दिन के अनुसार पहने शुभ रंग के शर्ट, कुण्डली में स्थित सारे ग्रह होंगे अत्यधिक प्रसन्न

शास्त्रों तथा हिन्दू मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि जहाँ पर साफ- सफाई होती है वहाँ पर धन की देवी माँ लक्ष्मी का वास होता है फिर चाहे यह साफ-सफाई वाली बात घर की हो या कपड़ों की, इस पूरी सृष्टि पर शायद ही कोई ऐसा होगा जो साफ-सुथरे और नये वस्त्र पहनने की इच्छा नहीं रखता होगा। आपको बता दें ज्योतिषशास्त्रों में ग्रहों का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है जिसका असर पूर्ण रूप से मानव जीवन पर पड़ता ही पड़ता है ऐसे में इन सभी ग्रहों को मुख्य रूप से सप्ताह के 7 दिनों के आधार पर अलग-अलग दिन समर्पित किया गया है। हर दिन का अधिपति ग्रह अलग-अलग होता है जैसे सोमवार का ग्रह चन्द्रमा है और चंद्र देव को सोम भी कहा जाता है। ठीक इसी प्रकार से रविवार के अधिपति देव सूर्य है। यह ग्रहों के राजा सूर्य है और इनका नाम रवि है। इसी प्रकार से जैसे सभी ग्रहों का अपना एक दिन है ठीक वैसे ही हर ग्रहों का एक शुभ रंग भी निश्चित होता है।
यदि आप सप्ताह के दिनों के अनुसार कोई शुभ रंग की टी शर्ट पहनते हैं तो आप पर सभी देवी-देवताओं तथा उस दिन के ग्रहों की विशेष कृपा प्राप्त होती है वे ग्रह आप पर पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे जिससे आपको अपने सभी कार्यों में अनुकूल परिणाम मिलेगा, ग्रहों का पूरे दिन अनुकूल प्रभाव रहने के कारण आपका किस्मत भी आपका पूरा साथ देगा तो आइए हम हमारे योग्य ज्योतिषाचार्य के. एम. सिन्हा जी के द्वारा जानते हैं कि कौन से दिन किस रंग के शर्ट पहनना शुभ फलदायक होगा।

पूरे सप्ताह में किस दिन किस रंग के शर्ट पहनें
रविवार के दिन

शास्त्रों के अनुसार रविवार का दिन पूरी तरह से सूर्यदेव और भगवान विष्णु जी को समर्पित होता है। इस दिन विशेष रूप से उन दोनों ही देवताओं की पूजा की जाती है। इस दिन के अधिपति ग्रह सूर्यदेव को माना जाता है, यह दिन सूर्य का होने के कारण इस दिन गुलाबी, नारंगी, लाल और सुनहरे रंग के वस्त्र पहनना सभी जातकों के लिए शुभ फलदायी माना जाता है। इस रंग के वस्त्र पहनने से जातक को भगवान सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है साथ ही आपके जीवन में शत्रुओं का नाश होता है और जातक के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। ऐसे में आप रविवार के दिन इनमें से किसी भी रंग का शर्ट या टी-शर्ट पहनकर अपना दिन बहुत लकी बना सकते हैं।

सोमवार के दिन

शास्त्रों के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्रदेव को पूरी तरह से समर्पित होता है। सोमवार के दिन भगवान शिव और चंद्रदेव की विधिपूर्वक पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन का अधिपति ग्रह चंद्रमा को माना जाता है इनका शुभ रंग सफेद होता है। मान्यता के अनुसार इस दिन सफेद, सिल्वर और हल्के रंग के वस्त्र पहनना अतिशुभ माना जाता है इसके अलावा आप इस दिन हल्के नीले या हल्के पीले रंग का वस्त्र भी पहन सकते हैं। अतः इन सभी रंगों में से किसी एक रंग का वस्त्र पहनने से जातक को जीवन में मानसिक सुख तथा समृद्धि की प्राप्ति होती है तथा भगवान शिव और चंद्र देव का आशीर्वाद भी सदैव प्राप्त होता रहता है।

मंगलवार के दिन

शास्त्रों के अनुसार मंगलवार का दिन हनुमान जी और मंगल ग्रह को समर्पित होता है और इस दिन हनुमान जी और मंगलग्रह की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन का अधिपति ग्रह मंगल ग्रह को माना जाता है। इनका शुभ रंग लाल होता है। मान्यता के अनुसार लाल रंग तथा लाल रंग जैसे दिखने वाले वस्त्र पहनना अत्यधिक शुभ फलदायी माना जाता है ऐसे में इस रंग के वस्त्र पहनने से जातक का ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और जातक हर दिन पूरी तरह से स्वस्थ रहता है।

बुधवार के दिन

शास्त्रों के अनुसार बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध देव को समर्पित होता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान बुध और गणेश भगवान की पूजा की जाती है। इस दिन का अधिपति ग्रह बुध ग्रह को माना जाता है। इनका शुभ रंग हरा होता है। इसके अलावा बुध ग्रह बुद्धि, कारोबार, शिक्षा, पढ़ाई तथा वाकपटुता का कारक ग्रह माना जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन हरे रंग के वस्त्र को ज्यादा प्रयोग में लाने से आपको अपने जीवन में सफल परिणाम मिलेंगे, साथ ही आपको उस पूरे दिन पूर्ण लाभ की प्राप्ति होगी।

गुरुवार का दिन

शास्त्रों के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु तथा देवगुरु बृहस्पति की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है वहीं कुछ लोगों के द्वारा कुण्डली में बृहस्पति देव को मजबूत करने के लिए उपवास भी रखा जाता है। इस दिन का अधिपति ग्रह बृहस्पतिदेव को माना जाता है। इनका शुभ रंग मुख्य रूप से पीला माना जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन पीला और केसरिया रंग का शर्ट पहनने से जातक को अपने जीवन में सुख शांति की प्राप्ति होती है साथ ही जातक के भाग्य और आयु में भी निरन्तर वृद्धि होती है।

शुक्रवार के दिन

शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार का दिन माँ लक्ष्मी और शुक्रदेव को समर्पित होता है। इस दिन विशेष रूप से माँ लक्ष्मी और शुक्रदेव की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन का अधिपति ग्रह शुक्र ग्रह को माना जाता है। इनका शुभ रंग सफेद तथा माँ लक्ष्मी का शुभ रंग गुलाबी माना जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन सफेद तथा गुलाबी रंग की टी-शर्ट या शर्ट पहनने से जातक को धन और ऐश्वर्य के साथ-साथ सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

शनिवार के दिन

शास्त्रों के अनुसार शनिवार का दिन मात्र शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विशेष रूप से शनिदेव की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन का अधिपति ग्रह भी शनिदेव को ही माना जाता है। इनका शुभ रंग काला और नीला होता है। मान्यता के अनुसार इस दिन नीले, काले, जामुनी या भूरे रंग की शर्ट पहनना लकी माना जाता है इसमें शनिदेव अत्यधिक प्रसन्न होते हैं साथ ही अपना आशीर्वाद उन पर बनाये रखते हैं।

 

🌟 Special Offer: Buy 1 Get 10 Astrological Reports! 🌟

Unlock the secrets of the stars with our limited-time offer!

Purchase one comprehensive astrological report and receive TEN additional reports absolutely free! Discover insights into your future, love life, career, and more.

Hurry, this offer won’t last long!

🔮 Buy Now and Embrace the Stars! 🔮