नव वर्ष में सूर्य का राशि परिवर्तन (Sun Enters Capricorn)

नव वर्ष में सूर्य का राशि परिवर्तन मकर राशि में 14 जनवरी को हो रहा है। सूर्य अपनी शत्रु राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके फलस्वरुप सूर्य का राशि परिवर्तन सभी लग्न के जातकों पर अपना कोई न कोई प्रभाव डालेगा तो आइये हम विस्तार समझते है –

सूर्यः- सूर्य को राजा ग्रह की संज्ञा दी गई है। यदि जातक की कुण्डली में सूर्य उच्च का या बलवान हो तो जातकों को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है। कार्य-व्यवसाय में उच्च पद की प्राप्ति है तथा प्रशासन द्वारा भी अच्छा लाभ प्राप्त होता है। स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियाँ दूर होती है परन्तु सूर्य कमजोर हो तो जातकों को आखो की परेशानी, हड्डियों के रोग देता है। सूर्य को अग्नितत्व माना गया है। जिसके कारण जिस राशि में प्रवेश करता है। उससे अलगाव स्थिति उत्पन्न करता है। सूर्य को आत्मा का कारक भी माना जाता है।

मेषः- सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों को कुछ परेशानियों के बाद सफलता देगा। अपने पराक्रम से आप लाभ प्राप्त करेंगे तथा भाई-बहनों का भी सहयोग मिलेगा। कार्य-व्यवसाय में कुछ रुकावटों के बाद या विलम्ब से आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन आपको धन संग्रह करने में कमी महसूस होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपके परिश्रम का फल विलम्ब से प्राप्त होगा। शारीरिक रुप से आप स्वस्थ्य महसूस करेंगे। थोड़ी-बहुत पैरो में परेशानी बन सकती है।

वृषः- सूर्य का राशिपरिवर्तन आपको मिश्रित परिणाम देगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परन्तु गले से सम्बन्धित कुछ परेशानी बन सकती है तथा पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है। आपके पराक्रम में कमी आ सकती है। इसके बावजूद आप अपने परिश्रम से अपने भाग्य की उन्नति करने में सक्षम होंगे। आपकी यात्रा सामान्य रहेंगी। छोटे भाई-बहनों के सुख में कमी महसूस करेंगे तथा आर्थिक क्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती है। कार्य-व्यवसाय में आप पराक्रमी रहेंगे तथा विलम्ब से सफलता प्राप्त करेंगे। शिक्षा को लेकर आप काफी संघर्ष करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा परन्तु प्रेम प्रसंग में कुछ परेशानियां बन सकती है। शत्रुओं का सामना करने में आप सक्षम होंगे।
उपायः– गणेश जी को हरे रंग के फल अर्पित करें।

मिथुनः- सूर्य का राशि परिवर्तन आपको कई सकारात्मक परिणाम देगा तथा कई क्षेत्र में रुकावटें भी उत्पन्न करेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परन्तु पराक्रम में कमी आ सकती है तथा छोटे भाई-बहनों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है। अपने परिश्रम द्वारा लाभ प्राप्त करने में आप सक्षम होंगे परन्तु धन संग्रह में रुकावटें आ सकती है। संतान को लेकर आप चिंतित हो सकते है। खर्च के क्षेत्र में भी बढ़ोत्तरी होगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में परिश्रम के अनुरुप फल नही प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। साझेदारी के कामों में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।
उपायः- सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।

कर्कः- वैवाहिक जीवन की दृष्टिकोण से सूर्य राशि का परिवर्तन आपके लिए अच्छा नही साबित होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें तथा पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी बहुत चिंता बन सकती है। त्वचा सम्बन्धित रोग से आप पीड़ित हो सकते है। दैनिक क्षेत्र में कार्य कर रहें जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। इस परिवर्तन में आपको साझेदारी के कार्यों से दूर रहना चाहिए। धन वृद्धि के लिए आप कठिन प्रयासरत रहेंगे। पिता पक्ष से लाभ प्राप्त कर सकते है। राज्य द्वारा भी लाभ प्राप्ति के योग बन रहे है। लाभ के साधनों में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
उपायः- हरे रंग की वस्तुओं का दान करें।

सिंहः- सिंह राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन अच्छा होगा। शारीरिक रुप से आप सुख की अनुभूति करेंगे। अपने शत्रुओं का सामना करने में आप सक्षम होंगे तथा सभी चुनौतियों को पूर्ण कर लेंगे। खर्च की अधिकता हो सकती है तथा बाहरी स्त्रोतों से भी आप लाभ प्राप्त कर सकते है। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। भूमि, मकान से सुख की अनुभूति करेंगे। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी परन्तु प्रेम-प्रसंग से जुड़े जातकों के लिए यह परिवर्तन अच्छा नही रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी संघर्ष बढ़ सकता है।
उपायः- पीले रंग की वस्तुओं का दान करें, परेशानियां दूर होंगी।

कन्याः- कन्या राशि के जातकों को सूर्य राशि का राशि परिवर्तन सामान्य परिणाम देगा। खर्चों के अधिकता के कारण मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में विलम्ब से सफलता प्राप्त होगी तथा संतान पक्ष से भी कुछ परेशानी बन सकती है। आपके धन में वृद्धि के योग बन रहे है परन्तु आपको काफी परिश्रम करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानी बन सकती है। बाहरी स्त्रोतो से आप लाभ प्राप्त कर सकते है। भूमि, वाहन से सुख की अनुभूति होगी। अपने पराक्रम से कई परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। माता के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे बने रहेंगे। यात्राओं द्वारा लाभ प्राप्ति की सम्भावना बन रही है। तकनीकी से जुड़े जातकों को इस समय सावधान रहना चाहिए।
उपायः- सूर्य देव को जल दें तथा पीली वस्तुओं का दान करें।

तुलाः- सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए सकारात्मक साबित होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें थे तथा मधुमेह रोगियों को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। शत्रुओं का सामना करने में आप सक्षम होंगे। परिवार के सुख में कमी महसूस कर सकते है तथा छोटे भाई-बहनों से भी आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। माता के साथ भी सम्बन्धों में कटुता आ सकती है। भूमि, वाहन के कार्यों में कुछ रुकावटें उत्पन्न हो सकती है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आप संघर्षशील रहेंगे तथा बाहरी स्त्रोतो से भी लाभ प्राप्ति के योग है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्राएं सफलदायक साबित होंगे। आमदनी के स्त्रोतों में कमी आ सकती है। राज्य एवं व्यवसाय द्वारा सम्मान प्राप्ति के योग बन रहे है।
उपायः-शनि देव की आराधना करें स्वास्थ्य मजबूत होगा ।

वृश्चिकः- सूर्य का राशि परिवर्तन आपको अच्छा परिणाम देगा। आपका पराक्रम काफी बढ़ा-चढ़ा रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। कार्य-व्यवसाय द्वारा भी सुख की अनुभूति करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके भाग्य में वृद्धि की सम्भावना बन रही है। धर्म के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में परेशानियों का सामना कर सकते है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है। भूमि, वाहन के सुख में विलम्ब हो सकता है। तकनीकी के कार्यों से लाभ की प्राप्ति कर सकते है तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बनाएं रखने में आप सक्षम होंगे तथा भाग्य का साथ भी मिलेगा। कई क्षेत्र में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भाई-बहनों पर धन खर्च की सम्भावना बन रही है।
उपायः- अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें एवं सूर्य देव को जल दें।

धनुः- सूर्य का राशि परिवर्तन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा साबित होगा। आप शारीरिक रुप से ऊर्जावान अनुभव करेंगे परन्तु परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा एवं वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। साझेदारी के कार्यों से आप लाभ प्राप्त करेंगे तथा दैनिक रोजगार के क्षेत्र में भी जातकों को सफलता मिलेगी। भूमि, वाहन एवं मकान से सुख की अनुभूति करेंगे तथा आपके मान पद प्रतिष्ठा में भी बढ़ोत्तरी होगी। बड़े भाई-बहनों से विवाद हो सकता है तथा संतान पक्ष को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थी काफी संघर्ष शील रहेंगे। आपके भाग्य में वृद्धि होगी तथा आपकी आयु भी बढ़ेगी। पुरातत्व के कार्यों से जुड़े जातकों को लाभ प्राप्त होगा। परिवार में मनमुटाव की स्थिति लम्बे समय तक बन सकती है तथा आर्थिक पक्ष भी कमजोर हो सकता है। धनु राशि के जातकों को अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना होगा तथा वाद-विवाद से भी आपको दूर रहना चाहिए।

उपायः-शनि देव की आराधना करें स्वास्थ्य मजबूत होगा ।

मकरः- मकर राशि के जातकों को सूर्य का राशि परिवर्तन सामान्य परिणाम देगा आपके स्वास्थ्य में कमी आ सकती है तथा शारीरिक सौन्दर्यता पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। महिला मित्रो से मनमुटाव बन सकता है तथा वैवाहिक जीवन के सुख में भी कमी आ सकती है। पुरातत्व सम्बन्धित कार्यों में सफलता मिलेगी। आपमें अहम भावना जागृत हो सकती है। जिसके कारण आप दूसरों की अपेक्षा स्वयं को ज्यादा अहमियत दे सकते है। जिसका प्रभाव आपके जीवन पर भी पड़ सकता है। आमदनी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी तथा आपके ज्ञान में वृद्धि होगी बाहरी स्त्रोतों से भी आप लाभ प्राप्त कर सकते है। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा साथ ही भूमि, वाहन में आपको सुख की अनुभूति होगी। सुख सुविधाओं से परिपूर्ण जीवन व्यतीत करेंगे। भाई-बहनों के सुख में कमी हो सकती है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आप काफी परिश्रमी रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा तथा सुख-शांति बनी रहेगी। मान-सम्मान प्राप्त करेंगे।
उपायः- गणेश जी की आराधना करें।

कुंभः- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन अच्छा नही साबित होगा। शारीरिक रुप से आप ठीक-ठाक रहेंगे परन्तु बढ़ते खर्च आपको मानसिक तनाव दे सकते है। यात्राएं भी अधिक रहेगी। जिसका प्रभाव शरीर को भी प्रभावित करेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में आप सक्षम होंगे। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ रुकावटों के बाद सफलता प्राप्ति के योग बन रहे है। जो आपके लिए बेहद लाभप्रद साबित हो सकते है। धार्मिक क्षेत्र में भी आपका मन नही लगेगा। माता पक्ष से आप मनमुटाव अनुभव कर सकते है। तकनीकी के कार्यों से आमदनी के स्त्रोत प्राप्त करेंगे। बाहरी स्त्रोतो से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे है परन्तु दैनिक रोजगार के क्षेत्र में यह समय अच्छा नही होगा आपके परिश्रम का फल आपको विलम्ब से प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख की कमी महसूस करेंगे। परिवार की स्थिति सामान्य से अच्छी रहेगी तथा आर्थिक स्थिति भी ठीक-ठाक रहेगी परन्तु इन दोनो क्षेत्रों को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मीनः- सूर्य का राशि परिवर्तन आपको कुछ नकारात्मक परिणाम दें सकता है। अत्यधिक कठिन परिश्रम के बाद आपको आमदनी में लाभ प्राप्त होगी। शत्रु पक्ष का सामना करने में आप सक्षम होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों के बाद सफलता मिलेगा। आपके शारीरिक सौन्दर्य में कमी वृद्धि होगी। आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। दूर संचार के माध्यमों से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपके पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी। जीवनसाथी के मधुर सम्बन्ध बना रहेगा तथा भाग्योन्नति में भी सहायता मिलेगी।
उपायः– सोमवार के दिन जल अर्पित करें।

🌟 Special Offer: Buy 1 Get 10 Astrological Reports! 🌟

Unlock the secrets of the stars with our limited-time offer!

Purchase one comprehensive astrological report and receive TEN additional reports absolutely free! Discover insights into your future, love life, career, and more.

Hurry, this offer won’t last long!

🔮 Buy Now and Embrace the Stars! 🔮