Site icon Kundali Expert

13 नवंबर को दो बड़े ग्रहों का गोचर चमकेगी इन राशियों की किस्मत

दो बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन 13 नवंबर को हो रहा है कई राशियों के जीवन पर इसका नकारात्मक एवं सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों के जातकों के लिए यह परिवर्तन बहुत शुभ होगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी राशि वालों के जीवन में घटने वालों घटनाओं पर पड़ता है। जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है प्रत्येक ग्रह अपने निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करता है इस बार 13 नवंबर को दो बड़े ग्रह मंगल और बुध अलग-अलग राशियों में प्रवेश करेंगे। आइए जानते है कि वे राशियां कौन सी है जिन्हें इन ग्रह गोचर से लाभ प्राप्त होगा।
वृष राशि –
वृष राशि के जातकों को इस राशि परिवर्तन से लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। जीवन में नए तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश से जुड़े व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। लम्बी दूरी की यात्रा बन सकती है।

कर्क राशि-
कार्यक्षेत्र में किये गये परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। मनचाहे लाभ की प्राप्ति होगी। कही से सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सुख-समृद्धि एवं खुशियों का आगमन होगा।
वृश्चिक राशि –
इस राशि के जातकों के लिए मंगल, कुण्डली के छठे भाव में और बुध देव आठवें एवं एकादश भाव में गोचर करने जा रहें है। फलस्वरूप करियर के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। कार्य-व्यवसाय में काफी लाभ प्राप्ति के योग बन रहें है।
धनु राशि-
धन -संपत्ति में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे है घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। धन-लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। करियर के क्षेत्र में आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे।
मकर राशि-
मकर राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन लाभदायक साबित होगा। इस समय अंतराल में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। वही मंगल गोचर के कारण शोध से जुड़े जातकों केे लिए यह बहुत लाभकारी होने वाला है कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्ति की संभावना है परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन बन सकता है।
कुंभ राशि-
इस राशि जातकों के लिए भी 13 नवंबर के बाद समय शुभ है कुंभ राशि के जातकों की कुण्डली में बुध पाचवें और आठवें भाव का स्वामी है इस दौरान कार्यक्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। घर-परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण बना रहेगा।

 

377 Views
Exit mobile version