राशि अनुसार जाने वाहन का शुभ रंग

वैदिक ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जो आपको विभिन्न परेशानियों से राहत दिला सकती हैं। ऐसे में हम कई बार देखते हैं कि हमने कोई वाहन तो खरीद लिया है परन्तु पूर्ण रूप से उसका सुख नही प्राप्त कर पा रहे हैं अथवा जब से वाहन को खरीदे हैं कोई न कोई परेशानी बनी हुई है इसका एक मुख्य कारण वाहन का चुनाव करना भी हो सकता हैं। हम सभी बिना कुछ सोचे-विचारे केवल अपने पसंद को ध्यान में रखकर किसी भी रंग के वाहन को खरीद लेते हैं। आपने कई कार्यों में शुभ मुहूर्त आदि का ध्यान अवश्य रखा होगा। ऐसे में आपके वाहन के लिए शुभ रंग क्या है इसकी भी पूर्ण जानकारी किसी योग्य ज्योतिषी के माध्यम से कर लेनी चाहिए तो आज हम दिल्ली के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के0 एम0 सिन्हा जी द्वारा जानेंगे कि आपके चन्द्रराशि के अनुसार आपको किस रंग के वाहन का चुनाव करना शुभ रहेगा तथा वाहन की शुभता बढ़ाने के लिए किस देवी-देवता का चुनाव करें।

मेष राशि

इस राशि के जातक सभी कार्यों को साहस एवं आत्मविश्वास के साथ पूर्ण करते हैं। इस राशि के जातकों के पास नेतृत्व करने की क्षमता अच्छी होती है जिसके फलस्वरूप ये जातक प्रभावशाली नेता बनने का गुण भी रखते हैं आपके लिए नीले रंग का वाहन सर्वोत्तम अच्छा माना गया है इसके अलावा आप लाल, नारंगी और पीले रंग के वाहन का उपयोग कर सकते हैं जो आपके लिए शुभ रहेगा। अपने वाहन में हनुमान जी की मूर्ति अवश्य रखें।

वृष राशि

इस राशि के जातकों में विश्वास की भावना भरी होती है तथा किसी भी कार्य में धैर्य बनाये रखते हैं। स्वभाव से व्यवहारिक होते हैं। वृषभ राशि के जातकों को सफेद वाहन का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा हरे रंग का वाहन भी अच्छा साबित होगा। आपको इस बात का पूर्ण ध्यान रखना चाहिए काले रंग की कार स्कूटर या किसी भी प्रकार का वाहन का उपयोग न करें अपने वाहन में शिवजी की प्रतिमा रखें ये आपको विशेष लाभ देगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक स्वभाव से चंचल एवं परिवर्तनशील होते हैं। साथ मिलनसार भी होते हैं इनके इस स्वभाव से लोग काफी प्रभावित होते हैं। मिथुन राशि के जातकों को हरे एवं क्रिम रंग के वाहनों का प्रयोग करना चाहिए इसके साथ ही आप ग्रे और रेड शेडस में भी वाहन खरीद सकते हैं। आपको अपने पुराने वाहन को बेचने से पहले किसी ज्योतिषी की सवाह अवश्य लेनी चाहिए अपने वाहन में गणेश की प्रतिमा रखें यह अत्यन्त शुभ होगा।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती हैं। इस राशि के लोग प्रेरक, दृढ निश्चयी एवं कल्पनाशील होते हैं । इसके अलावा इनकी निर्णायक शक्ति बहुत महत्वपूर्ण होती है। आपके लिए सफेद एवं लाल रंग का वाहन लकी साबित होगा। इसके अलावा आप पीले रंग के वाहन भी खरीद सकते हैं। अपने वाहन में भगवान हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करें ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना का सामना न करना पड़े।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातक भाग्यशाली एवं प्रभावशाली होते हैं। अपना जीवन राजा की भाँति जीना पसन्द करते है। इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास अधिक रहता है। इस राशि के जातकों को ग्रे शेड एवं स्लेटी रंग के वाहनों का प्रयोग करना शुभ होता है। इसके अलावा आप लाल केसरिया पीला और सफेद रंग का चुनाव कर सकते हैं। अपने वाहन को भाग्यशाली बनाने के लिए गायत्री स्त्रोत को अपने वाहन में रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक अत्यधिक परिश्रमी होते हैं तथा स्वभाव से मिलनसार होते हैं। आपके विनम्र स्वभाव के कारण लोग आपसे प्रभावित होते हैं। कन्या राशि के जातक उत्तम चरित्र वाले एवं मानसिक रूप से स्थिर होते हैं। आपके लिए नीले रंग का वाहन शुभ होगा तथा सफेद रंग के वाहन का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप हरे और भूरे रंगो का भी चुनाव कर सकते हैं आपको लाल रंग के वाहनों से दूर रहना चाहिए। अपने वाहन में भगवान कृष्ण की मूर्ति रखना आपके लिए शुभ है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक स्वभाव से शांतिप्रिय व्यक्ति होते हैं। कोई भी फैसला निष्पक्ष तरीके से पूर्ण करने की रूचि रखते हैं तथा सद्भावना का भी पूर्ण ध्यान रखते हैं। वाहन के क्षेत्र में अत्यधिक इच्छा एवं सुरुचिपूर्ण (Stylish) रखना अधिक पसन्द करते हैं तुला राशि के जातकों में आमतौर पर यह देखा गया है कि वाहन की उम्र बढ़ने के साथ-साथ शुभता भी बढ़ती हैं। आपके लिए आपका शुभ रंग नीला और काला होगा इसके अलावा आप सफेद एवं हरे रंग का भी वाहन खरीद सकते हैं। वाहन की शुभता बढ़ाने के लिए वाहन में स्वास्तिक रखें।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातक सभी सुख सुविधाओं से परिपूर्ण होते हैं तथा भावुक भी होते हैं। इस राशि के जातकों को सफेद रंग के वाहन का चुनाव करना चाहिए। इसके अलावा आप पीले, केसर, एवं लाल रंग का भी वाहन खरीद सकते हैं आपको हरे एवं काले रंग के वाहन चुनाव से बचना चाहिए। वाहन को भाग्यशाली बनाने के लिए अपने वाहन में शिव जी की मूर्ति या तस्वीर रखें ।

धनु राशि 

धनु राशि के जातक धार्मिक स्वभाव के होते हैं। उनके पास एक उदार और प्रेम भाव होता है जो उनकी आत्मा को शक्ति प्रदान करता है। आपको लाल रंग के वाहन का प्रयोग करना चाहिए यह आपके लिए शुभ होगा। इसके अलावा आप लाल, पीला, कांस्य और केसरिया रंग के वाहन का प्रयोग कर सकते हैं। आपको कभी भी नीले या काले रंग की कार नहीं खरीदनी चाहिए। अपने वाहन मे हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें।

मकर राशि 

मकर राशि के जातक धैर्यवान होते है तथा कोई भी काम अनुशासित तरीके से पूर्ण करते है। इसके साथ ही अपने जिम्मेदारियों को भी बखुबी निभाते है। अतः मकर राशि के जातकों किसी भी वाहन का चुनाव करते समय पूर्ण सावधान रहना चाहिए।

सफेद रंग का वाहन आपके लिए शुभ रहेगा तथा अपने वाहन में स्वागत तत्वावधान में भगवान कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर रखें। इसके अलावा आप स्लेटी, ग्रे शेड की कार या बाइक भी चुन सकते है। आप हरे या पीले रंग के वाहन का भी उपयोग कर सकते है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक मूल रूप से स्वतंत्र रहना अधिक पसन्द करते है तथा एक प्रगतिशील दृष्टिकोण की भावना रखते है कुंभ राशि के जातकों कों ऐसे वाहन में रूचि होती है जो उन्हें रोमांचक यात्रा का अनुभव करा सकें।

ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को ग्रे सफेद एवं नीले रंग के वाहन का प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही आप हरे एवं पीले रंग के भी कार, बाइक, अथवा अन्य वाहन खरीद सकते हैं। अपने वाहन में हनुमान जी की प्रतिमा अवश्य रखें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को कला में अधिक रूचि होती है तथा सदाचार जीवन जीना अत्यधिक पसंद करते है। सौन्दर्य और सुख-सुविधाओं की वस्तुओं के प्रति सदैव आकर्षित रहते है। आपको सफेद, सुनहरे एवं पीले रंग के वाहन का उपयोग करना चाहिए इसके साथ ही केसरिया, लाल और ब्रांज कलर के वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही हनुमान जी की तस्वीर अवश्य रखें।

🌟 Special Offer: Buy 1 Get 10 Astrological Reports! 🌟

Unlock the secrets of the stars with our limited-time offer!

Purchase one comprehensive astrological report and receive TEN additional reports absolutely free! Discover insights into your future, love life, career, and more.

Hurry, this offer won’t last long!

🔮 Buy Now and Embrace the Stars! 🔮