16 मार्च बुध का राशि परिवर्तन

बुधः- बुध का राशि परिवर्तन 16 मार्च दिन गुरुवार को मीन राशि में हो रहा है। यह राशि परिवर्तन सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेगी तो आइये अब हम इसे विस्तार से दिल्ली के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के. एम. सिन्हा द्वारा समझते है और उनके बताए हुए उपायों को अपनाकर अपने परेशानियों से मुक्ति पा सकते है।

मेष लग्न:- बुध का राशि परिवर्तन आपको शुभ परिणमा देगा। शारीरिक रुप से आप ऊर्जावान अनुभव करेंगे परन्तु त्वचा सम्बन्धित कुछ विकार उत्पन्न हो सकते है। साथ ही आपके स्वभाव में उग्रता आ सकती है तथा वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानी बन सकती है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा मे कुछ परेशानियों के बाद सफलता प्राप्त होगी। कार्य-व्यवसाय में आपको पिता का सहयोग मिलेगा तथा समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। अपने बुद्धि-विवेक द्वारा शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आमदनी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। छोटे भाई-बहनों से कुछ मनमुटाव हो सकता है। इस परिवर्तन के दौरान आपके खर्च बढ़ेंगे तथा यात्राएं भी अधिक रहेंगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
उपायः- हरे रंग की वस्तुओं का दान करें, स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियां दूर होंगी।

वृष लग्नः- बुध का राशि परिवर्तन आपको मिश्रिम परिणाम देगा। शारीरिक रुप से आप मजबूत रहेंगे तथा शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा। आपके खर्चों मे बढ़ोत्तरी होगी तथा यात्राएं भी अधिक हो सकती है। महिला मित्रों से दूर रहें नही तो आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकता है। आमदनी के अच्छे स्त्रोत प्राप्त होंगे। परिवार मे किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है इसलिए जितना हो सकें अपने वाणी पर नियंत्रण बनाये रखें तथा व्यर्थ के विवादो से दूर रहें। कार्य-व्यवसाय मे आपको थोड़े विलम्ब से लाभ प्राप्त होगा तथा प्रशासन के कार्यों से भी लाभ प्राप्त कर सकते है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपके बुद्धि विवेक में बढ़ोत्तरी होगी। संतान पक्ष को कुछ कष्ट मिल सकता है।
उपायः- नारंगी रंग की वस्तुओं का दान करें आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

मिथुन लग्नः- बुध का राशि परिवर्तन आपको कुछ रुकावटों के बाद सफलता देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें तथा जीवन में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा तथा आपके स्वभाव में उग्रता आ सकती है। अपने मित्रों द्वारा भी आपको सहयोग मिलेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा तथा धार्मिक क्षेत्र में भी आपका रुझान बढ़ेगा। आमदनी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा तथा आर्थिक स्थिति भी सामान्य से अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे परन्तु संतान को लेकर कुछ चिंता बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग कार्य-व्यवसाय में लाभदायक साबित होगा। आपके मान, पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी।
उपायः- पांच प्रकार के अनाजों को मिलाकर दान करें, संतान पक्ष से सम्बन्धित परेशानियां दूर होंगी।

कर्क लग्नः- बुध का राशि परिवर्तन आपको कुछ नकारात्मक परिणाम दे सकता है। शारीरिक रुप से आप कमजोर हो सकते है तथा मानसिक चिंता भी बढ़ सकती है। जो लोग एसिडिटी एवं उदर रोग से पीड़ित है उनको अपना ध्यान विशेष रुप से रखना चाहिए। आपको भाग्य का साथ प्राप्त होगा जिससे कई विपरीत परिस्थितियों का सामना करने मे आप सक्षम होंगे। पिता को लेकर चिंता बन सकती है। वैवाहिक जीवन में भी कुछ परेशानियां बन सकती है। आपको पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा तथा आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। भूमि, वाहन का सुख भी प्राप्त करेंगे। अपने पराक्रम द्वारा धन अर्जन करेंगे। संतान पक्ष एवं कार्य-व्यवसाय को लेकर यात्राएं हो सकती है।
उपायः- सफेद रंग की वस्तुओं को गरीबों मे दान करें स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियां दूर होंगी।

सिंह लग्नः- बुध का राशि परिवर्तन आपको मिश्रित परिणाम देगा। कई क्षेत्र में आपको अत्यधिक संघर्षों के बाद सफलता मिलेगी इसलिए आपको निराश होने की आवश्यकता है। आपको धन एवं सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के लिए परिश्रम करना पड़ सकता है लेकिन इसका आपको सार्थक फल प्राप्त होगा और धन के कमी के कारण आपका कोई काम रुकेगा नही। कुल मिलाकर कहा जाए तो आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे आपको भूमि, वाहन से सुख प्राप्त होगा। धार्मिक क्षेत्र में आप भ्रमित हो सकते है तथा छोटे भाई-बहनों को भी कष्ट मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है आपके खर्चों मे बढ़ोत्तरी होगी। जीवनसाथी को लेकर चिंता बन सकती है तथा वैवाहिक जीवन मे उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।
उपायः- हरे रंग की वस्तुओं का दान करें आपकी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या लग्नः- कन्या लग्न के जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन शुभ फल देगा। बुध आपका लग्नेश होगा तथा कई परेशानियों से राहत देगा आप जिन कार्यों को करेंगे उसमे आपको सफलता मिलेगी। समाज में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। धन के क्षेत्र में भी आपको लाभ प्राप्त होगा। आप सभी सुख-सुविधाओं के साथ जीवन व्यतीत करेंगे। शारीरिक रुप से आप मजबूत होंगे परन्तु गुप्त रोग होने की संभावना है। महिला मित्रों से दूर रहें नही तो मान-सम्मान मे कमी आ सकती है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। धन को लेकर कई बार अचानक से परिस्थितियां आपके अनुकूल हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा मे अधिक परिश्रम करना पड़ेगा तथा संतान को लेकर चिंता बन सकती है।
उपायः- गणेश जी की आराधना करें सभी परेशानियों से राहत मिलेगी।

तुला लग्नः- बुध का राशि परिवर्तन आपको मिश्रित परिणाम देगा। आपके बुद्धि बल मे बढ़ोत्तरी होगी तथा अपने शत्रुओं का सामना करने मे आप सक्षम होंगे परन्तु अपने भाग्य उन्नति के लिए आपको काफी संघर्ष करना पड़ेगा। कार्य-व्यवसाय को लेकर आप चिंतित हो सकते है। आपके पराक्रम मे कुछ कमी आ सकती है तथा छोटे भाई-बहनों को भी कुछ कष्ट मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें त्वचा सम्बन्धित कुछ रोग उत्पन्न हो सकता है। आपको वैवाहिक जीवन मे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है तथा कई निणर्यों को लेकर आप भ्रमित रहेंगे। आपके स्वभाव में उग्रता आ सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी यह परिवर्तन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। भूमि, वाहन का सुख विलम्ब से प्राप्त होगा।
उपायः- शुक्र के बीज मंत्र का पाठ करें।

वृश्चिक लग्नः- बुध का राशि परिवर्तन आपको शुभ फल प्राप्त करायेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा तथा रहस्यमय विद्याओं मे भी आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान का सुख मिलेगा तथा विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा आपको अपने परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी तथा धन का अर्जन करने मे भी आप सक्षम होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें गुप्त रोग बढ़ने की संभावना है। जिसको लेकर खर्च भी बढ़ सकते है। बाहरी स्त्रोंतो से आमदनी के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी को लेकर भी चिंता बन सकती है जिसके कारण वैवाहिक जीवन में परेशानियाँ बढ़ सकती है। अपने शत्रुओं का सामना आप गुप्त योजनाओं द्वारा कर लेंगे।
उपायः- लक्ष्मी नारायण मन्दिर में खीर का दान करें स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियां दूर होंगी।

धनु लग्नः-धनु राशि के जातकों को शुक्र का राशि परिवर्तन अच्छा परिणाम देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें उदर सम्बन्धित कुछ परेशानी बन सकती है तथा संतान को लेकर भी आप चिंतित हो सकते है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र मे आपको उत्तम परिणाम देखने को मिलेंगे। समाज मे आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी तथा सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर धन खर्च करने में आप सक्षम रहेंगे। आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा तथा परिवार में दिन सामान्य रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा तथा राज्य द्वारा भी लाभ प्राप्त कर सकते है परन्तु माता के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। भूमि, वाहन का भी सुख प्राप्त होगा। इन सभी परिस्थितियों के बावजूद आप चिंतित रह सकते है।
उपायः- नारंगी रंग की वस्तुओं का दान करें तथा गुरु के बीज मंत्र का पाठ करें।

मकर लग्नः- बुध का राशि परिवर्तन आपको पराक्रमवान बनायेगा। परिवार, मित्र एवं परिजनों से सहायता मिल सकती है अपने पराक्रम द्वारा भाग्य की उन्नति शीघ्र कर लेंगे। समाज मे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों मे आपकी रुचि बढ़ेगी आप दूसरों से उम्मीद करेंगे तथा भगवान मे विश्वास बनाए रखें। पिता को लेकर चिंता बन सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा धन का संग्रह करने मे भी आप सक्षम होंगे। गले से सम्बन्धित थोड़े बहुत विकार उत्पन्न हो सकते है। मानसिक रुप से चिंता बन सकती है। आपकी यात्राएं सफलदायक सिद्ध होंगी। कार्य-व्यवसाय मे कुछ रुकावटों के बाद सफलता मिलेगी तथा सुख-सुविधाओं मे कुछ कमी आ सकती है।
उपायः- गणेश जी की आराधना करें आपकी परेशानियां दूर होंगी।

कुंभ लग्नः- बुध का राशि परिवर्तन आपको अच्छा परिणाम देगा। आमदनी प्राप्ति के एक से अधिक स्त्रोत प्राप्त होंगे। आपके आयु मे वृद्धि होगी तथा समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा परन्तु छोटे भाई-बहनों से कुछ मनमुटाव हो सकता है। आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा बाहरी स्त्रोंतो से आमदनी के अवसर प्राप्त होंगे तथा आपकी यात्राएं एवं खर्च भी बढ़ेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा परन्तु कई बार वैवाहिक जीवन मे उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। परिवार मे सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा तथा धन का अर्जन करने मे आप सक्षम होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें उदर रोग सम्बन्धित पीड़ा हो सकती है तथा बड़े भाई-बहनों को भी कष्ट मिल सकता है। संतान पक्ष को लेकर कुछ मुश्किलें उत्पन्न हो सकती हे।
उपायः- शनिदेव की आराधना करें आपको कार्यों मे सफलता मिलेगी।

मीन लग्नः- बुध का राशि परिवर्तन आपको अच्छा फल देगा। सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। अपने परिवार का नाम रौशन करेंगे तथा अध्यात्म मे भी रुचि बढ़ेगी। समाज मे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। राज्य द्वारा भी आपको लाभ मिलेगा भूमि, वाहन का सुख प्राप्त करेंगे। कार्य-व्यवसाय मे आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में कुछ रुकावटें महसूस कर सकते है। दूर-संचार के माध्यमों से आपको लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा तथा दैनिक कार्यों मे भी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें त्वचा सम्बन्धित थोड़े बहुत विकार उत्पन्न हो सकते है तथा वैवाहिक जीवन मे भी समस्या बन सकती है। आपकी यात्रा सफलदायक रहेंगी एवं खर्च भी बढ़ेंगे।
उपायः- भगवान विष्णु की आराधना करें।

🌟 Special Offer: Buy 1 Get 10 Astrological Reports! 🌟

Unlock the secrets of the stars with our limited-time offer!

Purchase one comprehensive astrological report and receive TEN additional reports absolutely free! Discover insights into your future, love life, career, and more.

Hurry, this offer won’t last long!

🔮 Buy Now and Embrace the Stars! 🔮