२6 अक्टूबर को होगा बुध का राशि परिवर्तन चमकेगी इन राशियों की किस्मत

वैदिक ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय अन्तराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका कुछ न कुछ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। बुध देव 2 अक्टूबर को कन्या राशि में मार्गी हो गये है कन्या राशि बुध की उच्च राशि हैं तथा 26 अक्टूबर भैया दूज के दिन तुला राशि में बुध का गोचर होगा। इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ता है कुछ राशियों के लिए यह गोचर लाभदायक साबित होगा।

मेष राशि
बुध का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए अच्छा होगा। धन लाभ की सम्भावना बन रही है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी से सहायता मिल सकती है। आपके मान-पद प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। दूसरों को प्रभावित करने में आप सक्षम होंगे। धन क्षेत्र मे लाभ प्राप्त होगा। जीवन में कुछ नई चुनौतियों का सामना कर सकते है। आर्थिक योजना से जुड़े कार्यों मे आपको सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि –
निवेश से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध रहेगी। धार्मिक संस्थाओं में आपका योगदान आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी करेगा।

मिथुन राशि
समाज मे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा तथा भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी नये कार्य मे आपकी रूचि बढ़ सकती है। प्रेम -प्रसंग से मधुरता बनी रहेगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर आपको कार्य मिल सकता है। कार्य-व्यवसाय मे आपको सफलता मिलेगी तथा आपकी प्रतिभा की. प्रशंसा भी होगी। घर में बदलाव की योजना के लिए यह समय शुभ है।

कर्क राशि
सरकारी क्षेत्र में रूका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। इस अवधि मे धन का लेन-देन बिल्कुल भी न करें। अपने कर्म पर विश्वास रखे कार्यक्षेत्र में आप प्रभावशाली रहेंगे तथा करियर में युवाओं को सफलता भी मिलेगी। नई जिम्मेदारियो के कारण काम बढ़़ सकता है। जीवनसाथी एवं परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीता सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव आपको सकारात्मक परिणाम देगा।

सिंह राशि
बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ होगा। आपको अपने कार्यों मे सफलता मिलेगी। पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे है। छात्र वर्गों को अपनी शिक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। परिवार का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साझेदारी के कार्य में निवेश कर सकते हैं तथा लम्बी दूरी की यात्रा के योग भी बन रहे हैं। लम्बे समय से चल रही मुश्किलों का हल मिलेगा। प्रेम-विवाह के लिए परिवार वालो की सहमति मिल सकती है।

कन्या राशि
धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं। कारोबार में अपको सफलता मिलेगी तथा दोगुने लाभ की प्राप्ति भी होगी। जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए है उनके लिए समय बेहतर होगा फलस्वरूप बुध ग्रह का गोचर कन्या राशि के शुभ साबित होगा।

धनु राशि-

धनु राशि के ग्याहरवें भाव में बुध का गोचर हो रहा है। आपके आमदनी से बढ़ोत्तरी होगी तथा कारोबार एवं करियर के क्षेत्र से आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे। किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा।

मीन राशि-

बुध का गोचर आपके लिए शुभ होगा। नौकारी का प्रस्ताव मिल सकता हैै। कारोबार के क्षेत्र में विस्तार करने का अवसर मिल सकता हैै। वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। अविवाहित सदस्य के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपका रुका हुआ काम पूर्ण हो सकता है

🌟 Special Offer: Buy 1 Get 10 Astrological Reports! 🌟

Unlock the secrets of the stars with our limited-time offer!

Purchase one comprehensive astrological report and receive TEN additional reports absolutely free! Discover insights into your future, love life, career, and more.

Hurry, this offer won’t last long!

🔮 Buy Now and Embrace the Stars! 🔮