18 अगस्त मंगल का राशि परिवर्तन

मंगलः- हमारे ज्योतिष शास्त्र और वैदिक ज्योतिष में मंगल को बहुत महत्व दिया गया है। मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, पराक्रम, शौर्य एवं शक्ति का कारक माना जाता है। शुभ मंगल की अवस्था जातक को कई क्षेत्रो में लाभ प्राप्त कराता है परन्तु यदि मंगल अशुभ अवस्था में हो तो जातक को कई विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है उसके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है।  मंगल कार राशि परविर्तन 19 अगस्त दिन शुक्रवार को मंगल कन्या राशि में गोचर करेंगे तो आइयें हम प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के. एम. सिन्हा जी के द्वारा समझते है कि सभी राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा

मेष लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन छठे भाव में हो रहा है शारीरिक दृष्टिकोण से यह आपको अच्छा परिणाम देगा लम्बे समय से चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। तकनीकी से जुड़े कर्मचारियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा परन्तु वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मानसिक रुप से थोड़े चिंतित हो सकते है। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी परन्तु भूमि, वाहन के क्षेत्र में आपको कुछ परेशानियों के बाद लाभ प्राप्त होगा। आमदनी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य का साथ प्राप्त होगा जिससे कई परेशानियों से आपको राहत मिलेगी।
उपायः- पाँच प्रकार के अनाजों को मिलाकर दान करें तथा कुत्ते की सेवा करें वैवाहिक जीवन उत्तम होगा।

वृष लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन पंचम भाव में हो रहा है। आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा तथा छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी तथा कोर्ट-कचहरी के मामलो में लाभ मिलेगा। कोयले, पेट्रोल, लोहे के व्यापार में विशेष रुप से लाभ की प्राप्ति होगी। भूमि, वाहन से आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा शारीरिक रुप से आप स्वस्थ्य महसूस करेंगे। इस समय लम्बी दूरी की यात्राओं से बचें। अपने शत्रुओं का सामना करने में आप सक्षम होंगे।
उपायः- मंगलवार का व्रत रखें तथा गरीबों मे संतरे दान करें।

मिथुन लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का गोचर सुख भाव में हो रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें साथ ही माता को भी कष्ट मिल सकता है। गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपके आमदनी के स्त्रोत में कुछ रुकावटें आ सकती है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा तथा धार्मिक कार्यों मे भी आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके खर्चों मे बढ़ोत्तरी होगी तथा परिवार में स्थितियां सामान्य रहेगी। विद्यार्थी वर्ग अपने शिक्षा को लेकर भ्रमित हो सकते है। साथ ही संतान पक्ष को भी कष्ट मिल सकता है।
उपायः- शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं आपकी परेशानियां दूर होंगी।

READ ALSO   Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल, 16 April 2023 In Hindi

कर्क लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन पराक्रम भाव में हो रहा है यह परिवर्तन आपको सामान्य परिणाम देगा। आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा परन्तु छोटे भाई-बहनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा परन्तु आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको कुछ रुकावटों के बाद लाभ प्राप्त होगा तथा भूमि, वाहन, मकान के कार्यों मे भी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। धन का संग्रह करने मे आप सक्षम होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके खर्चों मे बढ़ोत्तरी होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपायः- सूर्य देव को नियमित जल अर्पित करें परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेंगी।

सिंह लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का गोचर धन भाव में हो रहा है यह परिवर्तन आपको अच्छा परिणाम देगा आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी परन्तु आपके शत्रु आप पर हावि हो सकते है तथा आपके खर्चों मे भी बढ़ोत्तरी होगी। अपना धन आप पुरातत्व सम्बन्धित कार्यों मे निवेश कर सकते है। भाग्य उन्नति में रुकावटें महसूस कर सकते। कार्य-व्यवसाय के सिलसिले से लम्बी दूरी एवं खर्चों का योग बन रहा है। छोटे भाई-बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ परेशानी महसूस होंगी।
उपायः- सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें आपकी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का गोचर आपके लग्न भाव में हो रहा है। आप ऊर्जावान अनुभव करेंगे तथा आमदनी के अच्छे स्त्रोत प्राप्त होंगे। बाहरी माध्यमों मे आपको लाभ की प्राप्ति होगी विशेषकर जो लोग विदेशो से जुड़ा व्यापार करते है। आर्थिक स्थिति मे उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है तथा परिवार में भी वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भूमि, वाहन एवं मकान से सम्बन्धित कार्यों के लिए यह समय अच्छा नही रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियां दूर होगी। प्रेम-प्रसंग को लेकर परिस्थितियाँ आपके प्रतिकूल हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा मे अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।
उपायः- गाय को हरी घास खिलाएं ।

तुला लग्नः- मंगल का यह राशि परिवर्तन आपको उत्तम परिणाम देगा। आमदनी के सर्वोत्तम साधन प्राप्त होंगे। बाहरी स्त्रोंतो से भी लाभ प्राप्ति के योग बन रहें। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको कुछ रुकावटों के बाद लाभ प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग के रिश्तों मे प्रागढ़ता आयेगी। जीवनसाथी को लेकर चिंता बन सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। इस परिवर्तन के दौरान लम्बी दूरी के योग बन रहे है। भौतिक सुख-सुविधाओं मे थोड़ा विलम्ब हो सकता है।
उपायः- पाँच प्रकार के अनाजों को मिलाकर पंक्षियों को खिलाएं तथा अपने बड़े-बुजर्ग का आशीर्वाद प्राप्त करें वैवाहिक जीवन उत्तम होगा।

READ ALSO   विश्व का पहला मंदिर जहाँ पूजा जाता है शिव जी का अंगूठा

वृश्चिक लग्नः- कार्य-व्यवसाय के दृष्टिकोण से यह राशि परिवर्तन आपको सर्वोत्तम लाभ देगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको मान, पद, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी सरकारी कार्यों मे भी सफलता हासिल करेंगे। सभी भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य सम्बन्धित कई परेशानियों से आपको राहत मिलेगी। भाग्य उन्नति मे कुछ रुकावटें महसूस होगी। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा मे बेहतर परिणाम प्राप्ति के लिए अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। परिवार में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।
उपायः- प्रतिदिन सूर्य देव को प्रणाम करें आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन दशम भाव में हो रहा है तथा मंगल यहा पंचमेश एवं द्वादेश होगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र मे आपको सफलता मिलेगी तथा भाग्य का भी साथ प्राप्त होगा। विद्यार्थी को अपने शिक्षा के प्रति एकाग्र रहने की आवश्यकता है। गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि गर्भ हानि के योग बन रहे है। आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते है।
उपायः- गुरु के बीज मंत्र का पाठ करें।

मकर लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन भाग्य भाव में हो रहा है। जो कि मंगल की शत्रु राशि है। भाग्य उन्नति के क्षेत्र में आपको कुछ परेशानियों के बाद लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। आमदनी के क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। शारीरिक एवं मानसिक रुप से आप स्वस्थ्य महसूस करेंगे। धन का संग्रह करने में सक्षम होंगे। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। भूमि,वाहन एवं मकान  के सुख में कमी आ सकती है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ रुकावटों के बाद लाभ प्राप्त होगा।
उपायः- अपने मस्तक पर पीले चंदन का तिलक लगाएं भूमि, वाहन से सम्बन्धित परेशानियां दूर होंगी।

READ ALSO   Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल, 25 January 2024 In Hindi | KUNDALI EXPERT |

कुंभ लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन अष्टम भाव में हो रहा है जिसके फलस्वरुप आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ के अवसर मिल सकते है परन्तु जीवनसाथी से कुछ मनमुटाव हो सकता है। शारीरिक रुप से आप कमजोर अनुभव करेंगे। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ परेशानियों के बाद एक अच्छी सफलता की प्रबल संभावना बन रही है। बाहरी स्त्रोतों से आमदनी के अवसर प्राप्त होंगे लेकिन आपके खर्चों मे बढ़ोत्तरी होगी। महिलाओं को इस दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। आपके पराक्रम मे कमी आ सकती है। छोटे भाई-बहनों को कष्ट मिल सकता है। आपके शत्रु आपके मान, पद, प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकते है।
उपायः- शुक्रवार का व्रत रखें एवं नारंगी रंग की वस्तुओं का दान करें आपकी परेशानियां दूर होंगी।

मीन लग्नः- आपकी कुण्डली में मंगल का राशि परिवर्तन सप्तम भाव में हो रहा है यह परिवर्तन आपको कई क्षेत्रों मे अच्छा परिणाम देगा। अपने पराक्रम द्वारा जीवन मे सफलता हासिल करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें विशेषकर जो लोग त्वचा रोग से सम्बन्धित बीमारी से पीड़ित है। धन के क्षेत्र परेशानियां बन सकती है तथा परिवार को लेकर कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना कर सकते है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र मे आपको सफलता मिलेगी। दूर संचार के माध्यमों से आपको लाभ प्राप्त होगा एवं लम्बी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा मे बेहतर परिणाम मिलेंगे। प्रेम-प्रसंग मे मधुरता बनी रहेगी।                                                                                                                                                उपायः- शनिवार के दिन काले तिल का दान करें आपके परिवारिक स्थिति अच्छी होगी ।