नवरात्रि में राशि के अनुसार अपनाये ये उपाय

हिन्दु धर्म में नवरात्रि के नौ दिनों को बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्रि का पावन दिन पर माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। माता दुर्गा का आर्शीवाद प्राप्त करने के लिए यह पावन दिन बहुत शुभ माना जाता है।
मेष राशिः- मेष राशि के जातकों को नवरात्रि में माता शैलपुत्री की पूजा अवश्य करनी चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि माँ शैलपुत्री की पूजा करने से मंगल दोष दुर होता है।

वृष राशिः- वृषभ राशि के जातकों को माँ महागौरी की पूजा करनी चाहिए तथा सफेद रंग की वस्तुओं का भोग लगाना चाहिए। फलस्वरूप् परेशानियों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा आपको सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करना बेहद लाभप्रद होगा।

मिथुन राशि:- मिथुन राशि के जातकों को माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा करनी चाहिए। माता को शक्कर एवं पंचामृत का भोग लगाएं जिसके फलस्वरूप् घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
कर्क राशिः- इस राशि के जातकों को माँ शैलपुत्री की पूजा करनी चाहिए। उन्हे दही, चावल और बताशे का भोग लगाएं फलस्वरूप आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी।
सिंह राशिः- इस राशि के जातकों को माँ कुष्मांडा की पूजा अवश्य करनी चाहिए। माता को रोली और केसर अर्पित करें फलस्वरूप आर्थिक समस्या दूर होगी

कन्या राशिः- कन्या राशि के जातकों को माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा करनी चाहिए। माता को दुध और चावल से बना खीर अर्पित करना चाहिए। आपके मनचाहे इच्छा की पूर्ति होगी।
तुला राशिः- तुला राशि के जातकों को महागौरी को लाल चुनरी अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। परिवार में सुख-समृद्धि एवं खुशियों का आगमन होगा।
वृश्चिक राशिः- इस राशि के जातकों को दुर्गा माँ के कालरात्रि स्वरूप् की पूजा अर्चना करनी चाहिए। माता रानी को गुडहल का पुष्प् अर्पित करे तथा गुड़ का भोग लगाएं।
धनु राशिः- इस राश् िके जातकों को नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। तथा पीले रंग की मिठाई अर्पित करें साथ में तिल का तेल भी चढाएं।

मकर राशिः- मकर राशि के जातकों को नवरात्रि के दिनों में माँ कात्यायनी को नारियल का बर्फी अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपको मनचाहे फल की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशिः- कुंभ राशि के जातकों को कालरात्रि रूप की पूजा करनी चाहिए। तथा देवी कवच का पाठ करना चाहिए। साथ ही साथ दीपक भी जलाएं परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।
मीन राशिः- के जातकों को चन्द्रघण्टा माता की पूजा करनी चाहिए। माता को केला एवं पीला फूल अर्पित करें ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

27 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *