सावन में राशि अनुसार करें शिव जी की पूजा

सावन का प्रिय महीना 4 जुलाई 2023 से शुरु हो जायेगा जो कि 31 अगस्त तक चलेगा। सावन में इस बार 5 नहीं बल्कि 8 सोमवार होंगे। सावन माह में यह शुभ संयोग 19 सालों बाद बना है।

हिन्दू धर्म में इस माह का विशेष महत्व है। यह माह देवों के देव महादेव को तो समर्पित है ही लेकिन भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन, सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व हरियाली तीज और नागपंचमी भी इसी माह में मनाया जायेगा। सबसे प्रमुख बात यह है कि महादेव को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यह माह सबसे उत्तम है। आइये जानते हैं राशि अनुसार कैसे पूजा करें शिव जी की जिससे होगी हमारी हर मनोकामना पूर्ण-

मेष राशि

मेष राशि के जातक सावन माह में प्रत्येक दिन जल में गुड़ मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें उसके बाद लाल पुष्प एवं आक के पुष्प अर्पित करें और पुष्प अर्पित करते समय नागेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें। आपकी परेशानियाँ दूर होंगी।

वृषभ राशि

भगवान शिव को दूध, जल और मिश्रित अर्पित करें, इसके साथ ही दही, चंदन भी चढ़ाएं। पूजा के दौरान रुद्राष्टक का पाठ करें आपकी आर्थिक समस्या समाप्त हो जायेगी। माता पार्वती एवं शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक सावन माह में गन्ने के रस से शिव जी का प्रतिदिन अभिषेक करें साथ ही तीन बेलपत्र अवश्य चढायें। पूजा के दौरान ओम नमः शिवाय का जाप करते रहें। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए ओम नमः शिवाय का मंत्र एक वरदान है। आपको सावन में प्रतिदिन संभव अनुसार 11, 21 या 108 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए तथा शुद्ध देसी घी से शिव जी का अभिषेक करें आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि

सावन में आप प्रतिदिन गुड़ मिश्रित जल और गेहूं भगवान शिव को अर्पित करें। शाम के समय मंदिर जाकर शिव जी के समक्ष देसी घी का दीपक जलाएं और महामृत्युजंय मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को सावन में गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए साथ ही भांग, बेलपत्र, धतूरा भी अर्पित करें। पूजा के दौरान ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि

सावन में प्रत्येक सोमवार को इत्र या सुगंधित जल से शिव जी का अभिषेक करें साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए सावन माह अत्यन्त कल्याणकारी रहेगा। आप प्रत्येक सोमवार के दिन पंचामृत से शिव जी का अभिषेक करें। इसके अलावा प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें और मिश्री, रेवड़ी का भोग लगाएं। आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को प्रतिदिन केसर युक्त दूध से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए साथ ही बेलपत्र और पीला फूल भी अर्पित करें। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी तथा माता पार्वती एवं शिव जी का आशीर्वाद पूरे जीवन बना रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को सावन माह में प्रत्येक सोमवार के दिन जल में गेहूं मिलाकर विधिपूर्वक शिवजी का पूजा करना चाहिए। किसी गरीब को गेहूं दान करें तथा ओम नमः शिवाय का जाप करें। आपका रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा और कार्य-व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को प्रतिदिन जल में सफेद तिल मिलाकर शिव जी की पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान शिव जी के मंत्रों का उच्चारण करें आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी और शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को प्रत्येक दिन शिवलिंग पर जल मिश्रित दूध अर्पित करना चाहिए तथा पीपल वृक्ष की भी आराधना करें। पूजा के दौरान रावण रचित तांडव स्त्रोत का पाठ करें। आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

सावन माह में राशि अनुसार यह उपाय अपनाकर आप माता पार्वती और शिवजी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं साथ ही अपने परेशानियों को दूर करके अपनी मनोकामना को पूर्ण कर सकते हैं।

सावन माह में शिव जी को प्रसन्न करना आसान है आप अनेक उपायों को अपनाकर अपने विशेष मनोकामनाओं की पूर्ति कर सकते हैें।

22 Views