शुक्र का राशि परिवर्तन मीन राशि में 2023

शुक्रः- वर्ष 2023 में शुक्र का राशि परिवर्तन 15 फरवरी दिन बुधवार को होगा। शुक्र मीन राशि में गोचर करेंगे तथा यह गोचर सभी राशियों पर अपना कुछ न कुछ प्रभाव डालेगा। आइयें इसे हम प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के.एम. सिन्हा जी के द्वारा समझते है कि किन राशियो के लिए यह परिवर्तन अच्छा रहेगा तथा किन राशि के जातकों को अशुभ फल देगा  कुण्डली मे शुक्र को ऐशो आराम का कारक माना जाता है यह एक जलतत्व है। सभी ग्रहों में शुक्र को सबसे अच्छा ग्रह माना जाता है। शुक्र की स्थिति जातकों को सुख, वैभव एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति कराता है।

मेष राशिः- शुक्र का राशि परिवर्तन वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से अच्छा नही रहेगा। जीवनसाथी से कुछ परेशानी या अलगाव की स्थिति बन सकती है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको कुछ संघर्षों के बाद शुभ फल मिलेंगे। आमदनी के स्त्रोतों में बढ़ोत्तरी होगी। अपने शत्रुओं का सामना करने में आप सक्षम होंगे। अपने बुद्धि बल द्वारा बाहरी स्त्रोंतो से आपको लाभ की प्राप्ति होगी तथा बाहरी सम्बन्ध भी अच्छे रहेंगे। आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। परिवार एवं जीवनसाथी के साथ लम्बी यात्राओं का योग बन रहा है। प्रेम-प्रसंग में मधुरता बढ़ेगी।

उपायः- सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।

वृष राशिः- वृष राशि के जातकों के लिए शुक्र का परिवर्तन शुभ फल देगा। आप शारीरिक रुप से स्वस्थ्य महसूस करेंगे परन्तु मानसिक एवं एसिडिटी की समस्या बन सकती है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको शुभ परिणाम मिलेंगे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा तथा सरकारी कार्यों में भी आपको सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आमदनी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे तथा सुख-सुविधाओं के साधन भी प्राप्त होंगे। परिवार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। अपने शत्रुओं का सामना करने में आप सक्षम होंगे। जीवनसाथी से थोड़ा-बहुत अनबन हो सकती है। आप ऊर्जावान अनुभव करेंगे। छोटे भाई-बहनों को कुछ कष्ट मिल सकता है। संतान पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

उपायः- सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।

मिथुन राशिः- मिथुन राशि के जातकों को शुक्र का राशि परिवर्तन उत्तम परिणाम देगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा परन्तु आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। त्वचा सम्बन्धित कुछ रोग होने की सम्भावना है तथा परिवार में कुछ परेशानियां बन सकती है। कार्य-व्यवसाय में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से प्रेम-सम्बन्ध बढ़ेगा। भूमि, वाहन में सुख की प्राप्ति परन्तु खर्चों में भी बढ़ोत्तरी होगी। आमदनी के क्षेत्र में कुछ रुकावटों के बाद सफलता मिलेगी। अपने शत्रुओं का सामना करने में भी आप सक्षम होंगे तथा गुप्त योजनाओं द्वारा भी आमदनी के कुछ अवसर मिलेंगे।

उपायः- गणेश जी की आराधना करें एवं गरीबों मे हरे रंग की वस्तुओं का दान करें।

कर्क राशिः- शुक्र का राशि परिवर्तन आपको मिश्रित परिणाम देगा। शारीरिक एवं मानसिक रुप से आप पीड़ित होंगे। धार्मिक क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ेगा परन्तु पिता पक्ष से कुछ अनबन हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा में सफलता मिलेगी तथा संतान का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी को लेकर भी चिंता बन सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से परेशानी बन सकती है।

उपायः- सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें, स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानी दूर होंगी।

सिंह राशिः- शुक्र का राशि परिवर्तन आपको नकारात्मक परिणाम देगा। शारीरिक पीड़ा मिल सकती है तथा स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान पक्ष परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा के क्षेत्र में अत्यधिक परेशानियों का सामना कर सकते है। आपके पराक्रम में कमी आ सकती है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम बढ़ सकता है तथा वैवाहिक जीवन के लिए भी यह परिवर्तन अच्छा नही रहेगा। आपके सुख-सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है तथा परिवार की परिस्थिति में भी मुश्किलें उत्पन्न हो सकती है। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से आपका लगाव अधिक बढ़ेगा। साझेदारी के कामों से दूर रहें। दैनिक कार्यों में भी रुकावटें उत्पन्न हो सकती है।

उपायः- हरे रंग की वस्तुओं का दान करें तथा गाय को हरी घास खिलाएं।

कन्या राशिः- स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह परिवर्तन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। भूमि, वाहन, मकान का सुख मिलेगा। आमदनी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में कुछ मतभेद हो सकता है। धन संग्रह करने में आप सक्षम होंगे। संतान को लेकर चिंता बन सकती है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा के क्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। प्रेम-सम्बन्धों के लिए समय अच्छा नही रहेगा। साझेदारी के कार्यों से आप लाभ प्राप्त कर सकते है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा तथा दैनिक रोजगार के क्षेत्र में आपके प्रयास सफलदायक सिद्ध होंगे। बाहरी स्त्रोतों से लाभ प्राप्त करेेंगे। शत्रुओं का सामना करने में आप सक्षम होंगे। अपने कुशाग्र बुद्धि से आप कई परिस्थितियों का सामना करने में सामथ्र्य होंगे।

उपायः- सूर्य देव को जल दें, स्वास्थ्य मजबूत होगा।

तुला राशिः- तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम नही देगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें तथा सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में कुछ कमी महसूस करेंगे। महिला मित्रों से दूर रहें नही तो आपके मान पद प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। इस समय के दौरान आप भ्रमित हो सकते है तथा वैवाहिक जीवन में भी समस्या उत्पन्न हो सकती है। साझेदारी के कार्यों में हानि का सामना कर सकते है तथा दैनिक कार्यों में भी कुछ कठिनाईयाँ महसूस होगी। इसके बावजूद आप गुप्त योजनाओं द्वारा कई परेशानियों से राहत पा लेंगे। कुछ मुश्किलों एवं संघर्षों के बाद आपको भूमि, वाहन से भी लाभ की प्राप्ति होगी। धन संग्रह करने में आप असमर्थ होंगे।

उपायः- अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें एवं लक्ष्मी नारायण मन्दिर में खीर का दान करें।

वृश्चिक राशिः- वृश्चिक राशि के जातकों को शुक्र का राशि परिवर्तन सामान्य परिणाम देगा। शारीरिक एवं मानसिक रुप से आप स्वस्थ्य महसूस करेंगे परन्तु जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ परेशानी बन सकती है। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण बना रहेगा तथा संतान पक्ष का भी सहयोग मिलेगा। अपने बुद्धि बल से आप कई परिस्थितियों का सामना करने मे सक्षम होंगे तथा शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त करेंगे। आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी तथा बाहरी स्त्रोतों से भी आमदनी के अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। कार्य-व्यवसाय में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे परन्तु कुछ परेशानियां बन सकती है अन्यथा यह परिवर्तन आपके लिए अच्छा रहेगा। भूमि, वाहन का सुख प्राप्त करेंगे।

उपायः- सूर्य देव को जल दें।

धनु राशिः- शारीरिक रुप से आप स्वस्थ्य महसूस करेंगे परन्तु माता के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी तथा धन अर्जन करने के क्षेत्र में भी आपको सफलता मिलेगी आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके सौन्दर्य में बढ़ोत्तरी होगी। भूमि, वाहन का सुख प्राप्त करेंगे। संतान को लेकर परेशानियाँ बन सकती है। दूर संचार के माध्यमों से आपको लाभ प्राप्त होगा। पिता का सहयोग मिलेगा। परिवार में स्थिति सामान्य रहेगी। शत्रुओं का सामना करने में आप सक्षम होंगे।

उपायः- माता के पैर छुकर आशीर्वाद प्राप्त करें।

मकर राशिः- शुक्र का राशि परिवर्तन आपको मिश्रित परिणाम देगा। आपको सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। शारीरिक रुप से आप कमजोर रहेंगे तथा एसिडिटी, रक्तचाप की समस्या एवं मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही जीवनसाथी के स्वास्थ्य में भी कुछ समस्या बन सकती है। आपका पराक्रम काफी बढ़ा-चढ़ा रहेगा तथा छोटे भाई-बहनों का भी सहयोग प्राप्त होगा। अपने वाणी पर नियंत्रण बनाये रखें। आमदनी के अच्छे स्त्रोत प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा के क्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। भूमि, वाहन, मकान का सुख प्राप्त होगा।

उपायः- सोमवार को सूर्यदेव को जल दें।

कुंभ राशिः- कुंभ राशि के जातकों को शुक्र का राशि परिवर्तन अच्छा परिणाम देगा। आप ऊर्जावान अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें त्वचा सम्बन्धित कुछ विकार उत्पन्न हो सकते है। आर्थिक स्थिति एवं कार्य-व्यवसाय के दृष्टिकोण से समय अच्छा रहेगा। व्यवसाय में किये गये प्रयास आपको अच्छे परिणाम देंगे। धन का संग्रह करने में आप सक्षम होंगे। भूमि, वाहन का सुख प्राप्त होगा। इसके साथ ही भूमि से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा के क्षेत्र में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है।

उपायः- गणेश जी की आराधना करें।

मीन राशिः- शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके सौन्दर्य में वृद्धि होगी। आपका स्वास्थ्य मजबूत होगा। भाई-बहनों का सुख प्राप्त होगा। दैनिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। महिला मित्रों से कुछ मतभेद बन सकता है तथा वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। संतान का सहयोग व्यापार में लाभ दिलायेगा तथा आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अपने बुद्धि बल से आप कई परिस्थितियों का सामना कर लेंगे। गुप्त योजनाओं द्वारा भी लाभ की प्राप्ति होगी। आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी तथा यात्राएं भी अधिक होगी। दूर संचार के माध्यमों से आप लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।

उपायः- पाँच प्रकार के अनाजों को मिलाकर पक्षियों को खिलाएं।

🌟 Special Offer: Buy 1 Get 10 Astrological Reports! 🌟

Unlock the secrets of the stars with our limited-time offer!

Purchase one comprehensive astrological report and receive TEN additional reports absolutely free! Discover insights into your future, love life, career, and more.

Hurry, this offer won’t last long!

🔮 Buy Now and Embrace the Stars! 🔮