Kundali Expert

कल चमकेगी आपकी किस्मत बुध देव करेंगे बुधादित्य योग का निर्माण

वृषभ राशि में इन दो ग्रहों की युति, होने जा रहा बुधादित्य योग का निर्माण ,चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत होगी धन की वर्षा

वृषभ राशि में बुध व सूर्य की युति बनने जा रही है सूर्य व बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होने का संयोग बन रहा है।

7 जून 2023 को बुध देव वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं तथा इस राशि में पहले से ही सूर्य विराजमान हैं ऐसे में 07 जून को वृषभ राशि में सूर्य और बुध की युति का योग बन रहा है इस युति से बुधादित्य योग का निर्माण होता है इस योग को बहुत ही शुभ एवं लाभकारी माना जाता है।

आइये जानते हैं इसके 3 राशियों पर लाभ होने वालें लाभ

वृषभ राशि

इस योग से वृषभ राशि के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ प्राप्त होगा क्योंकि यह योग इसी राशि में ही बनने जा रहा है इस दौरान कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी,  आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क में आयेंगे। आय के साथ पदोन्नति भी मिल सकती है अविवाहित जातकों के लिए सुयोग्य प्रस्ताव आ सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुधादित्य योग शुभ साबित होगा। इस दौरान नौकरी पेशा करने वालों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। व्यापारियों को लाभ होगा। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा, इस दौरान आप जिस कार्य में कदम बढ़ाएगें उसमें सफलता हासिल होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग अत्यन्त शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको नए मार्ग से धन लाभ मिलेगा एवं आपको कार्यस्थल पर तरक्की मिल सकती है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा।

265 Views
Exit mobile version