बुध का राशि परिवर्तन 27 फरवरी 2023

बुध:- हमारे ज्योतिष शास्त्र में बुध को धन, बुद्धि एवं वाणी का कारक माना गया है। यदि कुण्डली में बुध मजबूत हो तो जातक के बोलने की कला अच्छी होती है। वह विनम्र एवं शांत स्वभाव का होता है परन्तु यदि यही बुध खराब स्थिति में हो तो त्वचा रोग, हकलका के बोलना, ऐसी परिस्थिति का सामना कर सकते है। बुध का राशि परिवर्तन 27 फरवरी दिन सोमवार को हो रहा है। इस माह बुध कुंभ राशि में गोचर करेंगे तो आइये हम प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के. एम. सिन्हा जी के द्वारा समझते है कि सभी राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

वृष लग्न:-

बुध का राशिपरिवर्तन आपको शुभ परिणाम देगा। आपके कार्य-व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी समाज मे मान सम्मान बढ़ेगा। अपने बुद्धि विवेक से धन का अर्जन करने में आप सक्षम होंगे। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ्य महसूस करेंगे तथा अपने शत्रुओं का सामना गुप्त योजनाओं द्वारा करने में सफल होंगे। पिता पक्ष से आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा। कार्य व्यवसाय के क्षेत्र मे आपको संतान का सहयोग मिलेगा माता का साथ मिलेगा तथा भूमि, मकान का भी आपको सुख मिलेगा। परिवार मे सुख शांति बनी रहेगी। घरेलू कार्यों मे आपको सफलता आपको सफलता मिलेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा परन्तु कुछ परेशानी बन सकती है।
उपाय- पाँच प्रकार के अनाजों को मिलाकर पक्षियों को खिलाएं आपका स्वास्थ्य मजबूत होगा।

मिथुन लग्न:-

बुध का राशिपरिवर्तन आपको मिश्रित परिणाम देगा तथा संतान पक्ष को लेकर भी कुछ चिंता बन सकती है। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ्य महसूस करेंगे परन्तु मानसिक रूप से आप चिंतित हो सकते हैं। अपने बुद्धि बल द्वारा उन्नति करेंगे । धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। साथ ही भूमि, वाहन, मकान इत्यादि का सुख प्राप्त होगा। अपने शत्रुओं का सामना करने में आप प्रभावशाली होगे भाई-बहनों का भी सुख प्राप्त होगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो परिवर्तन आपके लिए अच्छा साबित होगा। कार्य व्यवसाय मे आपका मान सम्मान बढ़ेगा तथा जीवनसाथी का सहयोग भी प्राप्त होगा। दैनिक रोजगार के क्षेत्र मे किये गए प्रयास सार्थक साबित होंगे। साझेदारी के व्यवसाय में कुछ रूकावटों के बाद आपको लाभ प्राप्त होगा।
उपाय- प्रतिदिन माता के पैर छुकर आशीर्वाद करें।

READ ALSO   Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल, 11 April 2023 In Hindi

कर्क लग्न:-

कर्क लग्न के जातको को बुध का राशिपरिवर्तन मिश्रित परिणाम देगा स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें तथा पिता पक्ष को कुछ परेशानी बन सकती है। आपको सभी क्षेत्रो मे कुछ रूवावटों के बाद सफलता प्राप्त होगी। छोटे भाई-बहनों को किसी प्रकार का कष्ट मिल सकती है बाहरी संबंधों से कुछ अशुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा तथा धार्मिक कार्यों में भी आपका रूझान बढे़गा अपने कठिन परिश्रम और बुद्धि बल द्वारा आप परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। परिवार को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आमदनी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे तथा संतान पक्ष का भी आपको सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में मधुरता बढ़ेगी तथा मित्रों एवं रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।
उपाय- पाँच प्रकार के अनाजों को मिलाकर पक्षियों को खिलाएं ।

सिंह लग्न:-

बुध का राशिपरिवर्तन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आया है। कार्य-व्यवसाय के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी तथा प्रशासन द्वारा भी आप लाभ प्राप्त करेंगे। आपको अपने सभी कार्यो मे सफलता मिलेगी। भूमि, वाहन का भी सुख प्राप्त करेंगे। आप बुद्धिमानी के साथ कार्यों को पूर्ण करेंगेे और अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे। ससुराल पक्ष से भी आपको लाभ मिल सकता है। अपने संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपके पराक्रम में कमी आ सकती हैं तथा छोटे भाई-बहनों को भी कष्ट मिल सकता है विद्यार्थियों को अपने शिक्षा में अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में भी मनमुटाव हो सकता है।। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।
उपाय- हनुमान जी को आराधना करें आपको कार्य-व्यवसाय में विशेष लाभ प्राप्त होगा

कन्या लग्न:-

बुध का राशिपरिवर्तन आपको नकारात्मक परिणाम देगा स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहें रहना चाहिए। त्वचा संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते है। परिवार को लेकर परेशानी बन सकती है। आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। कार्य -व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी परन्तु आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। आप अपने बुद्धिबल द्वारा योजनाएं बनाकर परिस्थितियों का सामना करने मे सक्षम होंगे। आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी परन्तु बाहरी संबंधो से आपको लाभ प्राप्त होगा ।

READ ALSO   शास्त्रों के अनुसार पति-पत्नी को एक ही थाली में क्यों नहीं खाना खाना चाहिए

तुला लग्न:-

तुला लग्न के जातकों को बुध का राशिपरिवर्तन नकारात्मक परिणाम देगा। शारीरिक रूप से आप कमजोर अनुभव करेंगे विशेषकर उन जातकों का अपना विशेष ध्यान रखना होगा जो मधुमेह एवं शरीर के मोटापा से परेशान है। मानसिक रूप से भी आप चिंतित हो सकते हैं। महिला मित्रों से विश्वासघात मिल सकता है तथा जीवनसाथी को लेकर भी चिंता बन सकती है। संतान पक्ष एवं शिक्षा के क्षेत्र कुछ रूकावटों के बाद सफलता मिलेगा। बाहरी क्षेत्रों से आप अपने आय की उन्नति करने में सक्षम होंगे।
उपाय- विष्णु जी की आराधना करें तथा शुक्र के बीज मंत्र का पाठ करें।

वृश्चिक लग्न:-

वृश्चिक लग्न के जातकों को बुध का राशिपरिवर्तन अच्छा परिणाम देगा। शारीरिक रूप से आप ऊर्जावान अनुभव करेंगे तथा अपने शत्रुओं का सामना करने में आप सक्षम होंगे। आपके जीवनसाथी के व्यक्तित्व में निखार आयेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है। कार्य व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी। भूमि वाहन का सुख आपको थोड़े विलम्ब से प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा । संतान पक्ष से भी आपको अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आमदनी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे आर्थिक संग्रह करने में आप सक्षम होंगेे तथा परिवार में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा।
उपाय – हनुमान जी की आराधना करें वैवाहिक परेशानियां दूर होंगी।

धनु:-

धनु लग्न के जातकों को यह राशिपरिवर्तन मिश्रित परिणाम देगा स्वास्थ्य को लेकर एसिडिटी की समस्या बन सकती है। अपने शत्रुओं का सामना करने मे आप सक्षम होंगे। आपके पुरुषार्थ मे वृद्धि होगी तथा भाई-बहनों का भी सुख प्राप्त होगा। अपने बुद्धि बल द्वारा आप प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति एवं सफलता प्राप्त करते हैं। आपकी धार्मिक कार्यों मे रुचि बढ़ेगी तथा भाग्य में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर कहा जाए तो बुध का राशिपरिवर्तन आपको कुछ रुकावटों के बाद अच्छा परिणाम देगा।
उपाय – सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें स्वास्थ बेहतर होगा।

मकर लग्न:-

मकर लग्न के जातकों को बुध का राशि परिवर्तन मिला-जुला परिणाम देगा। शारीरिक रूप से आप ऊर्जावान अनुभव करेंगे लेकिन गले से संबधित कुछ विकार उत्पन्न हो सकते हैं। आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। कार्य-व्यवसाय मे आपके परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा जिससे आप सुख की अनुभूति करेंगे । आपके मान पद प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी परन्तु कभी-कभी अत्यधिक परिश्रम करने के बावजूद भी भाग्यउन्नति में कुछ रूकावटें उत्पन्न हो सकती है। भूमि वाहन का सुख मिलेगा तथा संतान का सहयोग भी उत्तम रहेगा। आपकी वाणी में उग्रता आ सकती है।
उपाय – शनिदेव की आराधना करें आर्थिक स्थिति बनी रहेगी।

READ ALSO   भूमि परीक्षण

कुंभ:-

कुंभ लग्न के जातकों को यह राशिपरिवर्तन अच्छा परिणाम देगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतें परन्तु वैवाहिक जीवन के लिए यह समय अच्छा नही रहेगा और पिता से भी मतभेद हो सकता है।  आपके बुद्धि विवेक में बढ़ोत्तरी होगी। बुध के प्रभाव से आप अपने मान सम्मान की वृद्धि करने में सक्षम होंगे। कार्य-व्यवसाय में कुछ रुकावटों के बाद आप लाभ प्राप्त करेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बन सकती है। परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा।                          उपाय- पाँच प्रकार के अनाजों को मिलाकर पक्षियो हो खिलाएं आपके शिक्षों मे मधुरता आयेगी।

मीन लग्न:-

बुध का राशिपरिवर्तन आपको अच्छा परिणाम देगा। आप अपने बुद्धि बल से सभी परिस्थितियों का सामना कर लेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा त्वचा संबंधित थोड़े-बहुत विकार उत्पन हो सकते हैं। अपने शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करेंगे तथा बाहरी संबंधों से भी आपको लाभ प्राप्त होगा। कार्य-व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी तथा समाज मे भी आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा छोटे भाई-बहनों का भी सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी अपने शिक्षा के प्रति एकाग्र एवं परिश्रमी रहेगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। दैनिक रोजगार के क्षेत्र मे किए गए प्रयास सार्थक साबित होंगे तथा साझेदारी के व्यापार से भी लाभ प्राप्त होगा।
उपायः-