वास्तु के अनुसार कैसे होगी आर्थिक स्थिति में उन्नति

वास्तु शास्त्र के अनुसार आर्थिक स्थिति खराब होने के पीछे वास्तु दोष भी एक कारण हो सकती है, घर के मुख्य द्वार पर कुछ बदलाव करके इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। घर में रखी हर चीज हर वस्तु की अपनी एक ऊर्जा होती है जो हमारे घर की तरक्की पर प्रभाव डालती है। वास्तु के अनुसार हमारे घर में रखी वस्तु से लेकर घर में बने कमरों के दिशाओं तक में एक ऊर्जा होती है।
आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के. एम. सिन्हा जी से वास्तु के अनुसार आर्थिक उन्नति के उपाय

कई बार मनुष्य अपने जीवन में बहुत अधिक परिश्रम करने के बाद भी अपनी आर्थिक तंगी से छुटकारा नही पाता हैं उनके जीवन में धन की कमी सदैव बनी रहती है। इन सब के पीछे का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। ये वास्तु दोष हमारे घर के अनेक दिशाओं व मुख्य द्वार से भी जुड़े हो सकते है।

वास्तु दोष से उत्पन्न होते ये समस्याएं

घर में वास्तु दोष हो तो घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है इसका असर घर के सदस्यों पर पड़ता है जिस घर के सदस्यों पर वास्तु दोष का प्रभाव पड़ता है। वहां के लोग अक्सर बीमारी, आर्थिक तंगी या फिर परिवार में किसी ना किसी कलह से परेशान रहते है। वास्तु दोष के इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर कुछ उपाय करने चाहिए।

यह पढ़ेंः- आपके घर के लिए वास्तु दोष उपचार

उपाय

अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए हर दिन सुबह घर के मंदिर में धूप जलाएं थोड़े से जल में हल्दी मिला ले और घर के मुख्य द्वार पर इस पानी के छीटें मारें, इसके बाद द्वार के दोनों तरफ साफ जल प्रवाहित करें ऐसा करने से घर में सकारात्मकता बनी रहेगी एवं सकारात्मक शक्तियों का संचार होगा मुख्य द्वार पर हल्दी पानी का छिड़काव करने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। घर को हमेशा साफ-सुथरा रखें जिस घर में गंदगी होती है वहां लक्ष्मी माता कभी नही टिकती है।

आर्थिक उन्नति प्राप्त करना हर व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा है। अगर आपके घर में हमेशा पैसे की तंगी रहती है तो इसके लिए काफी हद तक वास्तु दोष को जिम्मेदार माना जा सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में सामान उपयुक्त दिशाओं के अनुसार नही रखा जाता है तो इससे धन के आगमन में बाधा होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार हल्के फर्नीचर को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए, जबकि भारी फर्नीचर को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना सबसे उत्तम होता है। इसके अलावा फर्नीचर के लिए खरीदी गई लड़की के लिए उत्तर दिशा, पूर्व दिशा या उत्तर पूर्व दिशा के कोने का चुनाव करना चाहिए इससे घर व दुकान में बरकत बढ़ती है।

वास्तु के अनुसार कैसे होगी आर्थिक स्थिति में उन्नति 1

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर या दुकान में सीढ़ियां बनीे है तो इस बात का ध्यान रखें की सीढ़ियों की संख्या विषय होनी चाहिए।

वास्तु के अनुसार कैसे होगी आर्थिक स्थिति में उन्नति 2

घर या दुकान में आलमारी और तिजोरी का मुंह उत्तर दिशा में होना चाहिए इससे धन में वृद्धि होती है साथ ही खर्च भी कम होती है।

यदि घर में नल से पानी टपकता रहता है तो इसे भी अधिक खच की और आर्थिक तंगी का कारक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार नल से पानी टपकता मतलब घर से धन का पानी की तरह बहना होता है।वास्तु के अनुसार कैसे होगी आर्थिक स्थिति में उन्नति 3

घर में टूटे हुए बर्तन नही रखने चाहिए, वास्तु के अनुसार टूटे हुए बर्तन नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते है साथ ही इससे घर की आर्थिक स्थिति भी खराब होती है।

वास्तु के अनुसार कैसे होगी आर्थिक स्थिति में उन्नति 4

घर के मुख्य द्वार से ही सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जाओं के प्रवेश का आदान-प्रदान होता है इसलिए घर के मुख्य द्वार चांदी के बने स्वास्तिक को बनाने से सकारात्मकता आती है।

घर में पेड़ पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा को स्थान मिलता है साथ ही पेड़-पौधे के फलीभूत और हरा-भरा होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने का संकेत मिलता है।

आर्थिक स्थिति को अच्छा करने के लिए घर की उत्तर दिशा में वाटर फाल लगाया जा सकता है।

यह पढ़ेंः- कैसे बनता है कुण्डली में प्रेम विवाह का योग

वास्तु के अनुसार घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने में सहायक होते है ये निम्न प्रकार के पौधे
चमेली का पौधा

वास्तु के अनुसार कैसे होगी आर्थिक स्थिति में उन्नति 5

घर में चमेली का पौधा लगाने से सकारात्मकता आती है एवं इसकी अच्छी गंध से मन मस्तिष्क ताजा रहता है। इसका एक लाभ यह भी है की यह चिंता व तनाव को दूर करता है अच्छी नींद में मदद करता है वास्तु के अनुसार चमेली का पौधा मां लक्ष्मी को आकर्षित करता है जिसके कारण घर में धन सम्पत्ति की कमी नही होगी। घर के पारिवारिक रिश्तों में प्रेम बढ़ता है। इस पौधे को दक्षिण की ओर मुख वाले घर की खिड़की के पास रखा जाना चाहिए और यदि आप इसे बाहर रखते हैं तो पूर्व उत्तर या उत्तर पूर्व की ओर रखना चाहिए।

एलोवेरा का पौधा या (घृत कुमारी का पौधा)

वास्तु के अनुसार कैसे होगी आर्थिक स्थिति में उन्नति 6

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि एलोवेरा का पौधा घर में होना बेहद फायदेमंद होता है। घर में इसे लगाने से घर में आक्सीजन लेवल बेहतर होता है तथा यह घर में सुख-समृद्धि आती है। वास्तु ज्योतिषीयों के अनुसार इस पौधे को हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए।

गोल्डेन पोथोस का पौधा

वास्तु के अनुसार कैसे होगी आर्थिक स्थिति में उन्नति 7

गोल्डेन पोथोस एक पौधा है जिसे बहुत कम देखभाल की आवश्यकता होती है और यह तेजी से बढ़ते हैं घर में लगाने जाने वाला वह वस्तु पौधा सकारात्मकता लाने एवं धन को आकर्षित करने हेतु लगाया जाता है। यह पौधा घर से नकारात्मकता को दूर करता है। गोल्डेन पोथोस की पत्तिया चिंता व तनाव से भी राहत दिलाती है बस इन्हें बार घर के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में न रखें।

पियोनिया का पौधा

वास्तु के अनुसार कैसे होगी आर्थिक स्थिति में उन्नति 8

यह एक सुन्दर फूल वाला पौधा है, घरों और बगीेचों में आकर्षक लगते है और यह पारिवारिक रिश्तों को बेहतर बनाने में सहायक होते है। यह पौधा एक भाग्यशाली पौधा होता है। यह हमारे भाग्य में सहयोगी होता है। इसे अपने घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखने का सुझाव दिया जाता है।

One thought on “वास्तु के अनुसार कैसे होगी आर्थिक स्थिति में उन्नति

Comments are closed.

🌟 Special Offer: Buy 1 Get 10 Astrological Reports! 🌟

Unlock the secrets of the stars with our limited-time offer!

Purchase one comprehensive astrological report and receive TEN additional reports absolutely free! Discover insights into your future, love life, career, and more.

Hurry, this offer won’t last long!

🔮 Buy Now and Embrace the Stars! 🔮