13 मार्च 2023 मंगल का राशि परिवर्तन

मंगलः- हमारे ज्योतिष शास्त्र और वैदिक ज्योतिष में मंगल को बहुत महत्व दिया गया है। मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, पराक्रम, शौर्य एवं शक्ति का कारक माना जाता है। शुभ मंगल की अवस्था जातक को कई क्षेत्रो में लाभ प्राप्त कराता है परन्तु यदि मंगल अशुभ अवस्था में हो तो जातक को कई विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है उसके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है।  मंगल कार राशि परविर्तन 13 मार्च दिन सोमवार को मंगल मीन राशि में गोचर करेंगे तो आइयें हम प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के. एम. सिन्हा जी के द्वारा समझते है कि सभी राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा

मेष लग्नः- मंगल का राशि परिवर्तन आपको मिश्रित परिणाम देगा। आप ऊर्जावान एवं पराक्रमवान रहेंगे। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा परन्तु बड़े भाई-बहनों को कुछ कष्ट मिल सकता है तथा त्वचा सम्बन्धित कुछ विकार उत्पन्न हो सकते है। कार्य-व्यवसाय में सफलता मिलेगी तथा मान पद प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी तकनीकी के कार्यों से लाभ प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपकी यात्राएं सफलदायक रहेगी तथा बाहरी स्त्रोतों से भी लाभ प्राप्त करेंगे। आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
उपायः- पांच प्रकार के अनाजों को मिलाकर पक्षियों को खिलाएं, आपकी परेशानियां दूर होगी।

वृष लग्नः- वृष लग्न के जातकों को शुक्र का राशि परिवर्तन शारीरिक दृष्टिकोण से अच्छा परिणाम देगा। आपकी वाणी में उग्रता आ सकती है। जिसका नकारात्मक प्रभाव परिवार पर पड सकता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानी बन सकती है। आमदनी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे तथा बड़े भाई-बहनों का भी सहयोग प्रापत होगा। आपके खर्चों मे बढ़ोत्तरी होगी परन्तु आमदनी का स्त्रोत धन सम्बन्धित परेशानियों से राहत मिल सकती है। महिला मित्रों पर अधिक धन खर्च कर सकते है। कार्य-व्यवसाय में आपको सर्वश्रेष्ठ लाभ की प्राप्ति होगी। जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साझेदारी के कार्यों मे कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है।
उपायः- सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें, आपका वैवाहिक जीवन अच्छा होगा।

मिथुन लग्नः- यह राशि परिवर्तन आपको अच्छा परिणाम देगा। आप ऊर्जावान अनुभव करेंगे परन्तु एसिडिटी मानसिक पीड़ा बन सकती है तथा माता को लेकर भी चिंता बन सकती है। आपके आयु में वृद्धि होगी परन्तु इस परिवर्तन के दौरान आप उग्र हो स कते है। जिसके कारण व्यर्थ के विवादों में फंस सकते है। कार्य-व्यवसाय मे आपको लाभ मिलेगा तथा समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा। धन की स्थिति कमजोर हो सकती है तथा परिवार को भी कष्ट मिल सकता है। आमदनी के क्षेत्र में खर्च बढ़ेंगे तथा विद्यार्थियों को कुछ विलम्ब या रुकावटों के बाद सफलता मिलेगी।
उपायः- सफेद रंग की वस्तुएं दान करें, स्वास्थ्य मजबूत होगा।

कर्क लग्नः- मंगल का राशि परिवर्तन आपको शारीरिक रुप से मजबूत बनायेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रुप से मजबूत होगा परन्तु पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है। आपके खर्चों मे बढ़ोत्तरी होगी। कार्य-व्यवसाय एवं संतान को लेकर अचानक लम्बी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। परिवार को भी कई विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग को लेकर यह समय अच्छा नही रहेगा तथा विद्यार्थियों को अपने शिक्षा के क्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। भूमि, वाहन का सुख भी मिलेगा। अतः कुल मिलाकर कहा जाएं तो मंगल का राशि परिवर्तन आपको कुछ रुकावटों के बाद लाभ प्राप्त करायेगा। भाग्य का साथ प्राप्त होगा।
उपायः- विष्णु जी की आराधना करें, आपको भाग्य का साथ प्राप्त होगा तथा परेशानियों से राहत मिलेगी।

सिंह लग्नः- मंगल का राशि परिवर्तन आपको सामान्य परिणाम देगा आप ऊर्जावान रहेंगे। आपके जीवन सुख-सुविधाओं की वस्तुएं प्राप्त होगी। आपकी बुद्धि में वृद्धि होगी। अपने शत्रुओं का सामना करने में आप सक्षम होंगे आपको अपने परिश्रम की अपेक्षा अधिक लाभ की प्राप्ति होगी तथा परिवार का नाम भी रोशन करेंगे। ससुराल पक्ष से कुछ लाभ मिल सकता है परन्तु जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता आ सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय कुछ संघर्षपूर्ण रहेगा परन्तु इससे आपको सफलता मिलेगी। भाग्य उन्नति में रुकावटें आ सकती है परनतु महिला मित्रों की मदद मिल सकती है। छोटे भाई-बहनों का सहयोग कुछ मनमुटाव के साथ प्राप्त होगा। भूमि, वाहन का सुख प्राप्त होगा।
उपायः- सूर्य के बीज मंत्र का पाठ करें।

कन्या लग्नः- मंगल का राशि परिवर्तन आपको अच्छा परिणाम देगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा तथा प्रशासन द्वारा भी लाभ प्राप्त करेंगे। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते है तथा धन का लाभ भी मिलेगा। अपने शत्रुओं का सामना करने में सक्षम होंगे तथा ऋण से भी मुक्ति मिल सकती है। इस अवधि में त्वचा रोग या किसी गुप्त बीमारी की संभावना हो सकती है तथा महिलाओं के तरफ आपका अधिक आकर्षण हो सकता है। जीवनसाथी के व्यक्तित्व में निखार आयेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में यश प्राप्त होगा। अपने परिश्रम से आप लाभ प्राप्त कर लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सावधानी बरतें।
उपायः- शनि के बीज मंत्रों का पाठ करें, जिससे परेशानियों से राहत मिलेगी।

तुला लग्नः- मंगल का राशि परिवर्तन आपको मिश्रित परिणाम देगा। आपका खर्च बढ़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों मे कुछ असफलता मिल सकती है। परिवार के साथ सम्बन्ध सामान्य रहेगा। संतान को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे परन्तु संतान को लेकर चिंता बन सकती है। मित्रो एवं परिवारजनों से विश्वासघात मिल सकता है। नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे है। आप अपने परिश्रम से धन अर्जन करने में सक्षम होंगे परन्तु आपको लाभ कुछ विलम्ब से प्राप्त होगा। आपके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
उपायः- विष्णु जी की आराधना करें, आपकी परेशानियां दूर होंगी।

वृश्चिक लग्नः- मंगल का राशि परिवर्तन आपको कुछ नकारात्मक परिणाम दे सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए आपको काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। समाज मे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा तथा कार्य-व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। प्रशासन द्वारा भी आप कुछ लाभ प्राप्त कर सकते है। आप पराक्रमवान महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा आप भाग्यशाली रहेंगे। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा तथा प्रेम-प्रसंग मे मधुरता बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी तथा धन का संग्रह करने में आप सक्षम होंगे तथा परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। अविवाहित जातकों के विवाह में विलम्ब हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें गुप्त रोग की सम्भावना बन सकती है।
उपायः-

धनु लग्नः- मंगल का राशि परिवर्तन आपको कुछ नकारात्मक परिणाम दे सकता है। अविवाहित जातकों के विवाह में विलम्ब हो सकता है तथा वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़व की स्थिति बन सकती है। साझेदारी के कार्यों से भी आपको दूर रहना चाहिए। माता को लेकर चिंता बन सकता है। आप अपने पराक्रम से अपने भाग्य की वृद्धि शीघ्र कर लेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जनसम्पर्क द्वारा भी कार्यों मे लाभ प्राप्त करेंगे। भूमि, वाहन का सुख प्राप्त होगा और सभी सुख-सुविधाओं के साथ जीवन व्यतीत होगा। संतान को किसी प्रकार का कष्ट मिल सकता है। आमदनी के क्षेत्र अचानक आपको कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अपने शत्रुओं का सामना करने मे थोड़े असमर्थ महसूस कर सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें उदर सम्बन्धित कुछ परेशानी बन सकती है।
उपायः- अपने इष्टदेव की आराधना करें, आपका दिन उत्तम होगा।

मकर लग्नः- मंगल का राशि परिवर्तन आपको शारीरिक रुप से मजबूत बनायेगा परन्तु गले से सम्बन्धित कुछ विकार उत्पन्न हो सकता है। बाहरी स्त्रोतों से आप लाभ प्राप्त करेंगे तथा अपने शत्रुओं का सामना करने मे आप सक्षम होंगे। आपका पराक्रम भी बढ़ा-चढ़ा रहेगा तथा भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने पुरुषार्थ द्वारा धन अर्जन करने में सक्षम होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी के एक से अधिक अवसर प्राप्त होंगे। आपके आयु में वृद्धि होगी। परिवार मे स्थिति सामान्य रहेगी अपने वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। भूमि, वाहन के सुख में कुछ कमी महसूस कर सकते है तथा कार्य-व्यवसाय में कुछ रुकावटों के बाद लाभ मिलेगा।
उपायः- पाँच प्रकार के अनाजों को मिलाकर दान करें, कार्य-व्यवसाय मे आ रही रुकावटें दूर होंगी।

कुंभ लग्नः- आप ऊर्जावान अनुभव करेंगे तथा आपके व्यक्तित्व में भी कुछ बदलाव हो सकता है। शारीरिक रुप से आप सुख की अनुभूति करेंगे परन्तु माता को लेकर चिंता बन सकती है तथा कार्य-व्यवसाय मे आपको अत्यधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अपने पराक्रम द्वारा अपने भाग्य की उन्नति करने में सक्षम होंगे बाहरी स्त्रोतों से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा तथा धन का अर्जन करने में आप सक्षम होंगे। दूर संचार के माध्यमों से आपको लाभ प्राप्त होगा तथा यात्राएं भी अधिक रहेंगी।
उपायः- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

मीन लग्नः- – मंगल का राशि परिवर्तन आपको अच्छा परिणाम देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें त्वचा सम्बन्धित कुछ रोग उत्पन्न हो सकते है। आर्थिक क्षेत्र में आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। बाहरी संबंधों से आपको लाभ प्राप्त होगा तथा दूर संचार के माध्यमों से भी आपको लाभ मिलेगा। भूमि, वाहन के सुख में कुछ कमी आ सकती है। अपने शत्रुओं का सामना करने में आप सक्षम होंगे तथा प्रत्येक कार्यों को अपने बुद्धि बल से पूर्ण कर लेंगे। समाज मे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा जिससे आप सुख की अनुभूति करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते है तथा दैनिक रोजगार के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
उपायः-

 

 

🌟 Special Offer: Buy 1 Get 10 Astrological Reports! 🌟

Unlock the secrets of the stars with our limited-time offer!

Purchase one comprehensive astrological report and receive TEN additional reports absolutely free! Discover insights into your future, love life, career, and more.

Hurry, this offer won’t last long!

🔮 Buy Now and Embrace the Stars! 🔮