आपके घर के लिए वास्तु दोष उपचार | Vastu Dosh Remedies Benefit |

हम सभी अपने घरों को सजाने के लिए विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का प्रयोग करते हैं परन्तु वास्तु का सही ज्ञान न होने के कारण हम इन वस्तुओं को कही भी रख देते है जिसके कारण घर में नकारात्मकता, बीमारी, वित्तिय हानि और कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हम यहाँ कुछ वास्तु टिप्स को जानेंगे जो हमारे लिए बहुत लाभदायक होंगे तथा इन वास्तु टिप्स द्वारा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा एवं वास्तु दोष से मुक्ति मिलेगी।

सामने की दीवार पर तस्वीर

मुख्य द्वार के ठीक सामने की दीवार पर भगवान की तस्वीर लगाएं जिस पर आप विश्वास करते हैं ताकि जो भी घर में प्रवेश करें उसे भगवान की तस्वीर पहले दिखे यह बहुत शुभ माना जाता है। देवता की तस्वीर को पहली दीवार पर लगाना सबसे अच्छा होता है।

 घर पर हवा की झंकार

सामान्यतः लोग (विंड चाइम्स) को सजावट की सामग्री मानते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार विंड चाइम घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का कार्य करता है। जिन जातकों को वास्तु दोष की समस्या हैं उन्हें विंड चाइम खरीदकर उसे प्रवेश द्वार पर लटका देना चाहिए। आपको छह एवं आठ छड़ी वाला विंड चाइम खरीदना चाहिए इससे संतुलन बना रहता है।

क्रिस्टल बाॅल्स जोड़े 

क्रिस्टल बाॅल्स घर या आफिस में रखना बहुत शुभ माना जाता है। क्रिस्टल बाल्स क्वार्ट्ज से बने होते है व देखने में भी आकर्षक लगते है। ये क्रिस्टल बाॅल महत्वपूर्ण होते है क्योंकि इनमे नकारात्मक ऊर्जा का समाहित करने की शक्ति होती है। आपको अच्छे रिश्ते के लिए गुलाबी क्रिस्टल बाॅल, बेहतर वित्त के लिए नारंगी रंग और अच्छे भाग्य के लिए लाल क्रिस्टल बाल घर में रखना चाहिए।

नकारात्मक को दूर करने के लिए समुद्री नमक का प्रयोग

घर के वास्तु दोष को समाप्त करने के लिए यह बहुत सरल उपाय होता है। अपने घर में एवं उसके आस-पास समुद्री नमक का छिड़काव करें इस नमक को अपने पैरों से कुचलें न जिससे घर की नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होती है। इसके साथ ही आप पानी में नमक मिलाकर पोछा लगा सकते हैं।

प्रवेश द्वार पर घोड़े की नाल

घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाम अवश्य लगाएं क्योंकि यह धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है तथा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है परन्तु घोड़े की नाल लगाते समय इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि घोड़े की नाल को उल्टी दिशा में न लटकाएं अन्यथा बुरी शक्तियों का संचार होगा।

कपूर का क्रिस्टल करेगा परेशानी दूर

कपूर का उपाय वास्तु शास्त्र द्वारा सबसे सरल एवं उत्तम उपाय माना जाता है। यदि घर में एक साथ कई परेशानी का सामना कर रहे हैं तो घर के विभिन्न क्षेत्रों में कपूर का क्रिस्टल लगाएं तथा आर्थिक क्षेत्र में हानि से बचने के लिए अपने घर में दो क्रिस्टल लगाएं तथा आर्थिक क्षेत्र में हानि से बचने के लिए अपने घर में दो क्रिस्टल कपूर रखें जब कपूर की टिकिया सिकुड़ जाए तो इस बदल दें।

दर्पण को सही दिशा में लगाएं

सामान्य लोग घर में कहीं भी दर्पण लगा देते हैं जिसके वास्तु दोष समस्याओं का सामना करना पड़ता है तथा नकारात्मक ऊर्जाओं का संचार होता है। अतः दर्पण को मुख्य द्वार के सामने नही लगाएं तथा दर्पण में बिस्तर का प्रतिबिम्ब नही दिखना चाहिए। सही दिशा में लगाया गया दर्पण सदैव ऊर्जा का संचार होता है।

अच्छी रोशनी वाला प्रवेश द्वार

अपने घर के किसी भी कोने के अंधेरा न रखें अर्थात घर का सभी हिस्सा रोशनीपूर्ण होना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आपको घर बनवाते समय तथा लाइट लगवाते समय इस बात का पूर्ण ध्यान रखना चाहिए कि घर का प्रवेश द्वारा अच्छी तरह से प्रकाशमय हो।

लिविंग रुम में परिवार की तस्वीर

एक घर परिवार से ही पूर्ण होता है अतः आपको लिविंग रुम परिवार की एक तस्वीर लगानी चाहिए इससे परिवार में प्रेम बढ़ता है।

घर से पुरानी बर्तनों को दूर करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार नये घर में जाने पर आपको पुरानी मिट्टी के बर्तनों को दोबारा नही ले जाना चाहिए। इससे घर में अशुभता आता है तथा पुराने घर के दोष नये घर में प्रवेश करते है।

262 Views
× How can I help you?