बिल्ली का घर में आना होता है शुभ या अशुभ

धर्म शास्त्रों के अनुसार बिल्ली मां लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी की सवारी है। बिल्ली को लेकर बहुत सारे अंधविश्वास है। कोई बिल्ली को शुभ मानता है तो कोई अशुभ मानता है इसलिए हमने लोगों को बिल्लियों कई महत्वपूर्ण चीजों के रुप में जोड़ते हुए देखा है। बिल्ली को पितरों का रुप भी माना जाता है। ऐसे में बिल्ली का घर में आना व्यक्ति के जीवन में त्रिगुण श्राप, अलक्ष्मी, राहु और पितरों के तीव्र कोप का संकेत देता है। बिल्ली को काली शक्ति का भी प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र में बिल्लियों को नकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत  कहा जाता है लेकिन ऐसा नही है बिल्ली से जुड़े सभी संकेत अशुभ हों क्योंकि कई ऐसे संकेत भी हैं जो बेहद शुभ होते हैं और घर में सम्पन्नता लाते हैं।

बिल्ली के अशुभ संकेत

☸ नारद पुराण के अनुसार बिल्ली के घर में बार-बार आने को अच्छा नही माना जाता है।
☸ शास्त्रों के अनुसार बिल्ली का घर में रखा दूध पी जाना या फिर उसमें मुंह डाल देना धन हानि का संकेत है।
☸ बिल्ली का घर में मल त्याग करना अनहोनी की संभावना को बढ़ाता है किन्तु इसके विपरीत, दक्षिण की परंपराओ में बिल्ली को बुरी शक्तियों में व्यक्ति की रक्षा करने वाला बताया गया है।
☸ इसके प्रतीक के तौर पर कर्नाटक के मान्ड़या जिले केे लेले गांव में बिल्ली का एक मंदिर बना हुआ है। यहां 1000 वर्षों से भी पहले से बिल्लियों की पूजा की जाती है यहां बिल्ली को देवी मंगम्मा का अवतार माना जाता है।

त्रिगुण श्राप का संकेत है बिल्ली का घर में आना

धर्म शास्त्रों के अनुसार अलक्ष्मी देवी दरिद्रता का प्रतीक हैं एवं अलक्ष्मी देवी को राहु ग्रह के अधीन माना गया है। बिल्लियों को उनकी सवारी के रुप में माना जाता है। कुछ जानवरों को हिन्दू देवी-देवताओं की सवारी भी बताया जाता है। इन जानवरों से जुड़े कुछ अशुभ संकेत भी होते हैं। बिल्ली को त्रिगुण श्राप का संकेत भी माना जाता है।

बिल्ली का रास्ता काटना

बिल्ली के रास्ता काटने को भी कई लोग अशुभ मानते हैं। मगर क्या आपको पता है कि जब बिल्ली बाई से दाई ओर रास्ता काटती है तब ही अशुभ होता है। अगर बिल्ली केवल रास्ते में नजर आ जाए या फिर किसी और दिशा से रास्ते को काटती है या फिर आपके पीछे से गुजर जाती है तो यह स्थितियां अशुभ नही होती हैं।

घर में किसी बिल्ली का आना

आमतौर पर ऐसा कम ही होता है मगर यदि आपके घर में एकदम सफेद बिल्ली आती है तो इसे आप शुभ प्रतीक मान सकते हैं। क्योंकि सफेद बिल्ली अपने साथ शुभ समाचार भी लाती है। सफेद बिल्ली के आगमन से घर की सभी नकारात्मक ऊर्जाएं भी समाप्त हो जाती हैं।

काली बिल्ली का घर में आना

शास्त्रों में काली बिल्ली को बहुत ही अशुभ माना गया है ऐसा कहा जाता है कि काली बिल्ली काली शक्तियों का प्रतीक होती हैं। काली बिल्ली मार्ग काट जाए तो अपशगुन होता है। वही काली बिल्ली आपसे टकरा जाए या आप पर हमला करें तो यह व्यक्ति के जीवन पर संकट आने का प्रतीक होता है। घर में काली बिल्ली का होना भूत-प्रेत के होने का संकेत भी माना गया है।

सपने में बिल्ली देखना शुभ या अशुभ

सपने में बिल्ली दिखना अशुभ संकेत है। ऐसा माना गया है कि यदि सपने में आपको बिल्ली नजर आती है तो आपको निकट भविष्य में कोई भी बड़ा नुकसान हो सकता है आपको धन हानि हो सकती है आपके खर्चें बढ़ सकते हैं या फिर आपकी या परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है। मगर आप यदि सपने में काली बिल्ली देखते हैं तो आपको धन लाभ होता है।

सुबह-सुबह बिल्लियों के दर्शन होना

सुबह-सुबह यदि आपको बिल्ली दिख जाये तो यह संकेत है कि आज आपके घर में कोई मेहमान आने वाला है या फिर आप किसी मित्र से मिलने वाले हैं अगर विद्यार्थी को सुबह-सुबह बिल्ली नजर आ जाये तो उसे अध्ययन या किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होती है।

घर में बिल्ली के बच्चे पैदा होना

अगर आपके घर में बिल्ली ने बच्चे जन्म दिये हैं तो यह संकेत है कि जल्द ही आपके घर में कोई शुभ काम होने वाला है या शुभ समाचार आने वाला है। इस बात का ध्यान रखें कि बिल्ली के बच्चों को हाथ न लगायें और न ही उन्हें कोई हानि पहुचायें।

 

🌟 Special Offer: Buy 1 Get 10 Astrological Reports! 🌟

Unlock the secrets of the stars with our limited-time offer!

Purchase one comprehensive astrological report and receive TEN additional reports absolutely free! Discover insights into your future, love life, career, and more.

Hurry, this offer won’t last long!

🔮 Buy Now and Embrace the Stars! 🔮