रविवार को जन्में बच्चे होते हैं प्रतापी

रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित है जिन बच्चों का जन्म रविवार के दिन होता है। उन पर सूर्यदेव की विशेष कृपा होती है। यह बच्चे देखने में तेज, प्रतापी, ऊर्जावान होते हैं साथ ही प्रत्येक कार्यों के लिए उत्साहित रहते हैं। अपने खुशमिजाज स्वभाव से दूसरों को शीघ्र अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। कुशाग्र बुद्धिवाले एवं समझदार होते हैं अपना जीवन खुशी के साथ व्यतीत करते हैं इसके लिए वे हर दुख सुख स्वीकार करते हैं। इस दिन जन्में जातक मेहनती, कर्मठ और स्वतंत्र होते हैं। अपने इन्हीं गुणों केे कारण जीवन में सफलता हासिल करते हैं।

आज हम प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के. एम. सिन्हा जी द्वारा जानेंगे कि रविवार को जन्में लोेग कैसे होते हैं? उनका स्वभाव तथा करियर कैसा होता है।

रविवार को जन्में बच्चे मेहनती और अपने कर्मों के प्रति जिम्मेदार होते हैं। किसी के अन्दर काम नही करना चाहते हैं तथा स्वतंत्र प्रवृति के होते हैं। देखने में आकर्षक और सामान्य कद के होते हैं। ये बच्चे दीर्घायु, भाग्यशाली और तेजस्वी होते हैं। एक सफल व्यापारी, बैंकर्स, दलाल और धार्मिक विचारधारा के होते हैं। ये बच्चे सदैव समाज में अपनी प्रतिष्ठा बनाने के प्रयास में लगे रहते हैं। इस दिन जन्में बच्चों में दृढ़ व्यक्तित्व, सर्जन शक्ति, अधिक महत्वकांक्षी तथा दृढ़ मनोबल, संकल्प बल पर्याप्त मात्रा में होता है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए सदैव प्रेरित रहते हैं।

रविवार को जन्मी लड़कियों का स्वभाव

जिन लड़कियों का जन्म रविवार के दिन होता है उनकी तर्क-वितर्क क्षमता शक्ति अत्यधिक सुदृढ़ होती है। जीवन में किसी चुनौती से घबराती नही हैं और उनका सामना करने के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। स्वभाव से गंभीर, संवेदनशील और आजाद ख्यालों वाली होती हैं। अपने स्वभाव और बुद्धि, विवेक के द्वारा अपने मित्रों और परिवार वालों के बीच संतुलन बनाये रखने में सक्षम होती हैं। अपने जीवन में उन्नति के लिए नये-नये मार्ग ढूढ़ती रहती हैं जिसके कारण इनका भविष्य भी उज्ज्वल होता है। रविवार के दिन जन्मी लड़कियों को अपने माता-पिता के साथ और सलाह की अत्यन्त आवश्यकता होती है।

रविवार को जन्में लड़को का स्वभाव

जिन बच्चों का जन्म रविवार के दिन होता है वे समझदार, सहज और आकर्षक होते हैं। अपने विचारों से लोगों को आकर्षित कर उनका दिल जीत लेते हैं। शारीरिक रुप से भी सुदृढ़ होंगे तथा ऊर्जावान भी रहेंगे। सामाजिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। लोगों की सहायता करने में सदैव आगे रहते हैं। अपने लक्ष्यों के प्रति केन्द्रित रहते हैं और पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हैं। रविवार के दिन जन्में लड़को में उग्रता अधित रहती है जिसके कारण इन्हें शांत रहने की सलाह दी जाती है।

रविवार के दिन जन्में बच्चों का नाम

रविवार को जन्में बच्चे होते हैं प्रतापी 1

किसी भी बच्चे के लिए उसका नाम बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह कहा जाता है कि नाम का प्रभाव बच्चे के जीवन पर भी पड़ता है इसलिए नाम का सही चयन करना बहुत आवश्यक होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन जन्में बच्चों का नाम सूर्यदेव के नाम पर रखना बेहद शुभ होता है। आप अपने बच्चे का नाम रवि, दिवाकर, सूरज, ज्ञान, प्रताप, चेतना, विक्रमा रख सकते हैं साथ ही शिव जी के नाम पर अपने बच्चे का नाम रख सकते हैं जिससे जीवन में सफलता और सुख की प्राप्ति होती है।

रविवार के दिन जन्में बच्चों का करियर

रविवार के दिन जन्में बच्चे अपने काम के प्रति निष्ठावान, मेहनती एवं उद्यमी होते हैं। अपने मेहनत के बल पर इंजीनियरिंग, डाॅक्टर, सरकारी कार्यों में सफलता प्रदान करते हैं। व्यापार-व्यवसाय में निपूर्ण होते हैं। अपने मेहनत के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व के माध्यम से भी जीवन में सफलता हासिल करते हैं।

रविवार के दिन जन्में बच्चे का भविष्य कैसा होगा

रविवार के दिन जन्में बच्चों का भविष्य अच्छा होता है उनका जीवन सूर्यदेव के किरणों की भाँति चमकता रहता है। अपने बुद्धि-विवेक और मेहनत से जीवन में सफलता हासिल करते हैं। काम को लेकर भी परिश्रमी और बुद्धिमान होेने के कारण व्यवसाय, नौकरी और करियर में सफलता मिलती है। इनको बस अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए अन्यथा इनको जीवन में किसी बात से परेशानी होती है।

🌟 Special Offer: Buy 1 Get 10 Astrological Reports! 🌟

Unlock the secrets of the stars with our limited-time offer!

Purchase one comprehensive astrological report and receive TEN additional reports absolutely free! Discover insights into your future, love life, career, and more.

Hurry, this offer won’t last long!

🔮 Buy Now and Embrace the Stars! 🔮