मंगल का राशि परिवर्तन (01 जुलाई)

मंगलः- हमारे ज्योतिष शास्त्र और वैदिक ज्योतिष में मंगल को बहुत महत्व दिया गया है। मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, पराक्रम, शौर्य एवं शक्ति का कारक माना जाता है। शुभ मंगल की अवस्था जातक को कई क्षेत्रो में लाभ प्राप्त कराता है परन्तु यदि मंगल अशुभ अवस्था में हो तो जातक को कई विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है उसके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है।  मंगल कार राशि परविर्तन 1 जुलाई दिन शनिवार को मंगल सिंह राशि में गोचर करेंगे तो आइयें हम प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के. एम. सिन्हा जी के द्वारा समझते है कि सभी राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा

मेष लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन पंचम भाव मे हो रहा है जो मंगल की मित्र राशि है। इस समय के दौरान आपके स्वभाव में उग्रता आ सकती है तथा व्यर्थ के विवादों मे भी फंस सकते है अपने पराक्रम द्वारा आप अपने भाग्य की उन्नति करने में सक्षम होंगे। आमदनी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे तथा आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा के क्षेत्र मे किए गए परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। संतान का सहयोग मिलेगा भूमि, वाहन से सम्बन्धित कार्यों मे रुकावट महसूस करेंगे। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी परन्तु आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
उपायः- पांच प्रकार के अनाजों को मिलाकर दान करें, वैवाहिक जीवन अच्छा होगा।

वृष लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का परिवर्तन चतुर्थ भाव में हो रहा है तथा यह राशि परिवर्तन शारीरिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धित कई परेशानियों से राहत मिलेगी परन्तु छोटे भाई-बहनों को कुछ परेशानी बन सकती है। आपके जीवनसाथी के व्यक्तित्व मे निखार आयेगा। गले से सम्बन्धित कुछ विकार उत्पन्न हो सकते है। आर्थिक उन्नति के लिए समय उत्तम रहेगा। कार्य-व्यवसाय मे आपको सफलता मिलेगी विशेषकर जो लोग लोहें, कोयले, पेट्रोल इत्यादि का कार्य करते है। समाज मे आपका मान, पद, प्रतिष्ठा बढ़ेगा। आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। दूर संचार के माध्यमों द्वारा भी धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे है। अपने पराक्रम और गुप्त योजनाओं द्वारा शत्रुओं का सामना करने में सक्षम होंगे।
उपायः- सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें, जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे।

मिथुन लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन पराक्रम भाव में हो रहा है। यह राशि परिवर्तन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। समाज में आपका मान, पद, प्रतिष्ठा बढ़ेगा। आमदनी के एक से अधिक स्त्रोत प्राप्त होंगे। कार्य-व्यवसाय मे आपको सफलता प्राप्त होगी तथा भाग्य का साथ भी मिलेगा। धार्मिक कार्यों मे आपका रुझान बढ़ेगा स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें गले से सम्बन्धित विकार, सर्दी, जुकाम इत्यादि की समस्या बन सकती है। आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। धन का संग्रह कुछ रुकावटों के बाद कर सकते है तथा परिवार को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। गर्भवती महिलाएं अपना विशेष ध्यान रखें तथा संतान पक्ष को भी कष्ट मिल सकता है।
उपायः- सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें, स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियां दूर होंगी।

कर्क लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन द्वितीय भाव में हो रहा है। यह राशि परिवर्तन आपको अच्छा परिणाम देगा परन्तु कई क्षेत्रो मे आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा परन्तु माता को लेकर कुछ परेशानी बन सकती है। दूर संचार के माध्यमों से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे है साथ ही जो लोग विदेशो से जुड़ा कोई व्यापार करते है उन्हें शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ परेशानियों के बाद आपको लाभ की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा के क्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। भूमि, वाहन से सम्बन्धित कार्यों मे आपको रुकावटें महसूस होंगी त्वचा सम्बन्धित कुछ रोग उत्पन्न हो सकते है। परिवार मे कुछ विवाद हो सकता है तथा लम्बी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है।
उपायः- चन्द्रमा के बीज मंत्र का पाठ करें तथा पांच प्रकार के अनाजों को मिलाकर दान करें।

सिंह लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन लग्न भाव में हो रहा है और यह राशि परिवर्तन आपको सामान्य परिणाम देगा। शारीरिक रुप से आप स्वस्थ्य एवं ऊर्जावान अनुभव करेंगे परन्तु जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बन सकती है तथा वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों को लेकर भी आप विचलित हो सकते है। आमदनी के अच्छे स्त्रोत मिलेंगे तथा धन का संग्रह करने मे भी आप सक्षम होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी एवं संतान का भी सहयोग मिलेगा। आपके गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते है तथा छोटे भाई-बहनों को भी कष्ट मिल सकता है। भूमि, वाहन से सम्बन्धित कार्यों मे धन खर्च की स्थिति बन सकती है।
उपायः- सूर्य देव की आराधना के साथ-साथ आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन द्वादश भाव में हो रहा है जिसके फलस्वरुप आपको कई अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियां दूर होगी तथा अपने पराक्रम द्वारा शत्रुओं का सामना करने में सक्षम होंगे आपके मान, पद, प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। कार्य-व्यवसाय में सर्वश्रेष्ठ लाभ प्राप्ति के योग बन रहे है। आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा परन्तु छोटे भाई-बहनों के साथ कुछ परेशानी बन सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी आमदनी के स्त्रोत प्राप्त होंगे परन्तु संतान को लेकर चिंता बन सकती है तथा विद्यार्थियों को अपने शिक्षा के क्षेत्र अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं मे कमी महसूस करेंगे।
उपायः- पाँच प्रकार के अनाजों को मिलाकर पक्षियों को खिलाएं, पारिवारिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन एकादश भाव में हो रहा है। यह राशि परिवर्तन आपको मिश्रित परिणाम देगा तथा कई कार्यों को लेकर आप भ्रमित हो सकते है साथ ही वैवाहिक जीवन को लेकर भी समय अच्छा नही रहेगा। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा मे अच्छे परिणाम मिल सकते है। परिवार मे कुछ परेशानी बन सकती है। भाग्य का साथ आपको कई परेशानियों से राहत दिलायेगा। लम्बी दूरी की यात्राएं हो सकती है। आपके पराक्रम मे थोड़ी कमी आ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी परेशानी बढ़ सकती है। आमदनी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। साझेदारी के कामों से दूर रहें। धार्मिक कार्यों को लेकर धन खर्च की संभावना बन रही है। सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी एवं भूमि, वाहन से लाभ प्राप्त होगा।
उपायः- पाँच प्रकार के अनाजों को मिलाकर दान करें तथा शुक्र के बीज मंत्र का पाठ करें।

वृश्चिक लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन दशम भाव में हो रहा है। यह राशि परिवर्तन आपको अच्छा परिणाम देगा। कार्य-व्यवसाय में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे तथा समाज मे आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। भूमि, वाहन से सम्बन्धित कार्यों मे आपको थोड़ा विलम्ब से प्राप्त होगा। इन सभी परिस्थितियों के बावजूद आपको मानसिक तनाव की अनुभूति होगी तथा आपका मन विचलित रहेगा जिसके कारण कार्यों मे आपका मन नही लगेगा। पुरातत्व से जुड़े जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा तथा पैतृक सम्पत्ति में भी लाभ प्राप्ति की संभावना बन रही है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा तथा कई स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियों से राहत मिलेगी। आपके शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते है परन्तु अपनी योजनाओं द्वारा उनका सामना कर लेंगे।
उपायः- लक्ष्मी नारायण मन्दिर में खीर का दान करें,  आपको परेशानियों से राहत मिलेगी।

धनु लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन भाग्य भाव में हो रहा है। यह राशि परिवर्तन आपको अच्छे परिणाम देगा। स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियों से आप चिंतित रह सकते है विशेषकर जो लोग यकृत रोग से पीड़ित है। मानसिक रुप से भी पीड़ित होने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी एवं अपने पराक्रम द्वारा आप धन का संग्रह करने में सक्षम होंगे। ससुराल पक्ष से आपको लाभ प्राप्त होगा तथा जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य-व्यवसाय मे आपको सफलता मिलेगी एवं समाज मे आपका सम्मान बढ़ेगा। बाहरी स्त्रोंतो से आमदनी के अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है तथा संतान को भी कष्ट मिल सकता है। गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
उपायः- सफेद रंग की वस्तुओं को जरुरतों में दान करें, स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।

मकर लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन अष्टम भाव में हो रहा है। जिसके कारण आपको कुछ नकारात्मक एवं कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। शारीरिक रुप से ऊर्जावान एवं स्वस्थ्य महसूस करेंगे लेकिन थोड़ा बहुत त्वचा सम्बन्धित रोग उत्पन्न हो सकता है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ रुकावटों के बाद सफलता मिलेगी। आपके जीवनसाथी के व्यक्तित्व में निखार आयेगा। भूमि, वाहन से सम्बन्धित कार्यों मे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आमदनी के क्षेत्र में आपको कुछ रुकावटों के बाद अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपके खर्चों मे वृद्धि होगी परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता को कष्ट मिल सकता है।
उपायः- शनिदेव की आराधना करें, दिन शुभ होगा।

कुंभ लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन सप्तम भाव में हो रहा है और यह राशि परिवर्तन आपको सामान्य परिणाम देगा। शारीरिक रुप से आप ऊर्जावान अनुभव करेंगे परन्तु यकृत, उदर रोग इत्यादि की समस्या बन सकती है। आपकी यात्राएं अधिक होंगी तथा खर्च भी बढ़ेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। पिता को लेकर आप चिंतित हो सकते है तथा कार्य-व्यवसाय को लेकर भी समस्या उत्पन्न हो सकती है। आपके पराक्रम में कमी आ सकती है। इस अवधि मे आपको खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना होगा अन्यथा आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। छोटे भाई-बहनों को कुछ परेशानी हो सकती है।
उपायः- प्रतिदिन शिव की आराधना करें, दिन शुभ होगा।

मीन लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन षष्ठम भाव में हो रहा है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह राशि परिवर्तन आपको अच्छा परिणाम देगा। भूमि, वाहन से सम्बन्धित कार्यों मे आपको लाभ प्राप्त होगा। लम्बी दूरी की यात्राओं के योग बन रहे है। जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी। धन को लेकर परेशानी बन सकती है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी विद्यार्थियों को अपने शिक्षा मे थोड़ी परेशानी बन सकती है तथा संतान पक्ष को लेकर भी चिंता बन सकती है। परिवार मे किसी प्रकार की समस्या बन सकती है। बाहरी माध्यमों से आमदनी के स्त्रोत प्राप्त होंगे अपने शत्रुओं का सामना करने मे सक्षम है।
उपायः- गुरु के बीज मंत्र का पाठ करें।

🌟 Special Offer: Buy 1 Get 10 Astrological Reports! 🌟

Unlock the secrets of the stars with our limited-time offer!

Purchase one comprehensive astrological report and receive TEN additional reports absolutely free! Discover insights into your future, love life, career, and more.

Hurry, this offer won’t last long!

🔮 Buy Now and Embrace the Stars! 🔮