साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope | Saaptahik Rashifal | 13 मार्च 2023 से 19 मार्च 2023 तक |

मेष से मीन लग्न वालें जातकों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह जानते है ज्योतिषाचार्य के. एम. सिन्हा जी के द्वारा

[ez-toc]

मेष लग्न  Mesh Lagn | Weekly Horoscope | Saaptahik Rashifal |

हफ्ते का प्रारम्भ आपके लिए अच्छा रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा तथा कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में पदोन्नति के योग बन रहे है। हफ्ते का मध्य भी आपको सुख देगा तथा भूमि, वाहन एवं मकान से भी लाभ प्राप्त होगा साथ ही लम्बे समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियां दूर होंगी परन्तु हफ्ते के अंतिम दिनों मे आपको जीवनसाथी से कुछ कष्ट का अनुभव हो सकता है। इस सप्ताह आपके स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन आ सकता है जिसके कारण थोड़ी परेशानियां आ सकती है।

वृषभ लग्न  Vrisabh Lagn | Weekly Horoscope | Saaptahik Rashifal |

हफ्ते का प्रारम्भ आपके लिए थोड़ा परेशानियों से भरा हो सकता है जिसके कारण जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है तथा साझेदारी के कामों मे भी रुकावटें आ सकती है। सप्ताह के मध्य में आपको शेयर-सट्टा एवं लाटरी से दूर रहना चाहिए क्योंकि हानि के योग बन रहें है।। जंक फूड अर्थात तली-भुनी खा़द्य पदार्थों के उपयोग से उदर सम्बन्धित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। सप्ताह का अंत आपके लिए अच्छा रहेगा तथा भाग्य में वृद्धि होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा तथा कार्य-व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। जीवनसाथी के साथ रिश्ते सामान्य बने रहेंगे साथ ही प्रेम सम्बन्धों मे भी वाद-विवाद या अलगाव की स्थिति बन सकती है तथा वाहन चलाते समय सावधान रहें।

मिथुन लग्न Mithun Lagn | Weekly Horoscope | Saaptahik Rashifal |

सप्ताह का प्रारम्भ आपको कुछ कष्ट दे सकता है तथा स्वास्थ्य को लेकर उदर सम्बन्धित परेशानी बन सकती है इसके अलावा परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता भी बन सकती है। सप्ताह का मध्य आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी तथा रुका हुआ कार्य भी पूर्ण हो सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों मे आपको कोई भी नया कार्य आरम्भ नही करना चाहिए अन्यथा इसमे आपको सफलता नही मिलेगी। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको इस सप्ताह कुछ रुकावटों के बाद ही सफलता मिलेगी तथा नये निवेश से बचें साथ ही प्रेम-प्रसंग के लिए भी सप्ताह अच्छा नही रहेगा।

कर्क लग्न Kark Lagn | Weekly Horoscope | Saaptahik Rashifal |

यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें क्योंकि उदर सम्बन्धित परेशानी बढ़ सकती है। कार्य-व्यवसाय के सिलसिले से यात्राएं हो सकती है जो आपके थकान का कारण भी बन सकती है परन्तु सप्ताह का मध्य आपको अच्छा परिणाम देगा। आपको कई परेशानियों से राहत मिलेगी परन्तु सप्ताह का अंत भी आपके लिए कष्टपूर्ण हो सकता है। आपके परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है अथवा अलगाव भी उत्पन्न हो सकता है। इस सप्ताह आप कोई नया निवेश न करें तथा धन सम्बन्धित कुछ परेशानी बन सकती है। अतः कुल मिलाकर कहा जाए तो यह सप्ताह आपको कुछ रुकावटों के बाद ही अच्छे परिणाम देगा।

सिंह लग्न Singh Lagn | Weekly Horoscope | Saaptahik Rashifal |

सप्ताह का प्रारम्भ आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे तथा दूर-संचार माध्यम से भी लाभ की प्राप्ति होगी। अचानक स्थान परिवर्तन के योग बन रहे है तथा कार्य-व्यवसाय एवं नौकरी में भी पदोन्नति हो सकती है। अपने गुप्त बातों को किसी से साझा न करें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी एवं संतान का सहयोग भी प्राप्त होगा परन्तु सप्ताह का अंतिम आपके लिए खर्चों से भरा हो सकता है। अतः इस अवधि मे आपके खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।

कन्या लग्न Kanya Lagn | Weekly Horoscope | Saaptahik Rashifal |

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है तथा भाग्य का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा परन्तु आय में कुछ रुकावट महसूस कर सकते है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको कुछ रुकावटों के बाद लाभ प्राप्त होगा परन्तु किसी नये कार्य के आरम्भ के लिए सप्ताह अच्छा होगा। साझेदारी में लाभ मिलेगा तथा रुके हुए कार्यों की पूर्ति कर सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें विशेषकर महिलाएं। विद्यारम्भ के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा तथा भूमि, वाहन एवं मकान इत्यादि में निवेश कर सकते है।

साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope | Saaptahik Rashifal | 13 मार्च 2023 से 19 मार्च 2023 तक | 1

तुला लग्न Tula Lagn | Weekly Horoscope | Saaptahik Rashifal |

सप्ताह का प्रारम्भ आपके लिए अच्छा रहेगा तथा परिवार मे खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपके कई रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे परन्तु जल क्षेत्र से दूर रहें क्योंकि जल दुर्घटना के योग बन रहें साथ ही अपने गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहें। हफ्ते के मध्य में आपको कई रुके हुए कार्यों मे सफलता मिलेगी तथा कानूनी मामलों मे भी आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से सुख की अनुभूति करेंगे। कार्य-व्यवसाय में पदोन्नति के योग बन रहे है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हे भी विशेष लाभ मिलेगा। अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें तथा अपने गुप्त बातों को किसी से साझा न करें।

वृश्चिक लग्न Vrischik Lagn | Weekly Horoscope | Saaptahik Rashifal |

यह सप्ताह आपको कुछ कष्ट दे सकता है जिसके कारण रक्तचाप (बी. पी) की समस्या बढ़ सकती है तथा पिता को लेकर भी चिंतित हो सकते है। महिलाओं को गाइनों (Gynae) से सम्बन्धित परेशानी बन सकती है। प्रेम-प्रसंग मे मधुरता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा मे बेहतर परिणाम के लिए एकाग्र रहने की आवश्यकता है तथा उच्च शिक्षा के योग बन रहे है। हफ्ते के मध्य में आपको सुख की अनुभूति होगी परिवार मे खुशियो का माहौल बना रहेगा। रुके हुए कार्यों एवं धन में आपको सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंतिम दिनों मे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। माता का साथ मिलेगा और आय के साधन बढ़ेंगे परन्तु इस सप्ताह के दौरान वाहन चलाते समय पूर्ण सावधानी बरतें।

धनु लग्न Dhanu Lagn | Weekly Horoscope | Saaptahik Rashifal |

हफ्ते का प्रारम्भ दो दिन आपके लिए परेशानियों से भरा हो सकता है अन्यथा यह सप्ताह आपके लिए उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य की समस्या बढ़ सकती है विशेषकर जो लोग मानसिक रुप से पीड़ित है। किसी ऑनलाइन काम से आपको विश्वासघात मिल सकता है। अब हफ्ते के दो दिनों के बाद आपको कई परेशानियों से राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ एक लम्बी दूरी की यात्रा (पिकनिक) पर जा सकते है जिससे आपके रिश्तों मे मधुरता बढ़ेगी। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव मिल सकते है तथा प्रेम-संबंधो मे मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियों से भी आपको राहत मिलेगी।

मकर लग्न Makar Lagn | Weekly Horoscope | Saaptahik Rashifal |

इस सप्ताह लम्बी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। नौकरी मे परिवर्तन करने के लिए समय अच्छा रहेगा। यदि संतान को लेकर लम्बे समय से चिंतित थे तो आपकी चिताएं दूर होंगी। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको सामान्य परिणाम मिलेंगे। भूमि, वाहन एवं मकान मे आपको लाभ प्राप्त होगा। जो जातक राजनीति मे सफलता पाने के लिए लम्बे समय से प्रयास कर रहें थे उनको सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा।

कुंभ लग्न Kumbh Lagn | Weekly Horoscope | Saaptahik Rashifal |

सप्ताह का प्रारम्भ दो दिन आपके लिए शुभ रहेगा। माता का पूर्ण सहयोग मिलेगा तथा कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में भी आपको सफलता मिलेगी परन्तु किसी महिला का आपके कार्यक्षेत्र मे हस्तक्षेप हानि का कारण बन सकता है। भाग्य का साथ प्राप्त होगा। लम्बी दूरी की यात्राएं हो सकती है। इस यात्रा के दौरान आप रुकावटों का सामना कर सकते है। अतः इस सप्ताह महिलाओं से दूर रहें अन्यथा मान, पद, प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको हफ्ते के मध्य एवं अंतिम दिनो मे लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। कोई भी निर्णय बेहद ही सावधानी से करें। 

मीन लग्न Meen Lagn | Weekly Horoscope | Saaptahik Rashifal |

सप्ताह का अंतिम दो दिन छोड़कर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा तथा मानसिक सुख की अनुभूति होगी। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा तथा मित्र एवं रिश्तेदारों के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे। रुके हुए कार्यों की पूर्ति कर सकते है। अतः हफ्ते के अंतिम दो दिनों मे आपको धन सम्बन्धित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके खर्चों मे बढ़ोत्तरी होगी। संतान के स्वास्थ्य एवं शिक्षा को लेकर धन खर्च की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर उदर रोग बढ़ सकता है।

🌟 Special Offer: Buy 1 Get 10 Astrological Reports! 🌟

Unlock the secrets of the stars with our limited-time offer!

Purchase one comprehensive astrological report and receive TEN additional reports absolutely free! Discover insights into your future, love life, career, and more.

Hurry, this offer won’t last long!

🔮 Buy Now and Embrace the Stars! 🔮