7 फरवरी 2023 बुध का राशि परिवर्तन (Mercury enters Capricorn)

नये वर्ष में बुध का राशि परिवर्तन 7 फरवरी दिन मंगलवार को हो रहा है। इस वर्ष बुध मकर राशि में गोचर करेंगे तो आइयें हम प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के.एम. सिन्हा जी के द्वारा समझते है कि सभी राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा ।

बुधः- हमारे ज्योतिष शास्त्र में बुध को धन, बुद्धि एवं वाणी का कारक माना गया है। यदि कुण्डली में बुध मजबूत हो तो जातक के बोलने की कला अच्छी होती है। वह विनम्र एवं शांत स्वभाव का होता है परन्तु यदि यही बुध खराब स्थिति में हो तो त्वचा रोग, हकलका के बोलना, ऐसी परिस्थितियों का सामना कर सकते है।

मेष राशिः- बुध का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों को सामान्य परिणाम देगा परन्तु वैवाहिक दृष्टिकोण से समय अच्छा नही रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। विशेषकर जो लोग मधुमेह से पीड़ित है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी आपके परिश्रम का फल प्राप्त होगा तथा धन अर्जन करने में आप सक्षम होंगे। प्रशासन द्वारा भी आप लाभ प्राप्त कर सकते है। परन्तु कई बार अत्यधिक संघर्ष भी करना पड़ सकता है। बाहरी स्त्रोंतो से लाभ प्राप्त करेंगे तथा यात्राओं द्वारा भी लाभ प्राप्त होगा। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। आमदनी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा एवं भाई-बहनों का भी सहयोग मिलेगा। दैनिक रोजगार में परेशानियां बढ़ सकती है।
उपायः- पाँच प्रकार के अनाजों को मिलाकर पंक्षियों को दान करें, आपके वैवाहिक रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष राशिः- वृष राशि के जातकों को बुध का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम देगा। स्वास्थ्य सम्बन्धित कई परेशानियों से आपको राहत मिलेगी परन्तु माता के स्वास्थ्य की चिंता बन सकती है। धार्मिक कार्यों मे आपका रुझान बढ़ेगा एवं भाग्य का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्य-व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा तथा आमदनी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। तकनीकी से जुड़े जातकोें को शुभ फलों की प्राप्ति होगी आप ऊर्जावान अनुभव करेंगे तथा यात्राएं भी अधिक रहेंगी। आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही कई बार आमदनी के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी तथा साझेदारी एवं दैनिक व्यवसाय में भी कुछ परेशानी बढ़ सकती है।
उपायः- शनिदेव की आराधना करें, आपको व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशिः– बुध का राशि परिवर्तन आपको सामान्य परिणाम देगा। आयु में वृद्धि होगी परन्तु शारीरिक सौन्दर्य एवं स्वास्थ्य में कमी आ सकती है तथा माता को लेकर भी चिंता बन सकती है। कार्य-व्यवसाय में उन्नति के योग है। आपके परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा तथा समाज में मान पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भूमि, वाहन, मकान के कार्यों मे कुछ परेशानी बन सकती है। परिवार में भी दिन सामान्य रहेगा। साझेदारी के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी तथा जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। दैनिक रोजगार के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। संतान पक्ष के लिए समय कठिनपूर्ण होगा।
उपायः- हरे रंग की वस्तुओं का दान करें।

कर्क राशिः- बुध का राशि परिवर्तन आपको कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम देगा। शारीरिक रुप से कुछ परेशानियां बन सकती है तथा पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है। आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगा तथा यात्राएं भी अधिक होंगे। आमदनी के क्षेत्र में कुछ परेशानियां बन सकती है। धार्मिक क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ेगा तथा भाग्य का साथ मिलेगा। जिससे आप कई परेशानियों से राहत पा लेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बन सकती है। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने बुद्धि बल से अपने कार्यों को पूर्ण कर लेेंगे।
उपायः- सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।

सिंह राशिः- बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए कुछ नकारात्मक परिणाम लेकर आया है। मानसिक एवं शारीरिक रुप से थोड़ा कमजोर हो सकते है त्वचा रोग से भी परेशानी मिल सकती है। आपके खर्चों मे बढ़ोत्तरी तथा व्यर्थ की यात्राएं भी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानी बन सकती है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी बाहरी स्त्रोतो से भी आप लाभ प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा परिवार को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आमदनी के क्षेत्र में कुछ रुकावटें महसूस होगी। छोटे भाई-बहनों के साथ कुछ मतभेदो के बाद रिश्ते अच्छे होंगे। शत्रुओं का सामना करने में आप सक्षम होंगे।
उपायः- पीले  एवं हरें रंग की वस्तुओं का दान करें।

कन्या राशिः- कन्या राशि के जातकों को यह परिवर्तन मिश्रित परिणाम देगा। जो लोग तकनीकी के कार्यों से जुड़े है उनके लिए यह परिवर्तन उत्तम रहेगा परन्तु इस परिवर्तन के द्वारा आपको महिला मित्रों से सावधान रहना चाहिए नहीं तो आपके मन पद प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। बाहरी स्त्रोतों से आपको लाभ प्राप्त होगा। संतान पक्ष से कुछ परेशानी बन सकती है। शारीरिक रुप से आप स्वस्थ्य महसूस करेंगे लेकिन मानसिक पीड़ा, एसिडिटी की समस्या बन सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकता है। आपके पराक्रम में कमी आ सकती है। संतान पक्ष को लेकर आप चिंतित हो सकते है। साझेदारी के कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी तथा दैनिक रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
उपायः- सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।

तुला राशिः- यह राशि परिवर्तन आपको शारीरिक रुप से पीड़ा देगा। मधुमेह रोगियों को अपना विशेष रुप से ध्यान रखना चाहिए। अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए सक्षम होंगे। भूमि, वाहन, मकान का सुख प्राप्त करेंगे। कार्य-व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी तथा आमदनी के अच्छे स्त्रोत भी प्राप्त होंगे। संतान एवं बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूर संचारके माध्यमों से आपको लाभ मिलेगा। इस अवधि के दौरान आप भ्रमित रहेंगे तथा कुछ महत्वपूर्ण फैसले करने में भी स्वयं को असमर्थ महसूस करेंगे। पिता एवं प्रशासन द्वारा भी लाभ प्राप्त करेंगे।
उपायः- पीले रंग की वस्तुओं का दान करें।

वृश्चिक राशिः- शुक्र का राशि परिवर्तन आपको शुभ परिणाम देगा। शारीरिक रुप से आप ऊर्जावान अनुभव करेंगे लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बन सकती है तथा मतभेद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। अपनी गुप्त योजनाओं द्वारा अपने शत्रुओं का सामना करने में सक्षम होंगे। कार्य-व्यवसाय में आपके परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। आमदनी के स्त्रोतों के लिए आपको परिश्रम करना पड़ सकता है। भूमि, वाहन, मकान इत्यादि के कार्यों में खर्च बढ़ सकते है। इसके अलावा सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर भी आपके खर्च बढ़ेगे। संतान के लिए समय अच्छा रहेगा एवं प्रेम-प्रसंग में मधुरता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए यह परिवर्तन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का शुभ फल प्राप्त होगा।
उपायः- गुरुओं का आशीर्वाद करें तथा ब्राह्मणों को भोजन खिलाएं।

धनु राशिः- बुध का राशि परिवर्तन आपको शुभ परिणाम देगा। आपको सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी तथा भूमि, वाहन, मकान द्वारा भी लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगी लेकिन गले से सम्बन्धित कुछ परेशानी बन सकती है तथा छोटे भाई-बहनों को कष्ट मिल सकता है। कार्य-व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी तथा समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। धन संग्रह करने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके बावजूद भाग्य का आंशिक साथ मिलेगा तथा आमदनी में कुछ रुकावटें उत्पन्न हो सकती है। संतान पक्ष को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तथा विद्यार्थियों को अपने शिक्षा में अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। आपके पराक्रम में थोड़ी कमी आ सकती है। शत्रुओं का सामना करने में सक्षम होंगे।
उपायः- सूर्य देव को जल दें।

मकर राशिः- बुध का राशि परिवर्तन आपको मिश्रित परिणाम देगा। त्वचा सम्बन्धित कुछ परेशानी बन सकती है परन्तु भाग्य का साथ मिलेगा और आप कई परेशानियों से राहत पा लेंगे। एसिडिटी की समस्या बन सकती है। आज ऊर्जावान अनुभव करेंगे। अपने वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। आपके पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है। धन का संग्रह करने मे आप सक्षम होंगे। बाहरी स्त्रोतों से आमदनी के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। कार्य-व्यवसाय मेें कुछ रुकावटों के बाद सफलता मिलेगी। दैनिक रोजगार के क्षेत्र में भी आप अत्यधिक संघर्ष कर सकते है।
उपायः- सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें, जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे।

कुंभः- बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए उत्तम रहेगा। सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। कार्य-व्यवसाय में किये गए कार्य सफलदायक सिद्ध होंगे तथा परिवार एवं जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा (जीवनसाथी के) परन्तु स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है। जो लोग विदेश के व्यापारों से जुड़े है उनको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। भूमि, वाहन, मकान से आपको सुख की अनुभूति होगी। अपने शत्रुओं का सामना करने में आप सक्षम होंगे, परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। प्रशासन के कार्यों में भी कुछ सफलता मिल सकती है। आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी तथा यात्राएं भी अधिक होगी।
उपायः- गणेश जी की आराधना एवं अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करें, धन-अर्जन करने में आप सक्षम होंगे।

मीन राशिः- आर्थिक दृष्टिकोण से बुध का राशि परिवर्तन आपको शुभ परिणाम देगा। आपके आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। कार्य-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। अपने बुद्धि-विवेक के द्वारा धन अर्जन के कई अवसर भी प्राप्त करेंगे। धन का आगमन बना रहेगा परन्तु धन संग्रह करने में कुछ रुकावटें उत्पन्न हो सकती है। मानसिक रुप से आप पीड़ित हो सकते है। इसके अलावा उदर, एसिडिटी की समस्या से आप पीड़ित हो सकते है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा साझेदारी के कार्यों से भी आप लाभ प्राप्त कर सकते है। विद्यार्थियों के लिए यह समय परिश्रम पूर्ण रहेगा तथा संतान पक्ष को लेकर परेशानियां बन सकती है। अपने उन्नति के लिए आप अत्यधिक परिश्रम करेंगे।
उपायः- सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें, स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियां दूर होगी।

🌟 Special Offer: Buy 1 Get 10 Astrological Reports! 🌟

Unlock the secrets of the stars with our limited-time offer!

Purchase one comprehensive astrological report and receive TEN additional reports absolutely free! Discover insights into your future, love life, career, and more.

Hurry, this offer won’t last long!

🔮 Buy Now and Embrace the Stars! 🔮