आज का राशिफल 25 फरवरी 2023 दिन शनिवार | Today’s Horoscope 25 February 2023 Day Saturday|

आज का राशिफल 25 फरवरी 2023 दिन शनिवार | Today's Horoscope 25 February 2023 Day Saturday| 13मेष राशिफल 25 फरवरी 2023

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना है तथा किसी करीबी मित्र के मदद से आपको नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आपके जीवनसाथी की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है किन्तु परिवार के अन्य सदस्यों से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहें जातकों को खुशखबरी मिल सकती है ।
उपायः- गाय को हरा चारा खिलाएं, पारिवारिक सम्बन्धों में मधुरता आयेगी ।

आज का राशिफल 25 फरवरी 2023 दिन शनिवार | Today's Horoscope 25 February 2023 Day Saturday| 14वृषभ राशिफल 25 फरवरी 2023

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्य-व्यवसाय उत्तम रहेगा तथा अधिक धन कमाने के नये मार्ग प्राप्त होंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा तथा आपके कार्य को देखते हुए लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। कार्य स्थल पर कोई नयी जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आप प्रसन्न रहेंगे एवं जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
उपायः- सफेद अन्न का दान करें, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

आज का राशिफल 25 फरवरी 2023 दिन शनिवार | Today's Horoscope 25 February 2023 Day Saturday| 15मिथुन राशिफल 25 फरवरी 2023

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। लम्बे समय से चल रही स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां समाप्त होंगी। धन के लेन-देन को लेकर परेशान हो सकते है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से प्रशंसा मिलेगी तथा उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। विवाहित जातकों के जीवन में प्रेम बढ़ेगा तथा परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है
उपायः- शिव जी की आराधना करें, जीवन में सुख-शांति रहेगी।

READ ALSO   Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल, 04 January 2024 In Hindi | KUNDALI EXPERT |

आज का राशिफल 25 फरवरी 2023 दिन शनिवार | Today's Horoscope 25 February 2023 Day Saturday| 16 कर्क राशिफल 25 फरवरी 2023

आज आप व्यवसाय के सिलसिले में अधिक परिश्रम करेंगे जिसका लाभ आपको भविष्य में प्राप्त होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा जिससे आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। कार्य – व्यवसाय में मन लगेगा तथा पूरा दिन काम पर ही ध्यान देंगे। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और भविष्य के लिए कोई नयी योजना बनायेंगे।
उपायः- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें, व्यवसाय में सफलता हासिल होंगी।

आज का राशिफल 25 फरवरी 2023 दिन शनिवार | Today's Horoscope 25 February 2023 Day Saturday| 17सिंह राशिफल 25 फरवरी 2023

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याएं समाप्त होंगी तथा मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कार्य-व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे एवं पदोन्नति के अवसर मिल सकते है। संतान पक्ष से अच्छे समाचार मिलने से मन की सभी चिंताएं समाप्त होंगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बनेंगे।
उपायः- माता लक्ष्मी की आराधना करें, धन-सम्पत्ति का लाभ होगा।

आज का राशिफल 25 फरवरी 2023 दिन शनिवार | Today's Horoscope 25 February 2023 Day Saturday| 18कन्या राशिफल 25 फरवरी 2023

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे तथा शारीरिक एवं मानसिक रुप से शांति का अनुभव करेंगे। व्यवसायिक कार्यों के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती है जिसके कारण थकान महसूस करेंगे। पुराने किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है यह मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आज आपका मन सामाजिक और धार्मिक कार्यों में लगेगा।
उपायः- गणेश जी की आराधना करें, कार्यों मे सफलता मिलेगी।

आज का राशिफल 25 फरवरी 2023 दिन शनिवार | Today's Horoscope 25 February 2023 Day Saturday| 19तुला राशिफल 25 फरवरी 2023

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा किन्तु अपने प्रयासों और कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। अनावश्यक खर्चों की अधिकता के कारण आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है तथा अचानक आने वाली कठिनाई के कारण मन व्याकुल रह सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा स्वजनों के साथ अनबन हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।
उपायः- घर के दरवाजे पर दीपक जलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

READ ALSO   नवरात्रि के सातवें दिन करें ये खास उपाय 2023

आज का राशिफल 25 फरवरी 2023 दिन शनिवार | Today's Horoscope 25 February 2023 Day Saturday| 20वृश्चिक राशिफल 25 फरवरी 2023

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्य-व्यवसाय में आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे है। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे तथा उनके साथ बैठकर घर के किसी कार्य के बारे में चर्चा हो सकती है। माता का स्वास्थ्य पहले से अच्छा होगा तथा मित्र एवं रिश्तेदारो का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें अन्यथा दुर्घटना की आशंका हो सकती है।
उपायः- गरीबों में वस्त्र दान का दान करें, पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।

आज का राशिफल 25 फरवरी 2023 दिन शनिवार | Today's Horoscope 25 February 2023 Day Saturday| 21 धनु राशिफल 25 फरवरी 2023

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यवसायिक कार्यों में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती है लेकिन अपने परिश्रम से कार्यों मे सफलता प्राप्त करेंगे तथा व्यवसाय में अधिक धन लाभ होगा। अपने क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद में फंस सकते है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा किन्तु ध्यान रखें आपकी बातों से किसी को कष्ट न पहुंचे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाहन चलाते समय सावधान रहें।
उपायः- भगवान विष्णु की आराधना करें, जीवन के कष्ट समाप्त होंगे।

आज का राशिफल 25 फरवरी 2023 दिन शनिवार | Today's Horoscope 25 February 2023 Day Saturday| 22मकर राशिफल 25 फरवरी 2023

आज आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में धन लाभ की स्थिति बनी रहेगी एवं पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यभार की अधिकता के कारण शारीरिक व मानसिक रुप से थकान का अनुभव करेंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा एवं किसी धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ भविष्य के लिए नयी योजनाएं बना सकते है।
उपायः- मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा।

आज का राशिफल 25 फरवरी 2023 दिन शनिवार | Today's Horoscope 25 February 2023 Day Saturday| 23 कुंभ राशिफल 25 फरवरी 2023

आज आपको व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी किन्तु अनावश्यक खर्चों की वजह से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा तथा माता-पिता का प्रेम व स्नेह प्राप्त होगा ।
उपायः- बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करें, जीवन में सफलता हासिल होगी।

READ ALSO   Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल, 08 April 2024 In Hindi | KUNDALI EXPERT |

आज का राशिफल 25 फरवरी 2023 दिन शनिवार | Today's Horoscope 25 February 2023 Day Saturday| 24मीन राशिफल 25 फरवरी 2023

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी तथा व्यापार में लाभ मिलने की संभावना बनी रहेगी। आज आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी तथा नये कार्यों की शुरुआत कर सकते है। सामाजिक कार्यों में आज बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे आपके सम्मान में वृद्धि होगी । व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा तथा जीवनसाथी का प्रेम भी प्राप्त होगा।
उपायः- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।