क्या कहता है तीन लकीरो वाला H

हमारे हाथो मे अनेक प्रकार की रेखाँए बनती और बिगडती है। यह रेखाँए हमारे जीवन के बारे मे बहुत कुछ बताती है किंतु बहुत से लोग इसे मजाक समझकर आगे बढ जाते है। पर वही कुछ लोग ऐेसे भी होते है जो हस्तरेखा के ज्ञान को भली भाति समझते है और उसी का उपयोग करके अपने जीवन को सवाँरते है। हाथो की लकीरे वाकई आपको भविष्य बता सकती है। इन लकीरो के पीछे का रहस्य आपको हैरान भी कर सकता है और आप खुद स्तंभ हो जाएंगे कि इतनी सटीक जानकारी आपके बारे मे आपकी लकीरो से पता चल सकती है। हस्तरेखा किसी भी इंसान की लकीरो को देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि इंसान की पर्सनैलिटी, भाग्य, जीवनशैली और भविष्य तक के बारे में भी बताया जा सकता है। बहुत बार हमारे पास कुण्डली नही होती लेकिन भविष्य को जानने की इच्छा हम सब मे हाती है इसलिए भी हस्तरेखा का उपयोग किया जाता है। हमारे हाथो मे अनेक पर्वत होते है जो कि हर ग्रह को दर्शाता है। उससे हमे यह पता चल सकता है कि कौन सा ग्रह शुभ है और कौन सा अशुभ है। हस्तरेखा की इस कला को किरोेमैंसी के नाम से भी जाना जाता है। हस्तरेखा ना केवल लकीरों को पढ़ती है बल्कि उंगलियो और नाखुनो को पढ़ने की कला भी रखती है। हाथो में लकीरों का अर्थ छुपा हुआ होता है। इसी में H हर मनुष्य के हाथो मे नही बनता है। चलिए समझते है कि हथेली पर H का निर्माण कैसे होता है। यह तीन लकीरो से मिलकर बनता है। जब कभी भी ह्दय रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा आपस में मिलती है तो H आकार का निर्माण होता है। पर आखिर क्या कहता है ये अक्षर ? जिस मनुष्य की हथेली पर H बनता है वो अपने जीवन मे 40 साल की उम्र के बाद सफल परिवर्तन देखते है। सफलता उनके कदम चूमती है और उनका जीवन बेहतरीन हो जाता है। ऐसे लोगो के जीवन मे अचानक से धन आने लगता है और इनकी आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन बेहतर होती चली जाती है। ऐसे लोग अपने जीवन के 40 साल तक खूब परिश्रम करते है किंतु उन्हें उनके परिश्रम का फल नही मिल पाता है और उन्हें अत्यधिक संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे जातक बहुत ही भावनात्मक होते है और कभी भी किसी भी समय दूसरो की मदद के लिए तैयार रहते है। किंतु इनके इसी उदार स्वभाव के कारण लोग इन्हें अक्सर ठग लेते है किंतु इनका दिल बहुत बड़ा होता है और यह सबको माफ कर देते है। ऐसा भी देखा गया है कि जिन लोगो के हाथ मे H का निशान बनता है उन्हें अपने जीवन के हर कदम पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है और सिर्फ इतना ही नही लोगो से इन्हे विरोध भी झेलना पड़ता है। ये हमेशा ही अपने परिवार और दोस्तो के लिए डट कर खड़े रहते है। जीवन के शुरुआती दिनों मे इनकी किस्मत इनका साथ नही देती किंतु यह हमेशा ही हर परिस्थिति से लड़ने के लिए तैयार रहते है और हार नही मानते है। ऐसे लोग जीवन मे सकारात्मक विचार रखने वाले होते है और बहुत ही मेहनती होती है और इनकी यही खूबी इन्हें बाकी लोगो से अलग बनाती है।

READ ALSO   क्या आपकी हथेली पर भी है विष्णु चिन्ह्, जाने इसके शुभ प्रभाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *