क्या इस साल होली पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव रहेगा? होली कैसे मनाई जाएगी

2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगने जा रहा है, जो होली और फाल्गुन पूर्णिमा के दिन है। इस स्थिति ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इस बार होली कैसे मनाई जाएगी और फाल्गुन पूर्णिमा पर स्नान-दान कैसे किया जाएगा। क्या इस साल होली पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव होगा?

चंद्र ग्रहण का समय

2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10:24 मिनट शुरू होगा और दोपहर 03:01 मिनट तक रहेगा। इसके बाद, चंद्र ग्रहण समाप्त हो जाएगा। इसका सूतक काल 9 घंटे पहले ही प्रारंभ होगा, जिसमें कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही है।

भारत में सूतक काल

चंद्र ग्रहण भारत में नहीं देखा जाएगा इसलिए इसका कोई दुष्प्रभाव और सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। इस स्थिति में, आप 25 मार्च को होली का त्योहार पूरे उत्साह के साथ सुबह से ही मना सकते हैं। इस दिन अपनी राशि के अनुसार शुभ रंगों के कपड़े पहनें, रंग गुलाल लगाएं और दूसरों को उपहार दें। होली के रंग में चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

होली और फाल्गुन पूर्णिमा के दिन बनेगा वृद्धि योग

होली और फाल्गुन पूर्णिमा के दिन वृद्धि योग बनेगा, जो सुबह से लेकर रात 09:30 बजे तक रहेगा। इस योग में आप जो भी कार्य करेंगे, उसके फल में वृद्धि होगी। इसलिए, आप स्नान, दान, और पूजा पाठ कर सकते हैं। रंग-गुलाल के साथ होली का आनंद मनाएं। आपके पुण्य और आनंद में और भी वृद्धि होगी।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें

☸ ग्रहण के पूर्व स्नान आदि करें ताकि शुद्धता बनी रहे।

READ ALSO   16 फरवरी 2024 भीष्म अष्टमी

☸ अपने इष्ट देव या देवी की पूजा अर्चना करें।

☸ चंद्र ग्रहण में दान करें और ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करें।

☸ ग्रहण के समाप्त होने के बाद फिर से स्नान करें।

☸ खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालें।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें

☸ ग्रहण के दौरान गुरु प्रदत्त मंत्र का जाप करते रहना चाहिए।

☸ ग्रहण के समय में भोजन या पानी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन क्षमता कमजोर हो सकती है और व्यक्ति के बीमार होने की ज्यादा संभावना हो सकती है।

☸ ग्रहण के दौरान किसी भी नए काम या मांगलिक कार्य को नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे उस काम में असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

☸ ग्रहण के दौरान नाखून कांटना, बालों में कंघी करना, दांतों की सफाई करना और सोना अशुभ माना जाता है।

☸ चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल भी ग्रहण के दौरान नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

गर्भवती महिलाएं रखें अपना विशेष ध्यान

☸ गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस समय प्रकृति में कई तरह की अशुद्ध और हानिकारक किरणों का प्रभाव होता है, इसलिए कुछ कार्यों का ध्यान रखना चाहिए।

☸ ग्रहण के समय में कैंची, सूई, चाकू या धारदार चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए।

☸ ग्रहण के समय में स्नान नहीं करना चाहिए। इसे ग्रहण समाप्ति के बाद करना बेहतर होता है।