सही तरीके से रखा गया धातु का कछुआ लाता है जीवन में सुख-समृद्धि और शांति

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे हिन्दू धर्म में ऐसी बहुत सी बातें बताई गई हैं जिससे हमारे घर में हमेशा सुख-समृद्धि का आगमन होता रहता है। उन्हीं में से एक है किसी तरह के धातु से बना हुआ कछुआ, वास्तु के अनुसार अपने घर में धातु का बना हुआ कछुआ रखने का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। मान्यता के अनुसार जिस किसी के घर में धातु का कछुआ होता है उन्हें कभी अपने जीवन में रुपये पैसों की तंगी नही रहती है इसके अलावा घर के साथ-साथ अपने ऑफिस या दुकान में कछुआ रखना भी अत्यधिक तरक्की प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है तथा व्यापार में नुकसान या घाटा होने की संभावना ना के बराबर कराता है। शास्त्रों के अनुसार घर में कछुआ रखने से जातक के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा की बढ़ोत्तरी होती है साथ ही व्यक्ति के जीवन में चल रही लम्बे समय से  परेशानियाँ जल्द ही समाप्त हो जाती हैं। यदि आप भी कछुआ के अनुकूल प्रभावों को अपने जीवन में प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको भी इससे जुड़े हुए नियमों को अवश्य जान लेना चाहिए।

घर में धातु का कछुआ रखने के कुछ नियम

☸ यदि आप अपने घर में धातु का कछुआ रखना चाहते हैं तो सबसे अच्छा समय पूर्णिमा तिथि का होता है। यदि आप पूर्णिमा तिथि जैसे शुभ दिन में घर के उत्तर दिशा की ओर धातु का कछुआ रखते हैं तो इससे आपके घर में सुख-शांति हमेशा बनी रहती है साथ ही घर का माहौल हमेशा सकारात्मक रहता है।

☸ यदि आप अपने घर में काले धातु से बना हुआ कछुआ रखना चाहते हैं तो ऐसे में किसी शुभ स्थिति में कछुआ घर में रखना अत्यधिक शुभ माना जाता है। घर में काला कछुआ रखने से जातक को करियर क्षेत्र में तरक्की मिलेगी साथ ही करियर के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव अवश्य देखने को मिलेगा। इसके अलावा घर में काला कछुआ घर की सभी नकारात्मक शक्तियों को घर से दूर रखने में काफी ज्यादा मदद करता है।

READ ALSO   How are people born on 1st, 10th and 28th of any month?

☸ यदि आप कोई नया व्यापार शुरु करने जा रहे हैं तो व्यापार शुरु करने से पहले आपको अपने दुकान या दफ्तर में एक ताँबे के धातु का बना हुआ कछुआ या क्रिस्टल का कछुआ अवश्य रखना चाहिए। ऐसा करने से कुछ समय बाद से ही कार्य-व्यवसाय में आर्थिक उन्नति होने लगेगी।

☸ घर के सबसे पिछले हिस्से में यदि आप धातु से बना हुआ कोई कछुआ वहाँ रखते हैं तो ऐसी स्थिति में आपके परिवार के सदस्यों के बीच एक अलग प्रकार की ऊर्जा देखने को मिलती है साथ ही व्यक्ति के मन में किसी बात को लेकर आ रहे नकारात्मक विचार हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं।

☸ यदि आप अपने घर के मुख्य द्वार पर पश्चिम दिशा की ओर मुख करके धातु से बना हुआ कछुआ रखते हैं तो इससे आपके जीवन में कभी कलह नही होता है साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच हमेशा प्यार बना रहता है।

कौन सा कछुआ घर में रखना होता है शुभ
लकड़ी का कछुआ

Vastu shastra: Tortoise face Direction in Home to bring Wealth and Luck | Vastu Shastra: घर के इस दिशा में रखें कछुए की मूर्ति, हो जाएंगे मालामाल! | Hari Bhoomi

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि कोई जातक लकड़ी से बना हुआ कछुआ अपने घर के पूर्व दिशा या दक्षिण पूर्व दिशा के कोने में रखता है तो ऐसा करने से जातक के घर में स्थित सारी नकारात्मक ऊर्जाएं जल्द ही दूर हो जाती हैं। साथ ही इस दिशा में रखा हुआ लकड़ी का कछुआ जातक के मित्रों तथा उनके परिवार के सदस्यों के जीवन को आनन्द, धन और सफलता से भर देता है।

क्रिस्टल का कछुआ

Crystal turtle gives immense wealth keep it like this at home or office | क्रिस्टल का कछुआ दिलाता है अपार धन-दौलत, घर या दफ्तर में ऐसे रखें इसे | Hindi News, धर्म

वास्तु शास्त्र के अनुसार कछुआ को वास्तव में धन का प्रतीक माना जाता है। यदि आप अपने घर में क्रिस्टल का कछुआ रखते हैं तो यह कछुआ आपके धन से सम्बन्धित बाधाओं को दूर करने में काफी ज्यादा मदद करता है। यह कछुआ व्यक्ति के जीवन में हो रहे खर्चों को रोककर वित्तीय स्थिरता लाता है। इसके अलावा घर के वास्तु दोष को दूर करने में भी यह काफी ज्यादा मददगार होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर दिशा की ओर ऑफिस या दुकान में क्रिस्टल का कछुआ रखना अत्यधिक शुभ होता है ऐसा इसलिए क्योंकि घर की उत्तर दिशा का स्वामी कुबेर को माना जाता है। इसलिए क्रिस्टल के कछुए का महत्व बहुत ज्यादा व्यक्ति के जीवन में बढ़ जाता है।

READ ALSO   चैत्र अमावस्या (Chaitra Amavasya) 2023
मादा कछुआ

New Research: बच्चे के लिंग निर्धारण का तापमान से है कनेक्शन, कछुओं पर हुई रिसर्च ने खोले राज | The sex of the child is determined by the temperature, claims made in

वैसे तो कछुआ कई आकृतियों तथा अलग-अलग बनावटों में आता है उन्हीं में से एक है मादा कछुआ, मादा कछुआ को एक तरह से बच्चे और परिवार के प्रतीक के रुप में माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति अपने घर में मादा कछुआ रखता है तो ऐसे में उनके पारिवारिक जीवन में हो रहे विवाद हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं साथ ही परिवार के अलावा जीवन में हो रहे किसी प्रकार के वाद-विवाद से बचने में भी पूरी तरह से मदद मिलता है।

जीवित कछुआ रखना

वास्तु के अनुसार घर में जीवित कछुआ रखना शुभ माना जाता है। वास्तव में जीवित कछुआ को भगवान विष्णु जी का अवतार माना जाता है इसलिए घर में जिंदा कछुआ रखने से व्यक्ति को अपने जीवन में धन और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार घर में जीवित कछुआ घर के उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में रखने से जातक को अपने आर्थिक क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं साथ ही जीवन में आ रही आर्थिक तंगी हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

धातु का कछुआ

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में धातु का कछुआ रखना शुभ माना जाता है। इसके अलावा घर के उत्तर दिशा में यदि आप धातु का कछुआ रखते हैं तो ऐसा करना आपके संतान के जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति कराता है साथ ही उन्हें एकाग्र होने में मदद करता है इसके अलावा यदि धातु का कछुआ आप अपने कमरे के उत्तर-पश्चिम दिशा में रखते हैं तो इस दिशा में रखने से जातक का दिमाग अत्यधिक तेज होता है जिससे यह अपने भविष्य के लिए फैसले लेने में सक्षम होते हैं साथ ही लक्ष्य की प्राप्ति करने में भी हमेशा सफल होते हैं।

READ ALSO   नवग्रह पीड़ा निवारणार्थ यन्त्र-मन्त्र-रत्न एवं जड़ी धारण तथा व्यावसायिक वस्तुएँ की सामान्य जानकारी, नवग्रह पीड़ा (रोग)
घर में कछुआ क्यों रखना चाहिए

☸ वैसे तो कछुआ बहुत से लोगों द्वारा अपने शौक के लिए रखा जाता है परन्तु क्या आपको पता है कि वास्तव में कछुआ किन कारणों से रखा जाता है तो घर में कछुआ रखने से पहले आपको यह अवश्य जान लेना चाहिए कि घर में कछुआ क्यों रखा जाता है। घर में कछुआ तथा कछुआ की मूर्ति रखने के कई तरह के फायदे होते हैं जो निम्न हैं।

☸ वास्तव में घर में कछुआ या कछुआ की मूर्ति रखना व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता को आकर्षित कर घर में छुपी हुई या आने वाली सभी नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने का कार्य करता है।

☸ घर में कछुआ रखना जातक के व्यापार और कार्यक्षेत्र में एक सफल परिणाम प्राप्त करने के लिए उत्तम माना जाता है इसके विशेष प्रभाव से व्यक्ति अपने जीवन में अत्यधिक तरक्की प्राप्त करने में सफल होता है।

☸ यदि आप अपने घर में कछुए की मूर्ति को पानी या किसी वाॅटरफाॅल वाली जगह रखते हैं तो इससे कछुए की शक्ति और ज्यादा बढ़ जाती है साथ ही आपके जीवन की मनचाही मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

☸ वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में यदि कछुए की मूर्ति को पानी के साथ रखते हैं तो इससे कछुए का शुभ प्रभाव दोगुना हो जाता है साथ ही कछुए के प्रभाव से आपके जीवन में सकारात्मकता हमेशा बनी रहती है।

☸ यदि आप अपने घर के शयनकक्ष में अपने बिस्तर के बगल में कछुए की मूर्ति रखते हैं तो इससे आपको लम्बे समय से हो रहे अनिद्रा की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है।

 

error: