सूर्य का राशि परिवर्तन, सूर्य आत्मा के कारक होते है तो यह राशि परिवर्तन क्या प्रभाव देगा 16 जुलाई 2022?

मेष लग्न
मेष लग्न मे यह राशि परिवर्तन आपके लग्न से चतुर्थ भाव मे होने जा रहा है और सूर्य आपके लिए योगकारक ग्रह होते है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा और यदि आप विदेश जाकर पढ़ना चाहते है तो उसमे भी आपका काम बनेगा। भूमि, वाहन और मकान सम्बन्धी कोई भी काम करना अच्छा रहेगा। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। मेहनत इस समय बढ़ जाएगी और इसके साथ-साथ मान पद प्रतिष्ठा मे भी बढ़ोत्तरी होगी। माता के स्वास्थ्य मे कुछ गिरावट हो सकती है। रुके हुए काम पूर्ण होंगें और विदेश यात्रा भी हो सकती है।

वृषभ लग्न
वृषभ लग्न मे यह राशि परिवर्तन आपके लग्न से तृतीय भाव मे होने जा रहा है। परिवार मे शांति का वातावरण स्थापित होगा। जीवनसाथी के साथ एक अच्छा समय आप इस माह व्यतीत करेंगे। यात्राएँ इस समय बढ़ सकती है जिससे की आपको मानसिक शांति मिलेगी। तृतीय भाव मे सूर्य आपको अवश्य शरीर मे आलस देंगे। सूर्य का यह राशि परिवर्तन उन जातको के लिए शुभ है जो कोर्ट-कचहरी के मामलो मे फँसे हुए थे यह समय आपके पक्ष मे रहेगा। शेयर, सट्टा और लाटरी से आप लाभांवित रहेंगे।

मिथुन लग्न
मिथुन लग्न मे यह राशि परिवर्तन आपके लग्न से द्वितीय भाव में होने जा रहा है। सूर्य देव आपको मेहनत के पश्चात् ही परिणाम दिलाएगें इसलिए जम के मेहनत करिए। परिवार के साथ लंबी दूरी पर जा सकते है। विदेश यात्रा की योजना भी आप इस समय बना सकते है। पिता से वैचारिक मतभेद लगा रहेगा। छोटे भाई-बहनो का सहयोग मिलेगा और आपके मान पद-प्रतिष्ठा मे बढ़ोत्तरी होगी। वार्तालाप करते समय आपको अत्यधिक ध्यान रखना होगा अन्यथा विवादो मे आप फँस सकते है।

READ ALSO   कुण्डली में वलक्की योग

कर्क लग्न
कर्क लग्न मे यह राशि परिवर्तन आपके लग्न मे होने जा रहा है। विदेशो या आनलाइन माध्यम से धन मे वृद्धि करेगा। गुस्सा इस समय काफी बढ़ा रहगा जिसका आपको ध्यान रखना है। ¬ नमः शिवाय का जितना हो सके जाप करिए। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। बिजनेस पार्टनर से विवाद संभव है। शेयर, सट्टा और लाटरी से आप लाभांवित रहेंगे। यात्राओ से धन आएगा।

सिंह लग्न
सिंह लग्न मे यह राशि परिवर्तन आपके लग्न से द्वादश भाव मे होने जा रहा है। विदेश मे यदि आप किसी कारणवश नही जा पा रहे थे तो इस समय समस्याएँ खत्म होगी और विदेश यात्रा के योग बनेंगे। रोग और शत्रुओं का सूर्य देव यहाँ नाश करेंगे। डिस्क और कमर सम्बन्धी परेशानियों मे अस्पतालो मे खर्च हो सकता है। त्वचा सम्बन्धी दिक्कते उत्पन्न होगी।

कन्या लग्न
कन्या लग्न मे यह राशि परिवर्तन आपके लग्न से एकादश भाव मे होने जा रहा है। विदेशो या आनलाइन माध्यमो से पैसा आएगा। गर्भवती महिलाओ के गर्भहानि के योग बनेंगे इसलिए लापरवाही से बचे। संतान के साथ वैचारिक मतभेद लगा रहेगा। आय के साधनो मे बढ़ोत्तरी होगी। मानसिक विकार इस समय उत्पन्न हो सकता है इसलिए शांत रहने का प्रयास करें।

तुला लग्न
तुला लग्न मे यह राशि परिवर्तन आपके लग्न से दशम भाव मे होने जा रहा है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छे नौकरी के अवसर मिलेंगे। यदि आप कोई नया कार्य शुरु करना चाहते है तो उसके लिए भी यह समय शुभ है। कार्यक्षेत्र मे पदोन्नति होगी परन्तु माता से मतभेद हो सकता है। साझेदारी मे कुछ विवादो के बाद आपके पक्ष मे चीजे रहेगी।

READ ALSO   आखिर क्यों डरते हैं हनुमान जी से शनिदेव

वृश्चिक लग्न
वृश्चिक लग्न मे यह राशि परिवर्तन आपके लग्न से नवम भाव मे होने जा रहा है। छोटी-छोटी यात्राएँ इस समय लगी रहेगी। आपका मन इस समय भक्ति मे लगा रहेगा जिसके चलते धार्मिक यात्राएँ भी हो सकती है। संतान के सुख की प्राप्ति होगी और मानसिक तनाव खत्म होगा। शरीर मे आलस्य उत्पन्न हो सकता है। कार्य और व्यवसाय मे वृद्धि होगी।

धनु लग्न
धनु लग्न मे यह राशि परिवर्तन आपके लग्न से अष्टम भाव मे होने जा रहा है। भाग्य का सहयोग आपको इस माह नही मिलेगा। शेयर, सट्टा और लाटरी मे नुकसान उठाना पड़ सकता है। विदेश या लम्बी दूरी की यात्राएँ होगी। परिवार मे बेवजह के वाद-विवाद हो सकते हे। गले मे संक्रमण भी फैल सकता है। किड़नी/लीवर मे स्टोन की परेशानी है तो वह बढ़ सकती है।

मकर लग्न
मकर लग्न मे यह राशि परिवर्तन आपके लग्न से सप्तम भाव मे होने जा रहा है। जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनर के साथ कुछ न कुछ विवाद लगा रहेगा। यदि आप तलाक लेना चाहते है तो इस समय कोर्ट कचहरी से आपको सहयोग मिलेगा। बिना सोचे समझे आप सामने वाले को जवाब देंगे जिससे परेशानियाँ बढ़ेगी। इसलिए शब्दो का ध्यान रखें।

कुंभ लग्न
कुंभ लग्न मे यह राशि परिवर्तन आपके लग्न से छठे भाव मे होने जा रहा है। रोग और शत्रुओ को सूर्य देव यहाँ खत्म करेंगे किन्तु त्वचा सम्बन्धी कुछ परेशानियाँ हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्राएँ बनेगी। कार्य और व्यवसाय को लेकर पदोन्नति भी हो सकती है। आत्मविश्वास मे बढ़ोत्तरी होगी। साझेदारी मे कोई भी काम प्रारम्भ करने से बचें।

READ ALSO   Kumbh Sankranti, कुंभ संक्रान्ति 2024

मीन लग्न
मीन लग्न मे यह राशि परिवर्तन आपके लग्न से पंचम स्थान मे होने जा रहा है। रोग और शत्रु खत्म होंगे। गर्भवति महिलाओ के गर्भहानि के योग बन रहे है इसलिए संभलकर रहें। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। शेयर, सट्टा और लाटरी मे शुरुआत मे यह नुकसान करा सकते है किंतु 10 अगस्त के बाद फायदा होगा। आय के साधनो मे बढ़ोत्तरी होगी किंतु बड़े भाई-बहनो से विवाद हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *