मुख्य द्वार पर कभी नही रखनी चाहिए ये सारी वस्तुएं नही तो बढ़ता है कर्ज | Main Gate |

वास्तु के अनुसार घर के बाहर कुछ वस्तुएं ऐसी होती है जिनका अशुभ प्रभाव पूरे घर पर पड़ता हैं इसलिए घर बनवाते समय इन सभी बातों का ध्यान रखें जो इस प्रकार हैंः-

☸मेन गेट के सामने ध्यान रखें कि कोई सीधा मार्ग ना हो क्योंकि ऐसा होने से घर के स्वामी के लिए सही नहीं रहता है। घर के सदस्यों के बीच से आपसी प्रेम खत्म हो जाता है।

मुख्य द्वार पर कभी नही रखनी चाहिए ये सारी वस्तुएं नही तो बढ़ता है कर्ज | Main Gate | 1

☸अगर घर के सामने जलजमाव या कीचड़ होता है तो इसे परिवार के लोगों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है और धन का भी नुकसान होता है। इसलिए घर के बाहर जलजमाव या कीचड़ ना होने दें।

☸घर के बाहर मेन गेट के सामने बिजली के खंभे या स्तम्भ नहीं होने चाहिए क्योंकि इसका अशुभ प्रभाव घर की महिलाओं पर पड़ता है, उनके साथ हमेशा कोई न कोई समस्या अवश्य ही बनी रहती है। इसलिए घर बनवाते अथवा खरीदते समय इन बातों का अवश्य ही ध्यान रखें।

यह पढ़ेंः- जाने क्या होता है पंचाग और पंचाग की भूमिका

☸घर बनवाते समय इस बात का अवश्य ध्यान रखे कि कभी भी द्वार के ऊपर द्वार ना हो क्योंकि घर के सदस्यों के ऊपर इसका अशुभ प्रभाव पड़ता है परन्तु कुछ लोग घर को अच्छा दिखने के चक्कर में ऐसा करते है जो सही नही है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन बातों का अवश्य ध्यान रखें।

☸घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल अवश्य लगाएं क्योंकि घोड़े की नाल के कारण  घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं हो पाता है और सकारात्मक ऊर्जा सदैव बनी रहती है साथ ही यह सौभाग्य और शुभत्व का प्रतीक है।

मुख्य द्वार पर कभी नही रखनी चाहिए ये सारी वस्तुएं नही तो बढ़ता है कर्ज | Main Gate | 2

☸घर या कारोबाार में समृद्धि के लिए दर्पण अवश्य ही लगाएं यह शुभ और समृद्धि दायक माना गया है। इसका एक मात्र उद्देश्य यह होता है कि व्यस्तता और भीड़-भाड़ का काल्पनिक चित्रण करना है।

☸घर या आफिस को समृद्धिदायक बनाने के लिए बांस का पौधा अवश्य रखें क्योंकि यह पौधा समृद्धि एवं लंबी आयु का प्रतीक माना जाता है।

2 thoughts on “मुख्य द्वार पर कभी नही रखनी चाहिए ये सारी वस्तुएं नही तो बढ़ता है कर्ज | Main Gate |

Comments are closed.

🌟 Special Offer: Buy 1 Get 10 Astrological Reports! 🌟

Unlock the secrets of the stars with our limited-time offer!

Purchase one comprehensive astrological report and receive TEN additional reports absolutely free! Discover insights into your future, love life, career, and more.

Hurry, this offer won’t last long!

🔮 Buy Now and Embrace the Stars! 🔮