साप्ताहिक राशिफल 10 जुलाई से 16 जुलाई 2023 मेष से मीन लग्न वालें जातकों का कैसा रहेगा यह सप्ताह

मेष लग्न

हफ्ते के प्रारम्भिक दो दिनों में खर्चों की अधिकता हो सकती है।मकान में भी किसी प्रकार का खर्च हो सकता है परन्तु स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक दृष्टिकोण से हफ्ते का मध्य अच्छा रहेगा और भाग्य का भी साथ मिलेगा। सुख की प्राप्ति होगी। मानसिक तनाव कम होगा। दैनिक रोजगार में वृद्धि होगी। हफ्ते का अंत भी अच्छा रहेगा। मान, पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जन्मस्थान से दूर कहीं यात्रा हो सकती है। प्रेम-प्रसंग अच्छे रहेंगे परन्तु हफ्ते के प्रारम्भ और मध्य में प्रेम-प्रसंग सामान्य रहेंगे। हफ्ते के मध्य में जल वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा जल यात्रा से बचें।

कुल मिलाकर यह हफ्ता 68 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- बुध से सम्बन्धित वस्तुओं का दान करें।

वृषभ लग्न

हफ्ते का प्रारम्भिक दो दिन प्रेम-प्रसंग के लिए अच्छा रहेगा।स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आय के क्षेत्र में परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी।हफ्ते के मध्य में किसी प्रकार की धन-हानि की संभावना है। किसी भी प्रकार का लोन हफ्ते के मध्य में न लें। आर्थिक परेशानी, मानसिक परेशानी में परिवर्तित हो सकती है। एसिडिटी की समस्या बन सकती है। जीवनसाथी का कम सहयोग मिलेगा। हफ्ते का अंत धन-संचार के लिए अच्छा रहेगा। जल वाले क्षेत्रों से दूर रहें। जंक फूड़ से बचें अन्यथा उदर सम्बन्धित विकार उत्पन्न हो सकते हैं।भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेम-प्रसंग सामान्य बने रहेंगे। पार्टनरशिप का कोई भी काम हफ्ते के मध्य एवं अंत में कर सकते हैं।

कुल मिलाकर यह हफ्ता 82 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन लग्न

हफ्ते का प्रारम्भ धन की प्राप्ति के लिए अच्छा रहेगा। कार्य-व्यवसाय में उन्नति के योग बनेंगे। यदि कार्य-व्यवसाय को लेकर कोई मानसिक परेशानी थी तो खत्म हो जायेगी। हफ्ते का मध्य प्रेम-प्रसंग के लिए अच्छा है एवं स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। भाग्य का सहयोग हफ्ते के मध्य एवं प्रारम्भ में मिलेगा। हफ्ते के प्रारम्भ एवं मध्य में शेयर, सट्टे से लाभ प्राप्त होगा। हफ्ते का अंत अच्छा नही है। हफ्ते के अंत में अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। अकस्मात धन खर्च के योग हैं। हफ्ते का प्रारम्भ एवं मध्य अच्छा रहेगा। हफ्ते के अंत में स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

कुल मिलाकर यह हफ्ता 92 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क लग्न

हफ्ते का मध्य, प्रारम्भ एवं अंत तीनों आपके लिए अच्छा रहेगा। हफ्ते के प्रारम्भ एवं अंत में अकस्मात यात्राओं के योग बन रहे हैं। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आपके रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे हो सकते हैं। दूर संचार माध्यमों से लाभ प्राप्त करेंगे।हफ्ते के प्रारम्भिक दो दिनों में मान, पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगा। छोटे भाई-बहनों एवं मित्र, रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रुप से हफ्ते का प्रारम्भ, मध्य एवं अंत तीनों अच्छा रहेगा। प्रेम-प्रसंग को लेकर हफ्ते का मध्य सर्वाधिक अच्छा रहेगा। हफ्ते के अंत में वाद-विवाद के कारण प्रेम-प्रसंग में परेशानियां बढ़ सकती हैं। हफ्ते का मध्य कार्य-व्यवसाय के लिए सर्वाधिक अच्छा रहेगा। कार्य-व्यवसाय में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कई रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। हफ्ते का अंत हर तरीके से अच्छा रहेगा। जिस भी कार्य को करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। यात्रायें बढ़ेंगी जिससे खर्च बढ़ सकता है।हफ्ते के अंतिम दिनों में एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।

कुल मिलाकर यह हफ्ता 95 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- शिव जी का रुद्राभिषेक करें और शिव जी पर बेलपत्र और जल अर्पित करें।

सिंह लग्न

हफ्ते के प्रारम्भिक दो दिनों में उदर सम्बन्धित परेशानी हो सकती है। गले में किसी प्रकार का संक्रमण हो सकता है। वाद-विवाद की संभावना भी बन सकती है।हफ्ते का मध्य प्रेम-प्रसंग के लिए अच्छा रहेगा। हफ्ते का अंत भी प्रेम-प्रसंग के लिए अच्छा रहेगा। हफ्ते के प्रारम्भ में प्रेम-प्रसंग एवं जीवनसाथी को लेकर कुछ परेशानियों का अनुभव कर सकते हैं। हफ्ते का मध्य सर्वाधिक अच्छा रहेगा। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। वित्तीय लेन-देन में चल रही परेशानी खत्म होगी। आर्थिक रुप से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।जीवनसाथी का सहयोग हफ्ते के अंत एवं मध्य में मिलेगा। हफ्ते के प्रारम्भ में कोई भी काम जल्द पूर्ण नही होगा। जल वाले क्षेत्रों से दूर रहें।

कुल मिलाकर यह हफ्ता 87 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- शिव जी का रुद्राभिषेक करें और शिव जी पर बेलपत्र और जल अर्पित करें।

कन्या लग्न

हफ्ते का प्रारम्भिक दो दिन दैनिक रोजगार के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा परन्तु भाग्य का साथ नही मिलेगा। कई कार्यों में रुकावटों के बाद सफलता मिलेगी। नये प्रकार के व्यापारिक समझौतों के लिए समय अच्छा रहेगा। नये वाहन, मकान के लिए प्रारम्भिक दो दिन अच्छा रहेगा। हफ्ते का मध्य मानसिक परेशानियों से भरा रहेगा। परिवार में वाद-विवाद बढ़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग नही मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के कारण भी मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जल वाले क्षेत्र में यात्रा करने से बचें। उदर सम्बन्धित परेशानी बन सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। हफ्ते का अंत खुशियों से परिपूर्ण रहेगा। आर्थिक एवं मानसिक परेशानियाँ खत्म होंगी। कार्य-व्यवसाय के कार्य बनेंगे। नौकरी-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। हफ्ते के अंत में यात्राओं के योग बन रहें है। ये यात्राएं आपके लिए लाभदायक रहेंगी।

कुल मिलाकर यह हफ्ता 72 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- गणेश जी की आराधना करें। जंक फूड के सेवन से दूर रहें।

तुला लग्न

हफ्ते के प्रारम्भ में अकस्मता नये खर्च बढ़ सकते है। किसी भी काम में रुकावटों के बाद सफलता मिलेगी। एसिडिटी की समस्या उत्पन्न हो सकती है। हफ्ते का मध्य शानदार रहेगा। जो भी काम करेंगे उसमें उन्नति मिलेगी। व्यापारिक समझौते सफल हो सकते हैं। व्यापारी वर्गों को हफ्ते के मध्य एवं अंत में नये प्रकार के काॅन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। हफ्ते के मध्य में दैनिक रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। किसी रुके हुए कार्यों की पूर्ति हो सकती है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। हफ्ते के मध्य एवं अंत में भाग्य का सहयोग मिलेगा। हफ्ते के अंतिम दो दिनों में किसी को भी धन उधार न दें अन्यथा मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। मित्र, रिश्तेदार आपका सहयोग करेंगे। आर्थिक रुप से सम्पन्नता बनी रहेगी। कार्य-व्यवसाय की स्थिति यथावत बनी रहेगी।

कुल मिलाकर यह हफ्ता 82 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक लग्न

यह पूरा हफ्ता आपको मिश्रित परिणाम देगा। हफ्ते का प्रारम्भिक दो दिन हर तरीके से अच्छा रहेगा। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। पिता का सहयोग मिलेगा। भाग्य में वृद्धि होगी। हफ्ते के मध्य में अकस्मात खर्चों से परेशान हो सकते हैं जिसके कारण मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। हफ्ते के अंत में लम्बी दूरी की यात्राओं के योग बन रहे हैं। हफ्ते के मध्य में कोई भी नया कार्य न करें। एसिडिटी एवं रक्तचाप की समस्या से पीड़ित हो सकते हैं। हफ्ते का अंत शानदार रहेगा। कई सारे रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। विद्यार्थियों को रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट में अच्छे परिणाम मिलेंगे। अर्थ व्यवस्था यथावत बनी रहेगी। हफ्ते के प्रारम्भ एवं अंत में कार्य-व्यवसाय को लेकर लाभ के योग बन रहे हैं। हफ्ते के प्रारम्भिक दो दिनों में सरकारी कार्यों को पूर्ण कर लें।

कुल मिलाकर यह हफ्ता 70 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- भोलेनाथ की आराधना करें और उनका रुद्राभिषेक करें।

धनु लग्न

हफ्ते का प्रारम्भ अच्छा रहेगा परन्तु हफ्ते का मध्य परेशानियों से भरा रहेगा। हफ्ते के प्रारम्भिक तीन दिनों में आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा। शेयर, सट्टे में लाभ का योग बन रहा है। धन की प्राप्ति होगी, रुका हुआ धन मिल सकता है। भूमि, वाहन, मकान के कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। हफ्ते का अंत मिश्रित परिणाम देगा। अकस्मात अनचाहे यात्रा का योग है तथा खर्च भी बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति के लिए यह हफ्ता अच्छा रहेगा। धन को संचित करने का पूर्ण प्रयास करें।

कुल मिलाकर यह हफ्ता 86 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- विष्णु सहस्त्र नाम का जाप करें।

मकर लग्न

आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। न्यायिक मामलों में सफलता मिलेगी। लम्बी दूरी की यात्राओं के योग बन रहे है। जीवनसाथी के साथ चल रहे वाद-विवाद खत्म होंगे और पूरे हफ्ते जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रसंग को लेकर किसी प्रकार का वाद-विवाद हो सकता है। अकस्मात उदर सम्बन्धित परेशानी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर हफ्ते का प्रारम्भ एवं मध्य ठीक रहेगी परन्तु हफ्ते के अंत में कुछ परेशानी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जंक फूड से बचें।

कुल मिलाकर यह हफ्ता 88 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- शिव मंदिर जाकर ओम नमः शिवाय का जाप करें।

कुंभ लग्न

हफ्ते के प्रारम्भ में धन सम्बन्धित परेशानी बन सकती है। जल वाले क्षेत्र से दूर रहें क्योंकि जल दुर्घटना का योग बन रहा है। दूषित जल पीने से उदर सम्बन्धित परेशानी हो सकती है। आपका पराक्रम बढ़ेगा। मित्र, रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। हफ्ते के प्रारम्भिक दो दिनों में कोई भी नया कार्य प्रारम्भ न करें। हफ्ते के मध्य में जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। कोई भी कार्य करना हो तो हफ्ते के मध्य में करें। कार्य-व्यवसाय एवं घर के महत्वपूर्ण निर्णय हफ्ते के मध्य में ही लें। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रेम-प्रसंग सामान्य से अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी का साथ प्रारम्भिक पांच दिनों में मिलेगा परन्तु अंत के दो दिनों में वाद-विवाद हो सकता है। भाग्य का सहयोग प्रारम्भ एवं मध्य मिलेगा। संतान को लेकर किसी प्रकार का कष्ट हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता बन सकती है।

कुल मिलाकर यह हफ्ता 81 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन लग्न

हफ्ते के प्रारम्भिक दो दिनों में मानसिक तनाव कम होंगे। व्यापार सम्बन्धित सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। भाग्य का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीद सकते हैं। प्रापर्टी से सम्बन्धित निवेश प्रारम्भिक दो दिनों में कर लें। मान, पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। हफ्ते का मध्य हर तरीके से अच्छा रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। जल दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। हफ्ते के मध्य में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। जो भी काम करेंगे उसमें जल्द सफलता मिलेगी। हफ्ते के मध्य में रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। प्रेम-प्रसंग सामान्य से ज्यादा बढ़ेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुल मिलाकर यह हफ्ता 96 प्रतिशत अच्छा रहेगा।

उपायः- विष्णु सहस्त्र नाम का जाप करें।

 

81 Views