दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 17 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार

[ez-toc]

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 17 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार 1मेष राशिफल 2023

आज आप एक नयी ऊर्जा से भरे रहेंगे। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें, आज आप अपना बजट भी बना सकते है। जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कार्य-व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी एवं आपके कार्यों से आपके उच्च अधिकारी प्रभावित हो सकते है जिससे आपको पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं बाहरी वस्तुओं के खान-पान से बचें।
उपायः- पीले वस्त्र का दान करें, जीवन में शांति बनी रहेगी।

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 17 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार 2वृषभ राशिफल 2023

आज आपका दिन मिश्रित रुप से परिणाम देने वाला रहेगा। कार्य-व्यवसाय से जुड़े क्षेत्र में धन सम्बन्धी समस्या परेशान कर सकती है किन्तु आज आपको भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पिता से सम्बन्ध मधुर होंगे तथा परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। अविवाहित जातकों के लिए रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।
उपायः- सुन्दर काण्ड का पाठ करें, घर-परिवार में शांति बनी रहेगी।

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 17 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार 3मिथुन राशिफल 2023

आज आपका मन चिंतित रह सकता है किन्तु आपको मित्र एवं रिश्तेदारों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार वालों के साथ कही बाहर जाने की योजना बना सकते है। कार्य-व्यवसाय में उन्नति के नये मार्ग मिलेंगे तथा स्थान परिवर्तन के योग भी बन सकते है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें अन्यथा हानि हो सकती है।
उपायः- ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें, लाभ मिलेगा।

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 17 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार 4 कर्क राशिफल 2023

आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। कार्य-व्यवसाय में उन्नति होगी एवं आपके कार्य को सराहना मिलेगी। समाज में मान, पद, प्रतिष्ठा बढ़ेगी जिसके कारण आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा एवं परिवार में खुशियाँ बनी रहेगी।
उपायः- भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें, जीवन में शांति बनी रहेगी।

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 17 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार 5सिंह राशिफल 2023

आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। घर में कोई मांगलिक कार्य करने की योजना बना सकते है जिसमे धन का अधिक खर्च हो सकता है। मित्र एवं रिश्तेदारों से सम्बन्ध मधुर होंगे जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा एवं कार्य-व्यवसाय मे मनचाहा लाभ प्राप्त होगा।
उपायः- गरीबों को वस्त्र दान करें, लाभ प्राप्त होगा।

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 17 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार 6कन्या राशिफल 2023

आज आप मानसिक रुप से तनाव का अनुभव करेंगे। कार्य मे परिश्रम अधिक करना पड़ेगा किन्तु उसका परिणाम सकारात्मक मिलेगा जिसके कारण आपको प्रसन्नता की अनुभूति होगी। परिवार में छोटे भाई-बहनों से मतभेद हो सकते है। इससे परेशान न हो, परिस्थितियाँ जल्द ही सुधरेंगी।
उपायः- गायत्री मंत्र का जाप करें, सभी कष्ट समाप्त होंगे।

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 17 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार 7तुला राशिफल 2023

आज आपका दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। निजी नौकरी में है तो किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते है तथा आपका मन काम मे नही लग पायेगा। लम्बे समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। किसी मित्र से मिलने की संभावना हो सकती है।
उपायः- शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के पास घी का दीपक जलाएं।

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 17 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार 8वृश्चिक राशिफल 2023

आज आपका मन नकारात्मक विचारों से भरा रह सकता है। आय से अधिक व्यय होने के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और जहां आवश्यकता हो वही व्यय करें, घर के किसी बड़े सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। अपनी वाणी में विनम्रता रखें एवं अपने क्रोध पर भी नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
उपायः- माता लक्ष्मी की आराधना करें, सभी कष्ट दूर होंगे।

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 17 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार 9 धनु राशिफल 2023

आज आपके विरोधी आपको हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते है। धैर्य के साथ कार्य करें आपको कोई नुकसान नही होगा। कार्य के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है जिसके कारण आप थकान महसूस कर सकते है। पारिवारिक सम्बन्ध मजबूत होंगे एवं माता-पिता का साथ व आशीर्वाद प्राप्त होगा। खान-पान का ध्यान रखें स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
उपायः- चंदन का तिलक लगायें, सभी समस्याएं समाप्त होंगी।

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 17 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार 10मकर राशिफल 2023

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। शाम के समय किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिससे आपको प्रेरणा मिलेंगी। कार्य-व्यवसाय में उन्नति होगी तथा आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। व्यर्थ के विवाद में पड़ने के बजाय अपने कार्य पर ध्यान केन्द्रित करें। भाई-बहनों से सम्बन्ध मजबूत होंगे।
उपायः- भगवान विष्णु की आराधना करें, कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 17 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार 11 कुंभ राशिफल 2023

आज आपका मन धर्म और अध्यात्म में लगेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते है। कार्य-व्यवसाय के कारण कहीं यात्रा पर जाने के योग बना सकते है। बाहरी वस्तुओं के खान-पान से बचें अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
उपायः- ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें, सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 17 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार 12मीन राशिफल 2023

आज के दिन आप थोड़ी कठिनाईयों का सामना कर सकते है। घर के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है इसलिए अपनी वाणी में मधुरता रखें अन्यथा बात बिगड़ सकती है। कार्य-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। जो जातक शिक्षा से जुड़े है उनके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में सभी परिणाम सकारात्मक मिल सकते है।
उपायः-सूर्य देव को जल अर्पित करें, धन-सम्पत्ति का लाभ मिलेगा।

🌟 Special Offer: Buy 1 Get 10 Astrological Reports! 🌟

Unlock the secrets of the stars with our limited-time offer!

Purchase one comprehensive astrological report and receive TEN additional reports absolutely free! Discover insights into your future, love life, career, and more.

Hurry, this offer won’t last long!

🔮 Buy Now and Embrace the Stars! 🔮