साप्ताहिक राशिफल 24 जुलाई से 30 जुलाई 2023 मेष से मीन लग्न वालें जातकों का कैसा रहेगा यह सप्ताह

मेष लग्न

चन्द्रमा का गोचर आपके लग्न के सापेक्ष छठवें, सातवें, आठवें और नवम भाव में होगा।अकस्मात यात्राओं के योग बनेंगे। जन्मस्थान से लम्बी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। यात्राओं के परिणाम स्वरुप एसिडिटी, उदर सम्बन्धित परेशानी बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। हफ्ते के मध्य में आपका मन थोड़ा परेशान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने सोचे हुए कार्यों को पूरा करेंगे। शरीर मे ऊर्जा का संचार होगा। प्रशासनिक कार्यों को सकारात्मक तरीके से पूर्ण करेंगे। आपके कार्यों की सराहना होगी। हफ्ते के मध्य में आय के साधन अधिक बढ़ेंगे। प्रारम्भ में खर्चों की अधिकता रहेगी। हफ्ते के अंत में माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बन सकती है। घर-परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है। जल दुर्घटना के योग बन रहे हैं या दूषित जल पीने से उदर सम्बन्धित परेशानियाँ अधिक हो सकती हैं। हफ्ते के अंतिम दिनों में भाग्य का सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में मधुरता बनी रहेगी। कार्य-व्यवसाय यथावत बना रहेगा।

कुल मिलाकर यह सप्ताह 77 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- शुक्र से सम्बन्धित वस्तुओं का दान करें।
ओम नमः शिवाय का जाप करें।

वृष लग्न

चन्द्रमा का गोचर आपके लग्न के सापेक्ष पंचम, षष्ठम, सप्तम और अष्टम में होगा। हफ्ते का प्रारम्भ बहुत अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्गों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आय के साधन अप्रत्याशित रुप से बढ़ेंगे। फॅसे हुए धन की मिलने की संभावना है। मान, पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगा। हफ्ते का मध्य परेशानियों से भरा रहेगा। गले से किसी प्रकार की परेशानी हो सकती है। छोटे भाई-बहनों को लेकर मानसिक परेशानी बन सकती है। अकस्मात लम्बी दूरी की यात्रा पर भी जाने की संभावना है। हफ्ते के अंत में दैनिक रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परन्तु हफ्ते के मध्य में कुछ परेशानी बन सकती है। आर्थिक स्थिति की दृष्टिकोण से यह हफ्ता लगभग अच्छा रहेगा। धार्मिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। हफ्ते के अंतिम दिनों में जल वाले क्षेत्रों से दूर रहें। कार्य-व्यवसाय पहले की अपेक्षा अच्छा होगा। धन के संचार में लाभ होगा।

कुल मिलाकर यह सप्ताह 78 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।
शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल में अपनी प्रतिबिम्ब देखकर उस तिल का दान करें।

मिथुन लग्न

चन्द्रमा का गोचर आपके लग्न के सापेक्ष चतुर्थ, पंचम, षष्ठम और सप्तम में होगा। धन की प्राप्ति होगा जिससे सुख मिलेगा। माता का सहयोग मिलेगा। जन्म स्थान के पास मान, पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। अकस्मात लम्बी दूरी की यात्राओं के योग बन रहे हैं। धार्मिक यात्राएं सुखमय रहेंगी।हफ्ते के मध्य में किसी प्रकार की परेशानी बन सकती है। चिंता लेने से परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटों के बाद कार्य पूर्ण होंगे। हफ्ते के अंत में अकस्मात यात्राएं हो सकती हैं जिससे खर्च की अधिकता हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य में कुछ परेशानी बन सकती है।

कुल मिलाकर यह सप्ताह 75 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- बुध के बीज मंत्र का जाप करें।
गणेश जी की आराधना करें।

कर्क लग्न

चन्द्रमा का गोचर आपके लग्न के सापेक्ष पराक्रम चतुर्थ, पंचम और षष्ठम में होगा। हफ्ते के प्रारम्भ में अकस्मात मेहनत बढ़ सकता है। लगातार मेहनत करने के पश्चात भी शीघ्र सफलता नही मिलेगी। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। हफ्ते के मध्य में माता के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। मकान निर्माण के लिए समय अच्छा है। कार्य-व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिलेंगे। हर तरीके से हफ्ते का मध्य आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। हफ्ते के अंत में शेयर, सट्टा, लाॅटरी से लाभ मिलेगा साथ ही फॅसे हुए धन के मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कुल मिलाकर यह सप्ताह 88 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- ओम नमः शिवाय का जाप करें।

सिंह लग्न

चन्द्रमा का गोचर आपके लग्न के सापेक्ष द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम में होगा। हफ्ते के प्रारम्भ में गले में किसी प्रकार का विकार उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानी बढ़ सकती है। जल यात्रा से बचें। हफ्ते के मध्य में आपके गुप्त शत्रु आपके मान, पद-प्रतिष्ठा पर हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। अपने कुशाग्र बुद्धि से अपने गुप्त शत्रुओं का सामना करने में सक्षम होंगे जिससे हफ्ते का मध्य आपके लिए अच्छा रहेगा। हफ्ते के प्रारम्भ में धन को लेकर कुछ कठिनाई हो सकती है लेकिन हफ्ते का मध्य अच्छा रहेगा। हफ्ते के अंत में हर प्रकार की सुख-शांति मिलेगी। सुख-सुविधाओं द्वारा मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। मकान से सम्बन्धित जुड़े कार्यों के लिए समय अच्छा रहेगा। माता के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। रोजगार के क्षेत्र में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। हफ्ते के अंतिम दिनों में धार्मिक यात्राओं के योग बन रहे हैं।

कुल मिलाकर यह सप्ताह 91 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- शुक्र के सम्बन्धित वस्तुओं का दान करें।
बजरंग बाण का पाठ करें।

कन्या लग्न

चन्द्रमा का गोचर आपके लग्न के सापेक्ष लग्न भाव में द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ में होगा। हफ्ते के प्रारम्भिक दो दिन में आय के साधन बढ़ेंगे। विदेशों से लाभान्वित रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में मधुरता रहेगी। हफ्ते के मध्य में मानसिक चिंता बढ़ सकती है। अकस्मात चोट लगने की संभावना है। उदर एवं लीवर फैटी की परेशानी बढ़ सकती है। हफ्ते के अंत में धर्म के प्रति झुकाव बढ़ेगा तथा माता-पिता का सहयोग मिलेगा, मानसिक शांति भी मिलेगी। हफ्ते के अंत में नये कार्य-व्यवसाय का प्रारम्भ कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुल मिलाकर यह सप्ताह 82 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- गणेश जी की आराधना करें।
लक्ष्मी नारायण मंदिर में पीले वस्त्रों, पुष्पों इत्यादि का दान करें।

तुला लग्न

चन्द्रमा का गोचर आपके लग्न के सापेक्ष द्वादश, लग्न, द्वितीय और तृतीय भाव में होगा। काम को लेकर यात्राएं हो सकती हैं। उदर एवं एसिडिटी की परेशानी बढ़ सकती है। खर्चों की अधिकता हो सकती है। यात्राओं के पश्चात कार्य-व्यवसाय में पदोन्नति के योग बनेंगे। हफ्ते का मध्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। धन की प्राप्ति होगी। प्रशासिनक सेवाओं द्वारा कई रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। हफ्ते के अंतिम दिनों में आपकी वाणी मधुर रहेगी। जल दुर्घटना के योग बन रहे हैं जो भी कार्य करने हो हफ्ते के मध्य में करें।

कुल मिलाकर यह सप्ताह 74 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
सूर्य देव को जल अर्पित करें।

वृश्चिक लग्न

चन्द्रमा का गोचर आपके लग्न के सापेक्ष एकादश, द्वादश, लग्न और द्वितीय भाव में होगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। भाग्य से लाभ की स्थिति बनेगी। प्रेम-प्रसंग में प्रगाढ़ता आयेगी। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। हफ्ते के मध्य में कुछ परेशानियाँ हो सकती हैं। स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियाँ बढ़ेंगी।स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। एसिडिटी एवं रक्तचाप की परेशानी बन सकती है। हफ्ते का अंत अच्छा रहेगा। मान, पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। धन प्राप्ति के लिये किये गये प्रयास में सफलता मिलेगी। हफ्ते के प्रारम्भ एवं अंत में शेयर, सट्टा, लाॅटरी से लाभ प्राप्त की संभावना है।

कुल मिलाकर यह सप्ताह 88 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- ओम नमः शिवाय का जाप करें।
हनुमान जी की आराधना करें।

धनु लग्न

चन्द्रमा का गोचर आपके लग्न के सापेक्ष दशम, एकादश, द्वादश, लग्न और द्वितीय भाव में होगा। हफ्ते का प्रारम्भ एवं मध्य हर तरीके से अच्छा रहेगा जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। हफ्ते के प्रारम्भ में कई रुके हुए कार्यों की पूर्ति से मन प्रसन्न रहेगा। मकान निर्माण के लिए समय अच्छा रहेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। लम्बी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। प्रेम-संबंधों मे मधुरता रहेगी। हफ्ते का मध्य आपके लिए अधिक अच्छा रहेगा। हफ्ते के अंत में कार्यक्षेत्र को लेकर यात्राएं हो सकती हैं। एसिडिटी बढ़ सकती है। हफ्ते का प्रारम्भिक दो दिन अच्छा है। हफ्ते के अंतिम दो दिनों में आपको उपाय अवश्य करना चाहिए। लम्बे समय से चल रही उदर सम्बन्धित परेशानी कम होगी।

कुल मिलाकर यह सप्ताह 78 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।
ओम नमो भगवते वासुदेवाय द्वादशाक्षर मंत्र का जाप करें।

मकर लग्न

चन्द्रमा का गोचर आपके लग्न के सापेक्ष नवम, दशम, एकादश, द्वादश, लग्न भाव में होगा। इस पूरे हफ्ते आपको लाभ प्राप्त होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिलेगा जिससे मन को शांति मिलेगी। हर कार्यों में आप सफल होंगे। हफ्ते का मध्य भी अच्छा रहेगा। मित्र, रिश्तेदारों से लाभ की प्राप्ति होगी। कई रुके हुए कार्यों की पूर्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। हफ्ते के अंत में विदेशों से लाभान्वित होंगे। लम्बी दूरी की यात्राओं के योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कुल मिलाकर यह सप्ताह 96 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- तुलसी के पत्ते का सेवन करके ही घर से बाहर निकलें।
सूर्य भगवान को जल अर्पित करें।

कुंभ लग्न

चन्द्रमा का गोचर आपके लग्न के सापेक्ष अष्टम, नवम, दशम, एकादश भाव में होगा। जल दुर्घटना के योग बनेंगे। गले में संक्रमण हो सकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। हफ्ते के प्रारम्भिक दो दिनों मे धन हानि का योग बन रहा है। हफ्ते का मध्य आपके लिए अच्छा रहेगा। मित्र, रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में प्रगाढ़ता आयेगी। दूर संचार माध्यम से लाभान्वित होंगे। हफ्ते का अंत सर्वाधिक अच्छा रहेगा। किसी भी प्रकार के नये कार्यों का आरम्भ कर सकते हैं। भाग्य का सहयोग मिलेगा।

कुल मिलाकर यह सप्ताह 77 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- केतु से सम्बन्धित वस्तुओं का दान करें।
गणेश जी की आराधना करें।
बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन लग्न

चन्द्रमा का गोचर आपके लग्न के सापेक्ष सप्तम, अष्टम, नवम और दशम भाव में होगा। हफ्ते के प्रारम्भ में प्रेम-प्रसंग में प्रगाढ़ता आयेगी। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। जिसके पूर्ण होने की संभावना भी है। हफ्ते के मध्य में खर्च की अधिकता हो सकती है। उदर सम्बन्धित परेशानी होगी और अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति भी बन सकती है। लम्बी दूरी की यात्राओं से बचें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। हफ्ते का अंत आपके लिए सर्वाधिक अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। मकान से सम्बन्धित किसी नये कार्य या किसी बिजनेस डील को साइन करने के लिए हफ्ते का प्रारम्भ एवं अंत अच्छा रहेगा। हफ्ते के मध्य में जल दुर्घटना के योग बन रहे हैं। धन की स्थिति यथावत बनी रहेगी। नौकरी और व्यवसाय में सकारात्मक समाचार मिल सकते हैं।

कुल मिलाकर यह सप्ताह 80 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- गुरु के बीज मंत्र का जाप करें।
विष्णु जी की आराधना करें।

 

🌟 Special Offer: Buy 1 Get 10 Astrological Reports! 🌟

Unlock the secrets of the stars with our limited-time offer!

Purchase one comprehensive astrological report and receive TEN additional reports absolutely free! Discover insights into your future, love life, career, and more.

Hurry, this offer won’t last long!

🔮 Buy Now and Embrace the Stars! 🔮