31 मार्च मेष राशि में बुध का राशि परिवर्तन

बुधः- मेष राशि मे बुध का गोचर 31 मार्च दिन शुक्रवार को हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, गणित, चतुरता, तर्क, मित्र इत्यादि का कारक ग्रह माना जाता है तथा बुध, मिथुन एवं कन्या राशि का स्वामी होता है। इसकी उच्च राशि कन्या तथा नीच राशि मीन मानी जाती है। इस प्रकार बुध का राशि परिवर्तन सभी राशियों के जातकों पर अपना प्रभाव डालेगा जो कई राशियों के जातकों की किस्मत चमका देगा तो कई राशि के जातकों को अशुभ परिणाम दे सकता है। इन सभी परेशानियों से बचने एवं अपने भाग्य की तरक्की के लिए हम बुध का राशि परिवर्तन प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के. एम. सिन्हा जी द्वारा विस्तार से समझते है और उनके द्वारा बताए गए उपायों को अपना कर अपने परेशानियों से मुक्ति पा सकते है।

मेष राशिः- बुध का राशि परिवर्तन आपको शुभ परिणाम देगा परन्तु स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है तथा जीवनसाथी को लेकर भी चिंता बन सकती है। आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा तथा छोटे भाई-बहनों से कुछ मनमुटाव हो सकता है। आपके जीवनसाथी के व्यक्तित्व में निखार आयेगा आपको सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी तथा भूमि, वाहन का भी सुख आपको मिलेगा परन्तु आपके स्वभाव में उग्रता आ सकती है। जिसके कारण व्यर्थ के विवादो में पड़ सकते है लेकिन आप अपने चतुराई और बुद्धि बल द्वारा इन सभी परिस्थितियों का सामना कर लेंगे। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा के क्षेत्र में कुछ रुकावटें उत्पन्न हो सकती है। आपके खर्चों मे बढ़ोत्तरी होगी। धन का अर्जन करने में सक्षम होंगे।
उपायः- गणेश जी की आराधना करें स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियां दूर होंगी।

वृष राशिः- बुध का राशि परिवर्तन शारीरिक रुप से सामान्य परिणाम देगा परन्तु आर्थिक रुप से आपको लाभ प्राप्त करा सकता है। छोटे भाई-बहनों के रिश्तों मे मधुरता बढ़ेगी तथा आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी एवं लम्बी दूरी की यात्रा भी कर सकते है। बाहरी स्त्रोंतो से धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे आमदनी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे तथा तकनीकी के कार्यों मे आपको सफलता मिलेगी तथा प्रशासन द्वारा भी लाभ मिलेगा परन्तु इन सफलताओं मे विलम्ब हो सकता है आपके वाणी मे उग्रता आ सकता है। जो परिवार मे विवाद का कारण बन सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
उपायः- सफेद रंग की वस्तुओं को भगवान विष्णु को समर्पित करें जिससे स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियां दूर होंगी।

मिथुन राशिः- बुध का राशि परिवर्तन आपको शुभ फलों की प्राप्ति करायेगा। आपके आमदनी में वृद्धि होगी। परिवार मे सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा तथा धन का अर्जन करने में आप सामर्थ्य रहेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा तथा धार्मिक कार्यों मे आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके स्वभाव में क्रूरता आ सकती है जिसका प्रभाव आपके वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है। भाईयों का सहयोग आपको उन्नति के मार्ग पर ले जायेगा। कार्य-व्यवसाय में मित्रों द्वारा भी लाभ प्राप्ति के योग है आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा तथा प्रशासन द्वारा भी लाभ मिलेगा। संतान एवं स्त्री का सुख भी प्राप्त करेंगे। कुल मिलाकर कहा जाए तो बुध का राशि परिवर्तन आपको सर्वश्रेष्ठ परिणाम देगा लेकिन व्यापार एवं आमदनी के क्षेत्र में कुछ हानि होने का भी योग बन रहा है।
उपायः- गणेश जी को हरे रंग के फल एवं दुर्वा अर्पित करें आपकी परेशानियां दूर होंगी।

कर्क राशिः- बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए वरदान साबित होगा परन्तु पिता को लेकर कुछ चिंता बन सकती है। आपके व्यक्तित्व मे निखार आयेगा। आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा मे अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। भूमि, वाहन का सुख आपको कुछ रुकावटों के बाद प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा तथा धार्मिक कार्यों मे आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्य-व्यवसाय मे आपको कुछ रुकावटों के बाद सफलता मिलेगी परन्तु मित्रों एवं भाई-बहनों का सहयोग आपको कई विपरीत परिस्थितियों से बाहर निकलने मे सक्षम होगा।
उपायः- प्रतिदिन माता के पैर छूएं तथा सोमवार के दिन जल अर्पित करें।

सिंह राशिः- बुध का राशि परिवर्तन आपको मिश्रित परिणाम देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें साथ ही जीवनसाथी को लेकर भी चिंता बन सकती हे। आपके पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन भाग्य उन्नति मे कुछ रुकावटें उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा मे अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सामाजिक रिश्तों मे आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके खर्चों मे बढ़ोत्तरी होगी जिसके कारण मानसिक तनाव भी उत्पन्न हो सकता है। आपकी यात्राएं अधिक होंगी साथ ही धन प्राप्ति मे कुछ रुकावटें उत्पन्न हो सकती है। आमदनी के क्षेत्र में कुछ परेशानियां बन सकती है।
उपायः- सूर्य देव को जल अर्पित करें आपमें परिस्थितियों से लड़ने के लिए आत्म विश्वास बना रहेगा।

कन्या राशिः- कन्या राशि के जातकों के लिए बुध लग्नेश होता है और बुध का राशि परिवर्तन आपको अच्छा परिणाम देगा। शारीरिक रुप से आप स्वस्थ्य महसूस करेंगे। आमदनी के क्षेत्र मे आपको सर्वश्रेष्ठ लाभ प्राप्त होंगे तथा बड़े भाई-बहनों से भी आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। गुप्त रोग होने की संभावना बन सकती है तथा महिला मित्रों से सावधानी बरतें नही तो आपके मान, पद, प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकता है। वैवाहिक जीवन मे कुछ परेशानी बन सकती है। परिवार को भी कष्ट मिल सकता है। पुरातत्व से जुड़े कार्यों मे आपको लाभ मिलेगा तथा आपके आयु में वृद्धि होगी। धन का संग्रह करने मे असमर्थ महसूस करेंगे।
उपायः- गणेश जी को लड्डूओं का भोग लगाएं तथा दुर्वा अर्पित करें आपकी परेशानियां दूर होंगी।

तुला राशिः- कार्य-व्यवसाय में उत्तम परिणाम मिलेगा। बुध के राशि परिवर्तन के दौरान आप कई निर्णयों को लेने मे भ्रमित हो सकते है परन्तु उन परिस्थितियों से निकलने मे भी आप सक्षम होंगे। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी तथा धन संग्रह कुछ रुकावटों के बाद करने में सफलता हासिल करेंगे। महिलाओं की तरफ आपका अधिक आकर्षण बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में खर्च बढ़ सकते है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे परन्तु इसमे थोड़ा विलम्ब हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें अपने शत्रुओं का सामना करने में आप पराक्रमवान एवं बुद्धिमान रहेंगे। संतान पक्ष को कुछ कष्ट मिल सकता है तथा छोटे भाई-बहनों के सहयोग मे कमी आ सकती है।
उपायः- पाँच प्रकार के अनाजों को मिलाकर पक्षियों को खिलाएं तथा शुक्र के बीज मंत्र का पाठ करें।

वृश्चिक राशिः- बुध का राशि परिवर्तन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा आपके बुद्धि-विवेक में वृद्धि होगी। जो विद्यार्थी तकनीकी से जुड़े है उनको विशेष लाभ प्राप्त होगा गुप्त रोग की संभावना बढ़ सकती है इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भूमि, वाहन का सुख आपको विलम्ब से प्राप्त होगा। आमदनी के स्त्रोत प्राप्ति के लिए आपको काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। कार्य-व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। बाहरी स्त्रोंतो से आमदनी के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। महिला मित्रों से दूर रहें अन्यथा मान, पद, प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकता है तथा गुप्त शत्रु भी हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते है।
उपायः- सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें तथा हनुमान जी की आराधना करें।

धनु राशिः- आपकी कुण्डली में बुध का राशि परिवर्तन पंचम भाव में हो रहा है यह राशि परिवर्तन आपको अच्छा परिणाम देगा। शारीरिक रुप से थोड़ी सावधानी बरतें उदर सम्बन्धित कुछ परेशानी बन सकती है तथा संतान पक्ष को भी कष्ट मिल सकता है। गर्भवती महिलाएं अपना विशेष ध्यान रखें। आपको सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी तथा भूमि, वाहन से सम्बन्धित भी लाभ प्राप्त करेंगे। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा परन्तु वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। धन संग्रह करने मे आप सक्षम होंगे परन्तु खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी।
उपायः- मंगलवार का उपवास रखें तथा गरीबों मे नारंगी रंग के फलों का दान करें वैवाहिक समस्याएं दूर होंगी।

मकर राशिः- आपकी कुण्डली में बुध का राशि परिवर्तन सुख भाव में हो रहा है यह परिवर्तन आपको सकारात्मक परिणाम देगा। शारीरिक रुप से आप ऊर्जावान अनुभव करेंगे तथा सभी सुख-सुविधाओं के साथ जीवन यापन करेंगे। जीवनसाथी के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा जिसके फलस्वरुप प्रेम-प्रसंग मे प्रागाढ़ता आयेगी। धन का अर्जन करने में आप सक्षम होंगे एवं परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा जिसके द्वारा आप अपने भाग्य की उन्नति करने मे सक्षम होंगे। छोटे भाई-बहनों से कुछ विवाद हो सकता है तथा माता को भी कष्ट पहुंच सकता है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ रुकावटों के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। आमदनी के स्त्रोत में कुछ परेशानी महसूस होंगी।
उपायः- पाँच प्रकार के अनाजों को मिलाकर अमावस्या के दिन दान करें कार्य-व्यवसाय में आ रही परेशानी दूर होंगी।

कुंभ राशिः- आपकी कुण्डली में बुध का राशि परिवर्तन पराक्रम भाव में हो रहा है यह राशि परिवर्तन आपको मिश्रित परिणाम देगा। शारीरिक एवं मानसिक रुप से आप ऊर्जावान अनुभव करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी एवं आमदनी के अच्छे स्त्रोत प्राप्त होंगे। धार्मिक क्षेत्र में आप भ्रमित हो सकते है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा के प्रति एकाग्र एवं अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता है। संतान पक्ष से मधुर सम्बन्ध बने रहेंगे। कार्य-व्यवसाय मे लाभ प्राप्ति के योग बन रहे है। भाग्य उन्नति में कुछ परेशानियां महसूस करेंगे।
उपायः- प्रतिदिन माता के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करें तथा सूर्यदेव को जल दें पारिवारिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन राशिः- आपकी कुण्डली में बुध का राशि परिवर्तन धन भाव में हो रहा है तथा बुध यहाँ सुखेश एवं सप्तमेश है। शारीरिक रुप से आप ऊर्जावान अनुभव करेंगे परन्तु जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकता है। इसके अलावा आपमें अहम भावना जागृत हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्राओं के योग बन रहें है तथा खर्चों मे वृद्धि होती है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी एवं आमदनी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंग के रिश्तों में मधुरता बनी रहेंगी तथा संतान पक्ष की तरफ अधिक आकर्षण रहेगा। पारिवारिक रुप से आपको थोड़ा कष्ट मिल सकता है।
उपायः- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा, गुरु के बीज मंत्र का जाप करें।

🌟 Special Offer: Buy 1 Get 10 Astrological Reports! 🌟

Unlock the secrets of the stars with our limited-time offer!

Purchase one comprehensive astrological report and receive TEN additional reports absolutely free! Discover insights into your future, love life, career, and more.

Hurry, this offer won’t last long!

🔮 Buy Now and Embrace the Stars! 🔮