03 अक्टूबर मंगल का राशि परिवर्तन

मंगलः- हमारे ज्योतिष शास्त्र और वैदिक ज्योतिष में मंगल को बहुत महत्व दिया गया है। मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, पराक्रम, शौर्य एवं शक्ति का कारक माना जाता है। शुभ मंगल की अवस्था जातक को कई क्षेत्रो में लाभ प्राप्त कराता है परन्तु यदि मंगल अशुभ अवस्था में हो तो जातक को कई विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है उसके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है।  मंगल का राशि परविर्तन 03 अक्टूबर दिन मंगलवार को मंगल तुला राशि में गोचर करेंगे तो आइयें हम प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के. एम. सिन्हा जी के द्वारा समझते है कि सभी राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा

मेष लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन सप्तम भाव में हो रहा है यह परिवर्तन वैवाहिक जीवन की दृष्टिकोण से यह समय अच्छा नही रहेगा। जीवनसाथी से वाद-विवाद एवं अलगाव की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। शारीरिक रुप से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे परन्तु त्वचा सम्बन्धित कुछ रोग उत्पन्न हो सकते है। परिवार के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। आमदनी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
उपायः- पाँच प्रकार के अनाजों को मिलाकर अमावस्या के दिन दान करें एवं हनुमान जी की आराधना करें।

वृष लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का गोचर षष्ठम भाव में हो रहा है जो शारीरिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियों से आपको राहत मिलेगी परन्तु माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है। भूमि-वाहन के सुख में कमी आ सकती है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा तकनीकी से जुड़े जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। संतान का सहयोग मिलेगा एवं पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी एवं आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उपायः- प्रतिदिन सूर्य देव को जल दें संतान से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी।

मिथुन लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन पंचम भाव में हो रहा है। भूमि, वाहन से आपको लाभ प्राप्त होगा। शारीरिक रुप से आप ठीक-ठाक रहेंगे परन्तु उदर सम्बन्धित थोड़ी बहुत परेशानी एवं बड़े भाई-बहनों को कष्ट मिल सकता है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आमदनी के स्त्रोत प्राप्त होंगे। संतान पक्ष को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है तथा विद्यार्थियों के शिक्षा में मुश्किलें उत्पन्न हो सकती है। आपके पराक्रम में कमी आ सकती है। भाग्य पक्ष में कुछ रुकावटें आ सकती है। गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना होगा।
उपायः- पाँच प्रकार के अनाजों को मिलाकर दान करें तथा मंगलवार का व्रत रखें आपकी परेशानियां दूर होंगी।

कर्क लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन सुख भाव में हो रहा है। बड़े भाई-बहनों के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा एवं आमदनी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा एवं भूमि, वाहन, मकान से सम्बन्धित कुछ परेशानी बन सकती है। परिवार में स्थिति आपके प्रतिकूल हो सकती है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको कुछ रुकावटों के बाद लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी को लेकर चिंता बन सकती है। धन-अर्जन करने के क्षेत्र मे आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी।
उपायः- शुक्रवार का व्रत रखें एवं काले तिल का दान करें जिससे आपकी परेशानियां दूर होंगी।

सिंह लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन एकादश भाव में हो रहा है यह परिवर्तन आपको सर्वोत्तम परिणाम देगा। धन का बचत करने में आप सक्षम होंगे जिससे कई आर्थिक परेशानियों से आपको राहत मिलेगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी बहुत परेशानी बन सकती है। शारीरिक रुप से आप ऊर्जावान रहेंगे एवं आमदनी के अच्छे स्त्रोत प्राप्त होंगे। गले से सम्बन्धित कोई विकार तथा आपकी वाणी में उग्रता आ सकती है। कार्य-व्यवसाय के प्रति आपका अत्यधिक रुझान बढ़ेगा।
उपायः- शनिदेव की आराधना करें जिससे वैवाहिक जीवन उत्तम होगा।

कन्या लग्नः- आपकी कुण्डली मे मंगल का राशि परिवर्तन धन भाव में हो रहा है जिसके फलस्वरुप आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी परन्तु परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी समाज मे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लम्बी दूरी की यात्राओं के योग बन रहा है तथा आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। भूमि, वाहन एवं मकान से सम्बन्धित कार्यों मे आपको सफलता है। साथ ही माता को भी कष्ट मिल सकता है।
उपायः- प्रत्येक सोमवार को सूर्य देव को जल दें एवं गाय को हरि घास खिलाएं परिस्थितियां आपके अनुकूल होगी।

तुला लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन लग्न भाव में हो रहा है। इस दौरान कई परिस्थितियों में आप भ्रमित हो सकते है तथा वैवाहिक जीवन के लिए भी समय अच्छा नही रहेगा। शारीरिक रुप से आप ऊर्जावान अनुभव करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी तथा ससुराल पक्ष का भी सहयोग मिलेगा। आमदनी के अच्छे स्त्रोत प्राप्त होंगे एवं दूर संचार माध्यमों से भी लाभ प्राप्ति के योग बन रहे है। त्वचा सम्बन्धित कुछ रोग उत्पन्न हो सकते है। संताान पक्ष का सहयोग मिलेगा तथा विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा नही रहेगा।
उपायः- भगवान शिव की आराधना करें एवं माथे पर पीले चंदन का तिलक धारण करें वैवाहिक समस्याएं दूर होंगी।

वृश्चिक लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन द्वादश भाव में हो रहा है। यह परिवर्तन आपको कई क्षेत्रों मे सकारात्मक परिणाम देगा। भूमि, वाहन एवं मकान का सुख प्राप्त होगा तथा जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा तथा जीवनसाथी के प्रति आपका आकर्षण भी बढ़ेग जो आपके रिश्ते को मधुर बनायेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। कार्य-व्यवसाय मे खर्च बढ़ सकते है। इस अवधि में आप लम्बी दूरी की यात्रा कर सकते है। परिवार का संतुलन बिगड़ सकता है तथा संतान पक्ष से कष्ट मिल सकता है।
उपायः- भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम का पाठ करें।

धनु लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन एकादश भाव में हो रहा है। यह राशि परिवर्तन आपको अच्छा परिणाम देगा। कार्य-व्यवसाय की दृष्टि से यह समय उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों मे लाभ प्राप्त होगा। शारीरिक रुप से आप स्वस्थ्य महसूस करेंगे परन्तु पिता के स्वास्थ्य मे कुछ परेशानी बन सकती है। बड़े भाई-बहनों के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को इस माह पूर्ण रुप से ध्यान रखना चाहिए। आमदनी के क्षेत्र में कुछ रुकावटें उत्पन्न हो सकती है। आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा।
उपायः- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं एवं काले रंग की वस्तुओं का दान करें।

मकर लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन सुख भाव में हो रहा है जिसके फलस्वरुप आपको कार्य-व्यवसाय मे अच्छे परिणाम मिलेंगे परन्तु अचानक से कुछ परेशानियां आ सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा आपको अपने परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। संतान पक्ष से आप का लगाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी तथा धन का अर्जन करने में आप सक्षम होंगे। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। भूमि, सम्पत्ति के कार्यों मे कुछ रुकावटों के बाद लाभ प्राप्त होंगे।
उपायः- लक्ष्मी नारायण मन्दिर में खीर का दान करें आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।

कुंभ लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन भाग्य भाव में हो रहा है यह परिवर्तन कई क्षेत्र में आपको शुभ परिणाम देगा। शारीरिक रुप से ऊर्जावान अनुभव करेंगे परन्तु माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बन सकती है। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी। धन का अर्जन करने मे आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ससुराल पक्ष एवं पुरातत्व से आपको लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा नही रहेगा। दैनिक रोजगार के क्षेत्र मे आपके परिश्रम अनुसार फल की प्राप्ति नही होगी।
उपायः- सूर्य देव को प्रतिदिन जल अर्पित करेें आपकी वैवाहिक समस्याएं दूर होंगी।

मीन लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन अष्टम भाव में हो रहा है। जीवनसाथी का सहयोग आपको लाभ दिला सकता है। दूर संचार के माध्यमों से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे है। छोटे भाई-बहनों के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। आपके खर्चों मे बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें तथा अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बन सकती है। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। भूमि, वाहन का सुख प्राप्त होगा।
उपायः- शुक्रवार का व्रत रखें तथा गरीबों में सफेद रंग के वस्त्र दान करें स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियां दूर होंगी।

 

🌟 Special Offer: Buy 1 Get 10 Astrological Reports! 🌟

Unlock the secrets of the stars with our limited-time offer!

Purchase one comprehensive astrological report and receive TEN additional reports absolutely free! Discover insights into your future, love life, career, and more.

Hurry, this offer won’t last long!

🔮 Buy Now and Embrace the Stars! 🔮