घर से जुड़े वास्तु शास्त्र मुख्य द्वार के सामने न रखें ये वस्तुए 

मुख्य द्वार के पास कूडे़दान , टूटी कुर्सियां या स्टूल न रखें। मुख्य द्वार में हमेशा एक दहलीज होना चाहिए। यह दहलीज (संगमरमर या लकड़ी) का होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को रोक लेता है और सकारात्मक ऊर्जा को ही प्रवेश करने देता है।

गणेश का जी चित्र घर के मुख्य द्वार पर लगाएं

घर में अगर कोई वास्तु दोष हो तो मुख्य दरवाजे के ऊपर भगवान गणेश जी का चित्र अवश्य लगाएं और ध्यान रखिए की गणेश जी की पीठ बाहर की तरफ हो और मुख अंदर की ओर होनी चाहिए।

मुख्य द्वार पर लगाएं तांबे का सूर्य

घर के मुख्य द्वार पर सूर्य देव की प्रतिमा लगाना शुभ माना जाता है। तांबे के सूर्य की प्रतिमा लेकर अपने घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर लगाएं। जैसा की आप जानते है सूर्य ग्रहों के राजा है। अतः घर से आते-जाते समय सूर्य का दर्शन अवश्य करें और उनसे सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना भी करें।

लक्ष्मी जी के पैर के चिन्ह

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लक्ष्मी जी के पैर के चिन्ह बनाते है तो घर मे धन-लक्ष्मी और समृद्धि बनी रहती है।

घर के दरवाजे के दोनो तरफ शमी का पौधा रखे

घर के मुख्य दरवाजें के दोनो तरफ शमी का पौधा रखना शुभ माना जाता है। शमी का पौधा लगाने से घर मे नकारात्मक शक्ति प्रवेश नही करती है और कहा जाता है कि शमी का पौधा शनिदेव से सम्बन्धित भी होता है। इस कारण से भी शमी का पौधा लगाना चाहिए और संध्या काल में शमी के पेड़ के नीचे दिया बत्ती भी करनी चाहिए ऐसा करना शुभ माना जाता है।

READ ALSO   14 सितम्बर हिन्दी दिवस की कुछ खास बातें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *