसलिए माता को प्रसन्न करने के लिए निम्न नियम का प्रयोग करें।
☸ माँ दुर्गा के इस स्वरुप की पूजा के लिए ब्रह्मा मुहूर्त में उठकर स्नान आदि कर लें।
☸ उसके पश्चात पूजा घर या मंदिर की अच्छे से साफ-सफाई कर लें।
☸ माता की स्थापना के लिए एक साफ-सुथरी चौकी लें।
☸ चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं और उस पर मां दुर्गा के साथ नौ स्वरुपों की स्थापना करें।
☸ तत्पश्चात माता शैलपुत्री की पूजा करें तथा व्रत का संकल्प लें।
☸ पूजा एवं संकल्प के पश्चात माता को सफेद रंग के पुष्प अर्पित करें।
☸ माता को गाय के घी से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
☸ पूजा के अंत में माता के समक्ष घी का दीपक जलाएं एवं आरती करें।
यह पढ़ेंः- माँ ब्रह्मचारिणी
शैलपुत्री माता
☸ माता को सफेद रंग अत्यन्त प्रिय है इसलिए आज के दिन सफेद वस्त्र पहनें तथा माता को सफेद पुष्प एवं मिठाई का भोग लगाएं।