स्वपन ज्योतिष से जाने सपने में सांप काटने का अर्थ तथा क्या है यह आपके लिए शुभ या अशुभ

ज्योतिष शास्त्र में स्वपन को भी अधिक महत्व दिया गया है। सपने हमारे जीवन को प्रभावित करते है तथा भविष्य में आने वाले समय की ओर ईशारा करते है। स्वपन ज्योतिष में सपनों का शुभ एवं अशुभ का  उल्लेख मिलता है। ऐसा माना जाता है कि सपने व्यक्ति के जीवन का आईना होते है। सोते समय हम जो भी स्वपन देखते है उसके अलग-अलग अर्थ होते है। कुछ सपने हमे शुभ संकेत देते है तो कुछ अशुभ। आज हम जानेंगे  प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के.एम. सिन्हा जी द्वारा कि क्या सपने में सांप का काटना शुभ है या अशुभ

साप के काटने का महत्व

यदि आपने सपने में यह देखा कि आपको साप काट रहा है तो इसका अर्थ है कि आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो सकते है। यदि साप काटने में असफल रहा तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा इसका अर्थ है आपको किसी काम में सफलता मिलेगी।

सपने में सांप का दात देखना

यदि आपने सपने में सांप का दांत देखा तो यह आपके लिए अशुभ होगा। इसका तात्पर्य है कि आपको विश्वासघात मिल सकता है।

सपने में सांप को मारना

आपने यह देखा कि आप सपने में सांप मार रहे है तो इसका शुभ अर्थ निकलता है अर्थात अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करें।

एक से अधिक साप देखना

आपने सपने में एक साथ कई सांपो को देखा है तो इसका तात्पर्य है कि आपको आने वाले समय में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा यदि आपको सपने में सांप दौड़ा रहा है तो इसका अर्थ है आप किसी बात से परेशान है।

READ ALSO   जातक को मान, पद-प्रतिष्ठा तथा सम्पत्ति दिलायेगा शुभ कर्तरी योग
सफेद सांप केे काटने का महत्व

यदि आपको सपने में सफेद सांप काट रहा है तो यह आपके लिए अधिक शुभ होता है आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी अर्थात आर्थिक परेशानियां दूर होगी।

सपने में दूसरे व्यक्ति को सांप काटना

यदि आपने सपने में यह देखा कि किसी अन्य व्यक्ति को सांप काट रहा है तो इसका अर्थ है आपको शीघ्र ही कोई बुरी खबर मिल सकती है।