Rakshabandhan 2024 : राशि अनुसार भाइयों की कलाई पर बांधें राखी, भाई के जीवन में भर जाएंगी खुशियां

रक्षाबंधन के दिन राखी बांधना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि भाईबहन के रिश्ते को और भी मजबूत बनाने का एक तरीका है। ज्योतिष के अनुसार यदि बहनें अपने भाइयों को उनकी राशि के अनुसार राखी बांधें, तो इससे केवल उनके रिश्ते में मजबूती आएगी बल्कि भाई की खुशहाली और लंबी उम्र भी सुनिश्चित होगी। जानें राशि के अनुसार किस रंग और प्रकार की राखी आपके भाई के लिए शुभ रहेगी:-

रक्षा बन्धन पर राखी बाँधने का शुभ मुहूर्त 2024

रक्षा बन्धन सोमवार, 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा।

रक्षा बन्धन अनुष्ठान का समय: 1:30 PM से 9:08 PM

रक्षा बन्धन के लिये अपराह्न का मुहूर्त: 1:43 PM से 4:20 PM

रक्षा बन्धन के लिये प्रदोष काल का मुहूर्त: 6:56 PM से 9:08 PM

Download the KUNDALI EXPERT App

रक्षाबन्धन भद्रा पर काल

रक्षा बन्धन भद्रा समाप्ति समय: 1:30 PM

रक्षा बन्धन भद्रा पूँछ: 9:51 AM से 10:53 AM

रक्षा बन्धन भद्रा मुख: 10:53 AM से 12:37 PM

शुभ पूर्णिमा तिथि 2024

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ: 19 अगस्त 2024 को 3:04 AM

पूर्णिमा तिथि समाप्ति: 19 अगस्त 2024 को 11:55 PM

भाई के गुडलक के लिए राशि के अनुसार सही राखी बांधने के तरीके

मेष और वृश्चिक राशि

मेष और वृश्चिक राशि के लिए राखी का रंग लाल या केसरिया होना शुभ माना जाता है। इस रंग से रिश्ते में प्रेम और समर्पण को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा इस दिन भाई को केसर से तिलक करना भी शुभ रहेगा।

वृष और तुला राशि

वृष और तुला राशि के लिए राखी का रंग गुलाबी और सफेद मोती होना शुभ है। गुलाबी रंग प्रेम और सौहार्द को बढ़ाता है, जबकि सफेद मोती तनाव को दूर करके रिश्ते में मिठास लाता है।

Download the KUNDALI EXPERT App

मिथुन और कन्या राशि

मिथुन और कन्या राशि के लोगों के लिए हरा रंग शुभ है, क्योंकि यह बुध का प्रतिनिधि है और करियर में सफलता दिलाने में मदद करता है। रक्षाबंधन के दिन गाय को पालक या हरा चारा खिलाना भी लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए सफेद और सिल्वर मोती का रंग उपयुक्त है, क्योंकि सफेद और सिल्वर रंग चंद्रमा को प्रसन्न करते हैं और रिश्ते में खुशी लाते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए पीला और नारंगी रंग शुभ है, क्योंकि ये सूर्य के प्रतीक हैं और भाई के जीवन में समृद्धि और खुशी लाते हैं।

धनु और मीन राशि

धनु और मीन राशि के लिए पीला और केसरिया रंग शुभ होता है, जो गुरु के रंग माने जाते हैं और रिश्ते को मजबूत बनाते हैं। मोरपंख और भगवान कृष्ण की प्रतिमा अंकित राखी भी शुभ होती है।

Download the KUNDALI EXPERT App

मकर और कुंभ राशि

मकर और कुंभ राशि के लिए नीला और हरा रंग शुभ है, जो शुभता और सफलता का प्रतीक हैं। स्वस्तिक चिह्न वाली राखी भी विशेष रूप से शुभ मानी जाती है।

रक्षाबंधन पर सही राखी का चयन करके आप अपने भाई के जीवन में सुख और समृद्धि की कामना कर सकते हैं।

473 Views
× How can I help you?