राशि के अनुसार अक्षरों का उपयोग मिलेगा लाभ

हमारे जीवन में अक्षरों का बहुत महत्व है। अक्षरों से मिलकर ही शब्दों का निर्माण होता है इस प्रकार हमारे नाम में भी अक्षरों का उपयोग होता है। नाम का प्रभाव हमारे जीवन पर बहुत अधिक होता है। यही नहीं प्रत्येक राशि के जातकों के लिए एक मुख्य अक्षर भी होता है जो उनके जीवन को प्रभावित करता हैआज हम सभी राशि के जातकों के लिए महत्व्पूर्णअक्षरों को जानेंगे-

मेष राशि के शुभ अक्षर

राशि के अनुसार अक्षरों का उपयोग मिलेगा लाभ 1

मेष राशि के जातकों के लिए तीन विशेष अक्षर म, भ और न महत्वपूर्ण होते हैं। इस राशि वाले लोगों के लिए विवाह सम्बन्धित परेशानियों से बचने के लिए प और ख अक्षरों से बचना चाहिए। शीघ्र सफलता और धन लाभ के लिए ‘म’ से शुरु होने वाले नाम शुभ होंगे।

वृष राशि के शुभ अक्षर

राशि के अनुसार अक्षरों का उपयोग मिलेगा लाभ 2

वृष राशि के लिए तीन मुख्य अक्षर प, ग और य इस राशि के लोगों को अ, व और र अक्षर शुभ परिणाम देते हैं। वैवाहिक जीवन और करियर में सफलता के लिए ग सबसे उत्तम माना जाता है।

मिथुन राशि के शुभ अक्षर

राशि के अनुसार अक्षरों का उपयोग मिलेगा लाभ 3

इस राशि के लिए विशेष रुप से 2 मुख्य अक्षर होते हैं पहला र और दूसरा श । मिथुन राशि वालों के लिए क और च शुभ परिणाम नही देता हैं।  जीवन में सफलता के लिए स या श अक्षर का प्रयोग करें।

कर्क राशि के शुभ अक्षर

राशि के अनुसार अक्षरों का उपयोग मिलेगा लाभ 4

कर्क राशि के जातकों के लिए न, श, म और द अक्षर बहुत महत्वपूर्ण होता है। आपको आ और प लाभ नहीं दे सकते हैं। । जीवन में सफलता के लिए श या द अक्षर का इस्तेमाल करना चाहिए।

READ ALSO   सूर्य देव की शक्तियाँ एवं उनका परिवार
सिंह राशि के शुभ अक्षर

राशि के अनुसार अक्षरों का उपयोग मिलेगा लाभ 5

सिंह राशि के जातकों के लिए भ, य, ल और अ अक्षर शुभ होता है। आपके लिए ह और र अक्षर शुभ नही होता है। अच्छे स्वास्थ्य और स्थाई जीवन के लिए आपको अ अक्षर का उपयोग करना चाहिए।

कन्या राशि के शुभ अक्षर

राशि के अनुसार अक्षरों का उपयोग मिलेगा लाभ 6

कर्क राशि के जातकों के लिए मुख्य तीन अक्षर ग, ओ और र हैं। इस राशि वालों के लिए स और त शुभ नही है। आपको धन लाभ और खुशियों के लिए सदैव र अक्षर का इस्तेमाल करना चाहिए।

तुला राशि के शुभ अक्षर

राशि के अनुसार अक्षरों का उपयोग मिलेगा लाभ 7

इस राशि के लिए श, स, क और घ अक्षर शुभ माना जाता है। आपके लिए च, म और न अक्षर शुभ नहीं हैं। मन और रिश्तों को मजबूत रखने के लिए या सफलता के लिए ‘स’ अक्षर का प्रयोग करें।

वृश्चिक राशि के शुभ अक्षर

राशि के अनुसार अक्षरों का उपयोग मिलेगा लाभ 8

आपके लिए अ, न और द अक्षर शुभ माना गया है। आपके लिए प, र और क अक्षर परेशानी का कारण बन सकता है। ये जीवन में लगातार आने वाले उतार-चढ़ाव से बचने के लिए ‘अ’ अक्षर का उपयोग करें।

धनु राशि के शुभ अक्षर

राशि के अनुसार अक्षरों का उपयोग मिलेगा लाभ 9

धनु राशि के जातकों के लिए शुभ अक्षर श, म, ह और अ है। इस राशि के जातकों को व और क अक्षर लाभकारी नही होते हैं। इनको अपने जीवन मेें सुख-शांति के लिए अ अक्षर का उपयोग करना चाहिए।

मकर राशि के शुभ अक्षर

राशि के अनुसार अक्षरों का उपयोग मिलेगा लाभ 10

मकर राशि के जातकों का शुभ अक्षर व, ल, ज और ख है। आपको द, ह और म अक्षरों से हानि हो सकता है इसलिए जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए व अक्षर का प्रयोग करें।

READ ALSO   दुर्गा पूजा अष्टमी 2023
कुंभ राशि के शुभ अक्षर

राशि के अनुसार अक्षरों का उपयोग मिलेगा लाभ 11

कुंभ राशि के जातकों को अपने जीवन में क, श, अ और र अक्षर का चुनाव करना चाहिए क्योंकि ये आपके लिए शुभ है।

मीन राशि के शुभ अक्षर

राशि के अनुसार अक्षरों का उपयोग मिलेगा लाभ 12

मीन राशि के लिए शुभ अक्षर ह,न और य होता है। आपको ट, म और र अक्षर से लाभ नही प्राप्त होता है। जीवन में निरन्तर उन्नति के लिए न अक्षर का उपयोग करना चाहिए।