कृष्ण जन्माष्टमी पर करें श्री कृष्ण के प्रिय मोर पंख के ये उपाय, दूर होंगी सभी समस्याएं

 कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 07 सितम्बर  2023 दिन बृहस्पतिवार को मनाया जायेगा। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। भक्तजन भगवान कृष्ण की पूरी श्रद्धा और लगन से पूजा करते हैं। सभी लोग जानते हैं कि भगवान कन्हैया सदा अपने मुकुट में मोर पंख लगाते थे जिसके कारण उन्हें मुकुटधारी भी कहा जाता है। हम में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि भगवान श्री कृष्ण अपने मुकुट और बांसुरी में सदैव मोर पंख क्यों लगा कर रहते थे। आइये जानते हैं जन्माष्टमी के पर्व पर मोर पंख का महत्व और यह भी जानते हैं कि जन्माष्टमी के दिन घर पर मोर पंख लाने से क्या लाभ मिलता है ।

भगवान श्री कृष्ण अपने मुकुट में मोर पंख क्यों धारण करते थें

भगवान श्री कृष्ण के मोर पंख धारण करने के पीछे कई अलग-अलग मान्यताएं है जिसमें से कुछ लोगों और धर्म विशेषज्ञों का मानना है कि भगवान श्री कृष्ण को मोर बहुत पसंद था इस कारण वह अपने मुकुट में मोर पंख धारण करते थें। दूसरी तरफ कुछ ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण के कुण्डली में कालसर्प योग था और कालसर्प योग के बुरे परिणामों को कम करने के लिए मुरलीधर अपने मुकुट तथा बांसुरी में मोर पंख धारण करते थें।

जन्माष्टमी के दिन अपने घर पर लायें मोर पंख करेगा धन में वृद्धि और दूर होगा वास्तु दोष 
वास्तु दोष

वास्तुशास्त्र के अनुसार मोर पंख वास्तु दोष को कम करने में लाभदायक सिद्ध होता है। यदि आपके घर में वास्तु दोष है तो उसको दूर करने के लिए मोर के आठ पंख लें और उन्हें घर के उत्तर पूर्व दिशा में रखें जिस पर किसी बाहरी व्यक्ति की नजर ना पड़े। ऐसा करने से आपके घर की सभी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर हो जायेंगी और वास्तु दोष भी कम हो जायेगा।

एकाग्रता के लिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोर पंख अपने पास रखने से एकाग्रता में वृद्धि होती है। मान्यता के अनुसार जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नही लगता है, उन्हें अपने किताबों में मोर पंख रखना चाहिए। ऐसा करने से धीरे-धीरे उनका पढ़ाई की तरफ रूचि बढ़ेगा।

बुरी नजर से बचाव

मोर पंख को बुरी नजर से बचाव के लिए भी लाभप्रद माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाने से घर में बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नही होता है।

धन लाभ

विद्वानों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जिनके घर में प्रायः धन की कमी रहती है, उन्हें अपने पैसों के स्थान पर मोर पंख रखना चाहिए। ऐसा करने से धीरे-धीरे धन की कमी दूर हो जायेगी। राहु और शनि के बुरी नजरों से बचने के लिए घर पर मोर पंख को काले धागे में बांधकर रखें।

मान्यताओं के अनुसार घर के दक्षिण दिशा में मोर पंख रखने से धन लाभ होता है।

जन्माष्टमी पर खरीदें ऐसी सात वस्तुएं जो घर में लायेगी सुख-समृद्धि
चंदन

कृष्ण जन्माष्टमी पर करें श्री कृष्ण के प्रिय मोर पंख के ये उपाय, दूर होंगी सभी समस्याएं 1

चंदन के खुश्बू से वातावरण की नकारात्मक ऊर्जाएं समाप्त हो जाती है और देवी-देवताओं की पूजा में भी चंदन का विशेष महत्व होता है। आपने महसूस किया होगा कि चंदन का तिलक लगाने से मन को शांति मिलती है क्योंकि माथे पर जिस स्थान पर तिलक लगाया जाता है। वहां आइना चक्र होता है इसलिए इस जन्माष्टमी पर घर में चंदन खरीदकर अवश्य लायें। चंदन का घर में होना अत्यन्त शुभ हेाता है।

जन्माष्टमी के दिन घर के किसी शांत स्थान पर वीणा लाकर रखें। घर में वीणा रखने से माँ सरस्वती प्रसन्न होंगी और घर के सभी सदस्यों को सद्बुद्धि प्रदान करेंगी। घर में वीणा रखने से धन सम्बन्धी परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

गाय के दूध से निर्मित घी

कृष्ण जन्माष्टमी पर करें श्री कृष्ण के प्रिय मोर पंख के ये उपाय, दूर होंगी सभी समस्याएं 2

सभी लोग जानते हैं कि भगवान कृष्ण को गाय अत्यन्त प्रिय थीं इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के दिन गाय के दूध से निर्मित घी अवश्य घर लायें और इसका नियमित सेवन करते रहें। ऐसा करने से आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। जन्माष्टमी के दिन भगवान के समक्ष घी का ही दीपक जलाएं।

शहद

कृष्ण जन्माष्टमी पर करें श्री कृष्ण के प्रिय मोर पंख के ये उपाय, दूर होंगी सभी समस्याएं 3

जन्माष्टमी के दिन शहद खरीदकर घर लायें इससे वास्तु सम्बन्धित दोष का समापन होता है। शहद से देवी-देवताओं को भोग भी लगाया जाता है।

बांसुरी

कृष्ण जन्माष्टमी पर करें श्री कृष्ण के प्रिय मोर पंख के ये उपाय, दूर होंगी सभी समस्याएं 4

मान्यताओं के अनुसार जिस घर में भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी होती है वहाँ धन-धान्य तथा प्रेम की कमी नही होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार भी घर में बांसुरी रखना शुभ माना जाता है। बांस की बांसुरी घर में रखना उत्तम है, इसे घर में रखने से गृह क्लेश आदि दूर होता है।

बाल गोपाल

कृष्ण जन्माष्टमी पर करें श्री कृष्ण के प्रिय मोर पंख के ये उपाय, दूर होंगी सभी समस्याएं 5

यदि आपकी संतान नही है तो श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन घर की दीवार पर बाल गोपाल की तस्वीर लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में जल्दी नन्हें शिशु की किलकारियाँ गुजेंगी।

शंख

कृष्ण जन्माष्टमी पर करें श्री कृष्ण के प्रिय मोर पंख के ये उपाय, दूर होंगी सभी समस्याएं 6

कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान के नन्दलाल स्वरूप का शंख में दूध डालकर अभिषेक करें। तत्पश्चात माँ लक्ष्मी का पूजन भी करें। ऐसे करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।