शास्त्रों के अनुसार कौन सा दान बनेगा आपके लिए वरदान

हिन्दू धर्म तथा शास्त्रों के अनुसार किसी विशेष परिस्थितियों में दान देना बहुत ही शुभ माना जाता है ऐसे में अन्नदान, वस्त्रदान, विद्यादान, अभयदान और धनदान ये सभी प्रकार के दान देना एक व्यक्ति को उसके पुण्य का भागी बनाते हैं। ऐसे किसी भी वस्तुओं को दान करने से आपको सभी सांसारिक मोह-माया से छुटकारा मिलता है। अतः सभी तरह के सांसारिक लगाव और भाव की शुरुआत वास्तव में व्यक्ति के दान और क्षमा से ही होती है।

दान देने का महत्व

दान देने के महत्व की बात करें तो दान व्यक्ति के जीवन का एक ऐसा कार्य है जिसके जरिये न केवल हम अपने हिन्दू धर्म का पालन करते हैं बल्कि हम अपने जीवन में आये तमाम समस्याओं से भी निकल सकते हैं। दान वास्तव में हमारी आयु और सेहत की रक्षा के लिए अचूक उपायों में से एक माना जाता है। हमारे जीवन में आने वाली सभी प्रकार की समस्याओं से निजात पाने के लिए भी दान का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दान करने से कुण्डली में उपस्थित ग्रहों के अशुभ प्रभावों को शांत करने में भी सहायता मिलती है।

योग्य ज्योतिषियों की जानकारी के मुताबिक अलग-अलग वस्तुओं का दान करने से जातक को अलग-अलग तरह की समस्याओं से राहत मिलती है। उनके कहे अनुसार जातक को जितना कमाना चाहिए उतना ही दान देने पर भी विश्वास रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति का जीवन पूरी तरह से संवर जाता है।

शास्त्रों के अनुसार किन वस्तुओं का दान करना माना जाता है उत्तम
अन्न दान

अन्‍न दान को बताया गया हैं महादान, इनसे जुड़े उपाय लाएंगे घर में सुख-समृद्धि | Food donation has been told to be a great donation, measures related to it will bring happiness

शास्त्रों के अनुसार अन्न दान करना जातक के लिए बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। अन्न का दान  करने वाले व्यक्ति के घर में कभी अन्न का अभाव नहीं होता है बल्कि अन्न में दिन प्रतिदिन और ज्यादा वृद्धि होती रहती है इसके अलावा यदि आप अन्न दान कर रहे हैं तो बिना पके हुए अन्न का दान करना शास्त्रों के अनुसार बहुत ही शुभ माना जाता है।

वस्त्र दान

धर्मलता महिला मंडल ने किया कम्बल और वस्त्र दान – Jhabua Live News Hindi News Alirajpur News Alirajpur News in Hindi Jhabua News in Hindi

किसी गरीब या जरुरतमंद व्यक्ति को वस्त्रों का दान करना भी अत्यधिक शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार वस्त्र दान करने से जातक की आर्थिक स्थिति हमेशा उत्तम रहती है। ध्यान रहे जिस तरह के वस्त्र आप वर्तमान समय में पहन रहे हैं उसी स्तर के वस्त्रों का दान करें। फटे और पुराने कपड़ों का दान बिल्कुल भी न करें अन्यथा इसके आपको अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।

धातु दान

Astrology astrology behind silver 18357 इन चांदी से जुड़े टोटको से पाए सुख-शांति, समृद्धि और प्रसिद्धि... - lifeberrys.com हिंदी

यदि आप किसी गरीब या जरुरतमंद व्यक्तियों को धातुदान कर रहे हैं तो यह धातु करना भी आपके लिए अत्यधिक शुभ माना जाता है परन्तु इस बात का ध्यान रखें दान उसी व्यक्ति को करें जिस व्यक्ति को उसकी जरुरत हो, शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति धातुओं का दान करता है उसके जीवन में चल रही विपत्तियाँ पूरी तरह से टल जाती है और मनुष्य हमेशा एक सुखी जीवन व्यतीत करता है।

गौ दान

हिन्दू संस्कृति में गौ दान का महत्त्व - सनातन संस्था

गाय को हमारे सनातन धर्म में माता का दर्जा दिया गया है साथ ही आने वाली कई पीढ़ियों के लिए भी गौ दान को लाभकारी बताया गया है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति गौ दान करता है तो उसे अपने जीवन में सुख, धन, सम्पत्ति की प्राप्ति होती है साथ ही उनके जीवन में सफलता प्राप्ति के बहुत से मार्ग भी खुलते जाते हैं।

तिल दान

Kale Til Ke Upay:काले तिल के इन उपायों से दूर हो सकता है दुर्भाग्य, परेशानियों से मिलती है मुक्ति - Kale Til Ke Upay Astrology These Measures Of Black Sesame Will Change

हिन्दू धर्म में कई तरह के होने वाले दान में तिल दान को भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है व्यक्ति के जीवन में ऐसे कई अवसर आते हैं जहाँ पर तिल दान करना आवश्यक होता है। मुख्य रुप से व्यक्ति किसी के श्राद्ध या मृत्यु पर काले तिल का दान किया जाता है। आपको बता दें काला तिल दान करने से व्यक्ति अपनी सभी परेशानियों तथा आने वाली विपदाओं से पूरी तरह से मुक्त हो जाता है।

गुड़ दान

गुड़ खाने से होते हैं यह 16 फायदे जानकर आप चौंक जाएंगे - cool thoughts

 गुड़ दान करना  शुभ माना जाता है। गुड़ दान करने से जातक के जीवन में आ रहे कलह हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं। इसके दान से घर में आयी हुई दरिद्रता दूर हो जाती है साथ ही पारिवारिक सुख में बढ़ोत्तरी होती है। गुड़ का दान आपके जीवन में धन के आगमन के रास्ते को खोलकर आर्थिक रुप से धनवान बनाता है।

घी दान

Honey Water की जगह, रोज सुबह खाली पेट इसका करें सेवन, परिणाम देख चौंक जाएंगे आप - Deoghar News

यदि कोई जातक किसी जरुरतमंद या गरीब व्यक्ति को एक पात्र में गाय का शुद्ध घी रखकर दान करता है तो ऐसे में जातक को एक शुभ और मंगलकारी समाचार प्राप्त होते हैं। इसके अलावा घर परिवार में भी हमेशा तरक्की के मार्ग खुले रहते हैं साथ ही उन्हें अपने भविष्य में सभी क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होती है।

कन्या दान

बेटी का कन्यादान कर पिता ने तोड़ा दम, डोली के बाद घर से निकली अर्थी - Amrit Vichar

बात करें यदि हम कन्यादान की तो सनातन धर्म में कन्या के दान को सबसे बड़ा दान माना जाता है। हिन्दू धर्म में विवाह को एक पाणिग्रहण संस्कार के रुप में माना जाता है जिसमें वर को विष्णु का रुप और कन्या को लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। कन्यादान का अर्थ होता है कि माता-पिता के द्वारा अपनी कन्या को उसके पति को सौंप देना ऐसे में यदि कोई व्यक्ति कन्या दान करता है तो यह उसके और ससुराल के लोगों के लिए सौभाग्य लेकर आता है। जिन लोगों को कन्या दान जैसे दान का सौभाग्य प्राप्त होता है उनके जीवन में इससे बढ़कर और कुछ भी नही होता है मान्यता के अनुसार कन्या दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है तथा उनके लिए स्वर्ग के रास्ते हमेशा के लिए खुल जाते हैं इसलिए हिन्दू धर्म में कन्या दान को सबसे बड़े दानों में से एक माना जाता है।

भूलकर भी न करें इन वस्तुओं का दान

वैसे तो दान करना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है और यदि दान बिना किसी निस्वार्थ भाव के किया जाए तो यह और भी ज्यादा फलदायी माना जाता है परन्तु कुछ परिस्थितियाँ ऐसी भी होती हैं जिनमें कुछ वस्तुओं का दान करना बहुत ही ज्यादा अशुभ होता है तो आइए इसके बारे में भी हम जान लेते हैं कि कौन सा दान हमारे लिए बहुत ही ज्यादा अशुभ माना जाता है।

झाडू दान

Broom Astro Tips : झाड़ू के इस उपाय को करते ही दूर होगी दरिद्रता, हो जाएंगे मालामाल | know best astro rules of Broom for prosperity and happiness | TV9 Bharatvarsh

झाडू दान करना हमारे जीवन की होने वाली सबसे बड़ी गलतियों में से एक माना जाता है। कभी भी किसी व्यक्ति को झाडू दान बिल्कुल भी नही करना चाहिए ऐसा करने से घर में आया हुआ धन धीरे-धीरे खत्म होने लगता है साथ ही आपको आगे चलकर आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है ऐसे में कभी भूलकर भी आपको झाडू का दान नही करना चाहिए।

बासी भोजन का दान करना

बासी भोजन से नुकसान और फायदे - Basi bhojan ke nuksan aur fayde in hindi

वैसे तो अन्न दान करना सबसे महत्वपूर्ण दानों मे से एक माना जाता है इससे देवी-देवता अत्यधिक प्रसन्न होते है। परन्तु यदि कोई जातक किसी गरीब या भूखे व्यक्ति को बासी भोजन दान में दे या गरीबों को बासी भोजन कराएं तो ऐसा करना पुण्य नही पाप में वृद्धि करता है। ऐसे जातकों के घर में ज्यादा देर लक्ष्मी का वास नही होता है क्योंकि बासी खाना एक भूखे व्यक्ति और देवी अन्नपूर्णा के अपमान करने जैसा माना जाता है इसलिए हमेशा गरीब और भूखे को ताजा भोजन ही दान करना चाहिए।

धार्मिक पुस्तकों का दान

Top 15 best Hindi novels by renowned Indian authors one must read

हिन्दू धर्म के अनुसार कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति को धार्मिक पुस्तकों का दान नही करना चाहिए जिसे इस पुस्तक की जरुरत न हो या उसमें उसकी रुचि न हो, नास्तिक लोगों को किये गये धार्मिक पुस्तकों के दान से वह व्यक्ति उस पुस्तक का अपमान करेगा जिससे कि आपको पुण्य मिलने की बजाय पाप मिलेगा। ऐसे में धर्म और उन्नति की कामना करने वाले जातकों को ही धार्मिक पुस्तक का दान करना चाहिए।

स्टील के बर्तन का दान करना चाहिए

daan niyam steel ke bartan ko dan me kabhi nahi dena chahiye do not donate steel dishes astrology tips - India TV Hindi

शास्त्रों के अनुसार स्टील के बर्तनों का कभी भी दान नही करना चाहिए यदि आप स्टील के बर्तन किसी गरीब या जरुरतमंदों को दान करते हैं तो ऐसा करने से आपके जीवन में हमेशा अशांति फैली रहती है। घर-परिवार में आये दिन किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं साथ ही आपके घर से सुख-शांति हमेशा के लिए दूर चली जाती है।

नुकीली चीजों का दान करना

भूलकर भी ना दें किसी को दीवाली पर ये तोहफे, माँ लक्ष्मी होगी नाराज

शास्त्रों के अनुसार कभी भी किसी जातक को नुकीली वस्तुओं का दान नही करना चाहिए जैसे कैंची, चाकू इत्यादि यदि आप ऐसी वस्तुओं का दान करते हैं तो इसका असर आपके भाग्य पर बहुत ज्यादा पड़ता है साथ ही आपके घर परिवार के बीच संबंध पूरी तरह से खत्म हो जाते हैं।

प्लास्टिक की चीजों का दान करना

शास्त्रों के अनुसार इन चीजों का भूलकर भी ना करें दान, वरना झेलना पड़ेगा भारी नुकसान

शास्त्रों के अनुसार कभी किसी व्यक्ति को प्लास्टिक की चीजों का दान नही करना चाहिए ऐसा करने से जातक को अपने व्यापार क्षेत्र तथा घर में बहुत से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

तेल का दान करना

Astro Remedies| चमत्कारी तेल के बारे में जानें| Sarson Ka Tel | sarso ke tel ke upay | HerZindagi

शास्त्रों के अनुसार कभी भी इस्तेमाल हो चुके या खराब हो चुके तेल का दान नही करना चाहिए यदि आप ऐसे किसी तेल का दान करते हैं तो इससे आपको शनिदेव के बुरे प्रभावों का सामना करना पड़ता है मान्यता के अनुसार इस तरह के दान से शनिदेव आपसे नाराज हो जाते हैं जिससे आपको अपने जीवन में बहुत से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

249 Views