घर के लिए कौन सी तुलसी है शुभ? रामा या श्यामा

हिन्दु शास्त्रों में तुलसी का विशेष महत्व बताया गया है। तुलसी दो प्रकार की पायी जाती है। पहली रामा तुलसी तथा दुसरी श्यामा तुलसी। इन दोनों तुलसियों का अपना एक विशेष महत्व होता है। तो आईये हम अपने इस लेख के द्वारा जानते है कि कौन सी तुलसी घर में लगाना शुभ होता है।

श्यामा तुलसी- श्यामा तुलसी के पत्ते गहरे रंग या बैगनी रंग के होते है यह तुलसी श्रीकृष्ण को अत्यधिक प्रिय थी ऐसा कहा जाता है कि यह श्रीकृष्ण जी के रंग के समान ही होते है। श्रीकृष्ण जी का एक और नाम श्माय भी है इसलिए इस श्याम के नाम से भी जाना जाता है रामा तुलसी के पत्तों की अपेक्षा इसमें कम मीठापन होता है।

रामा तुलसीः- रामा तुलसी के पत्ते हरे रंग के होते है। यह तुलसी राम जी को अत्यधिक प्रिय थी। इसलिए इसे रामा तुलसी के नाम से जाना जाता है। रामा तुलसी के पत्ते मीठे होते है। इसे घरों में लगाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। पूजा पाठ में रामा तुलसी का उपयोग किया जाता है।

घर के लिए शुभ तुलसीः- शास्त्रों में रामा तुलसी और श्यामा तुलसी दोनों को महत्व दिया गया है इसलिए दोनों तुलसी  के पौधों को घर में लगाया जा सकता है। लेकिन अधिकतर घरों में रामा तुलसी का प्रयोग किया जाता है। जिससे तरक्की के मार्ग प्राप्त होते है।

तुलसी लगाने का शुभ दिनः- तुलसी लगाने का शुभ दिन गुरूवार, शुक्रवार शनिवार है गुरूवार के दिन तुलसी लगाने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसती है। तथा शनिवार को तुलसी का पौधा लगाने से धन संबंधित परेशानियां दूर होती है।

READ ALSO   कब लग रहा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

तुलसी कब नहीं लगाना चाहिएः- एकादशी, रविवार, सोमवार, बुधवार और ग्रहण के दिन तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन तुलसी के पत्तियों को भी नहीं तोड़ना भी नहीं चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *