साप्ताहिक राशिफल 12 जून से 18 जून 2023 मेष से मीन लग्न वालें जातकों का कैसा रहेगा यह सप्ताह

मेष लग्न

सप्ताह का प्रारम्भ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किसी भी काम में आपको शीघ्र सफलता नही मिलेगी तथा खर्च की अधिकता भी हो सकती है। उदर सम्बन्धित कुछ पीड़ा तथा मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

सप्ताह का मध्य शानदार होगा। मानसिक शांति की प्राप्ति होगी तथा जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे। भाग्य का पूर्ण रुप से सहयोग मिलेगा। शेयर-सट्टे में सप्ताह का मध्य अच्छा रहेगा। संतान को लेकर चल रही परेशानियाँ खत्म होंगी। आर्थिक उन्नति होगी। कार्य-व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

सप्ताह के अंत में आपका मेहनत बढ़ सकता है। सम्पत्ति में निवेश के लिए बड़ा धन खर्च हो सकता है। सप्ताह के अंत में निवेश करने से बचें। कार्य-व्यवसाय को लेकर मान,पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगा। वित्तीय लेन-देन को लेकर सप्ताह के अंत में विशेष सावधानी बरतें। गले से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ अंक- 4, शुभ रंग- नारंगी

कुल मिलाकर यह सप्ताह 66 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, नारंगी रंग के वस्त्रों का अधिक प्रयोग करें।

वृषभ लग्न

सप्ताह के प्रारम्भ दिनों में बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आय के साधन में काफी मेहनत करना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग सामान्य से अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सप्ताह के मध्य में अकस्मात यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। यात्रा के कारण शरीर में थकावट उत्पन्न हो सकती है। वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवन के साथ मतभेद हो सकता है। शेयर, सट्टे, लाॅटरी में हानि का योग है।सप्ताह के प्रारम्भ में भाग्य का सहयोग मिलेगा।

सप्ताह के अंत में धन में वृद्धि होगी। आय के साधन में बढ़ोत्तरी होगी। कोई भी काम सरलतापूर्वक पूर्ण हो जायेगा। जल क्षेत्र में जाने से बचें तथा जंक फूड से भी दूर रहें अन्यथा उदर सम्बन्धित पीड़ा हो सकती है।

शुभ अंक- 6, शुभ रंग- बादामी

कुल मिलाकर यह सप्ताह 72 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- शुक्र के बीज मंत्र ओम द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः का जाप करें, गणेश जी की आराधना करें।

मिथुन लग्न

सप्ताह का प्रारम्भ थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा। कार्य-व्यवसाय में थोड़े रुकावटों के बाद कार्य पूर्ण होंगे जिससे मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतें। भाग्य का आंशिक साथ मिलेगा। किसी भी प्रकार का कोई बड़ा निवेश न करें।

सप्ताह का मध्य सर्वाधिक अच्छा रहेगा। आय के नये स्त्रोत बढ़ेंगे। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में प्रगाढ़ता आयेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वित्तीय लेन-देन कर सकते है। भाग्य का साथ मिलेगा।

सप्ताह का अंत उतार-चढ़ाव से परिपूर्ण होगा। आपके खर्च बढ़ सकते है। धन में वृद्धि होगी। जलक्षेत्र से आपको दूर रहना चाहिए तथा गले में किसी प्रकार का संक्रमण हो सकता है।

शुभ अंक- 9, शुभ रंग- गुलाबी

कुल मिलाकर यह सप्ताह 75 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- गणेश जी की प्रतिदिन आराधना करें, पीले रंग की वस्तुओं का दान करें।

कर्क लग्न

यह पूरा सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक यात्राएं हो सकती है।छोटी यात्राओं से लाभ मिलेगा। मान,पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगा। शेयर, सट्टे एवं लाॅटरी से लाभ मिलेगा।

सप्ताह का मध्य भी आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य-व्यवसाय में सभी काम पूर्ण होंगे। आप ऊर्जावान रहेंगे तथा स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी।

सप्ताह का अंत भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। अकस्मात लम्बी दूरी की यात्राओं का योग बन रहा है। उदर सम्बन्धित कुछ परेशानी बन सकती है।

शुभ अंक- 1 शुभ रंग- लाल

कुल मिलाकर यह सप्ताह 88 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- दुर्गा सप्तशती कीलक एवं अर्गला का पाठ करें।

सिंह लग्न

सप्ताह का प्रारम्भिक दो दिन आपके लिए अच्छा नही रहेगा। विदेशों से जुड़े जातकों को अकस्मात किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।ऑनलाइन धोखाधड़ी की भी संभावना है। लेन-देन में बेहद सावधानी बरतें। दूर संचार माध्यमों से शुभ समाचार मिल सकता है। गले में किसी प्रकार का संक्रमण हो सकता है जिसके कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

सप्ताह का मध्य प्रारम्भिक दिनों की अपेक्षा अच्छा होगा। जो भी काम करेंगे उसमे आपको सफलता मिलेगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा। मित्र, रिश्तेदार भी आपका पूर्ण सहयोग करेंगे।शेयर,सट्टे, लाॅटरी में लाभ मिलेगा।

सप्ताह के अंत में कार्य-व्यवसाय को लेकर स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। गुप्त शत्रु बढ़ सकते हैं। सप्ताह का अंत मिश्रित बीतेगा। जहाँ आय के साधन बढ़ेंगे वहीं कार्यस्थल पर कुछ परेशानी बन सकती है। गुप्त शत्रुओं के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

शुभ अंक- 4 शुभ रंग- आसमानी

कुल मिलाकर यह सप्ताह 73 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या लग्न

यह पूरा सप्ताह आपके लिए मिश्रित रहेगा।दैनिक रोजगार के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे एवं नये कार्य के प्रारम्भ के लिए भी प्रारम्भिक दो दिन अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा। प्रेम-प्रसंग में प्रगाढ़ता आयेगी। आय के साधन बढ़ेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

सप्ताह का मध्य थोड़े परेशनियों से भरा रहेगा। किसी भी काम में सफलता नही मिलेगी। शरीर के बाये हिस्से में दर्द की समस्या हो सकती है। साथ ही कान से सम्बन्धित परेशानी हो सकती है। जल क्षेत्र से दूर रहें क्योंकि जल दुर्घटना का योग बन रहा है। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा परन्तु मानसिक परेशानी बढ़ेगी। कुल मिलाकर सप्ताह का मध्य चुनौतीपूर्ण रहेगा।

सप्ताह का अंत अच्छा रहेगा तथा भाग्य का भी सहयोग मिलेगा। आय के साधन बढ़ेंगे।नौकरी की तलाश कर रहें जातकों को सफलता मिलेगी। जो जातक विदेश जाना चाहते हैं उनकी इच्छा पूर्ण होगी।सप्ताह का प्रारम्भ एवं अंत अच्छा रहेगा।

शुभ अंक- 6 शुभ रंग- हल्का हरा

कुल मिलाकर यह सप्ताह 75 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- प्रतिदिन गणेश जी की आराधना करें, मंगलवार के दिन नारंगी रंग के वस्तु, मिठाई इत्यादि का दान करें।

तुला लग्न

यह पूरा सप्ताह दुविधापूर्ण हो सकता है। सप्ताह के प्रारम्भ में कार्य-व्यवसाय को लेकर लम्बी दूरी की यात्राएं हो सकती है।यात्राएं अच्छी रहेंगी। गुप्त शत्रुओं के कारण अकस्मात मानसिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें।

सप्ताह का मध्य आपके लिए अच्छा रहेगा। मानसिक परेशानियां खत्म होंगी। किसी प्रकार का शुभ समचार मिल सकता है। दैनिक रोजगार के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। मन शांत रहेगा तथा कार्य-व्यवसाय में भी सफलता मिलेगी।परिवार का सहयोग नही मिलेगा।

सप्ताह के अंत में जल दुर्घटना का योग बन रहा है। दूषित जल पीने से उदर में संक्रमण हो सकता है। धन के संग्रह में कुछ परेशानी बन सकती है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है। शेयर, सट्टे में लाभ की स्थिति बन रही है।

शुभ अंक- 8 शुभ रंग- बैंगनी

कुल मिलाकर यह सप्ताह 78 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- शुक्र के बीज मंत्र ओम द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः का जाप करें, दुर्गा सप्तशती कवच का पाठ करें।

वृश्चिक लग्न

सप्ताह का प्रारम्भ आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग में प्रगाढ़ता आयेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा आर्थिक क्षेत्र में अच्छे समाचार मिलेंगे।

सप्ताह का मध्य परेशानियों से भरा हो सकता है। लम्बी दूरी की यात्राएं हो सकती है। अकस्मात खर्च बढ़ सकते है।एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सप्ताह का अंत अच्छा रहेगा। दैनिक रोजगार के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। कार्य-व्यवसाय के लिए सप्ताह का प्रारम्भ एवं अंत दोनों ही अच्छा रहेगा।

शुभ अंक- 3 शुभ रंग- बैंगनी

कुल मिलाकर यह सप्ताह 67 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु लग्न

यह पूरा सप्ताह मिश्रित रहेगा। सप्ताह के प्रारम्भ में माता का सहयोग मिलेगा। कार्य-व्यवसाय में उन्नति होगी। सम्पत्ति से सम्बन्धित लेन-देन में प्रारम्भिक दो दिन अच्छा रहेगा। शेयर, सट्टा लाॅटरी से लाभ मिलेगा।

सप्ताह के मध्य में प्रेम-प्रसंग में प्रगाढ़ता आयेगी। आय के साधन में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

सप्ताह के अंत में उदर सम्बन्धित परेशानी हो सकती है। अतः स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लम्बी दूरी की यात्राओं के योग बन रहे है।सप्ताह का प्रारम्भिक पाँच दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ अंक- 2 शुभ रंग- काला

कुल मिलाकर यह सप्ताह 70 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर लग्न

यह पूरा सप्ताह अच्छा रहेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में कई रुके हुए कार्य पूर्ण करेंगे। जिससे शरीर में नये ऊर्जा का संचार होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दैनिक रोजगार के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लम्बी दूरी की यात्राओं के सफलदायक परिणाम मिल सकते हैं। शेयर, सट्टा, लाॅटरी में लाभ मिलेगा।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्य-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सम्पत्ति से जुड़े कार्यों में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

सप्ताह के मध्य में सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा जिससे कई रुके हुए कार्यों की पूर्ति करेंगे। मित्र, रिश्तेदार एवं सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के प्रारम्भ एवं मध्य में स्वास्थ्य को लेकर उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। त्वचा में किसी प्रकार का संक्रमण हो सकता है।

सप्ताह के अंत में प्रेम-प्रसंग में प्रगाढ़ता आयेगी। आय के साधन बढ़ेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। लम्बे समय से रुका हुआ कोई भी प्रोजेक्ट आपके पक्ष में आ सकता है। पैतृक सम्पत्ति को लेकर चल रहा न्यायिक विवाद आपके पक्ष में होगा।

शुभ अंक- 6 शुभ रंग- पीला

कुल मिलाकर यह सप्ताह 80 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- शनि के बीज मंत्र ओम प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का जाप करें, सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।

कुंभ लग्न

सप्ताह के प्रारम्भ में गले में किसी प्रकार की परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। वार्तालाप करते समय सावधानी बरतें। भाग्य का आंशिक साथ मिलेगा। जल वाले क्षेत्र में यात्रा करने से बचें।

सप्ताह के मध्य में कई प्रकार की दुविधा हो सकती है। छोटे भाई-बहनोें से चल रहा मतभेद खत्म होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दैनिक रोजगार के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

सप्ताह के अंत में भाग्य का सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रसंग सामान्य रहेगा। धन अर्जन के क्षेत्र में कुछ परिश्रम के बाद अच्छे परिणाम मिलेंगे।

शुभ अंक- 7 शुभ रंग- ग्रे

कुल मिलाकर यह सप्ताह 65 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- शनि के बीज मंत्र ओम प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का जाप करें, शनि देव की आराधना करें
संभव हो तो बटुक भैरव मंत्र का जाप करें।

मीन लग्न

पहले सप्ताह के अपेक्षा यह सप्ताह अच्छा रहेगा। धन के संचार में चल रही परेशानियां खत्म होंगी और शुभ परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के प्रारम्भिक दिनों में कोई भी निवेश बड़ो की सलाह से करें।

सप्ताह के मध्य में प्रेम-प्रसंग में प्रगाढ़ता आयेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लम्बी दूरी की यात्राओं केे योग बन रहें। शेयर, सट्टा, लाॅटरी में लाभ मिलेगा। किसी रुके हुए कार्य के पूर्ण होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। जल क्षेत्र से बचें। उदर सम्बन्धित थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है।

सप्ताह के अंत में रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे परन्तु विद्यार्थियों को आशानुरुप परिणाम नही मिलेंगे और मानसिक परेशानी बढ़ सकती हैं। भाग्य का आंशिक सहयोग मिलेगा। अतः कर्म पर विश्वास बनाये रखें। कार्य-व्यवसाय में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। नौकरी -व्यवसाय में प्रयास कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी।

शुभ अंक- 5 शुभ रंग- नारंगी

कुल मिलाकर यह सप्ताह 82 प्रतिशतअच्छा रहेगा।

उपायः- बटुक भैरव मंत्र का जाप करें, दुर्गा सप्तशती कवच का पाठ करें।

 

🌟 Special Offer: Buy 1 Get 10 Astrological Reports! 🌟

Unlock the secrets of the stars with our limited-time offer!

Purchase one comprehensive astrological report and receive TEN additional reports absolutely free! Discover insights into your future, love life, career, and more.

Hurry, this offer won’t last long!

🔮 Buy Now and Embrace the Stars! 🔮