मेष राशिफल 2023
आज आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए नियमित व्यायाम करें। कार्य-व्यवसाय में उन्नति होगी तथा मनचाहे लाभ की प्राप्ति होगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें अन्यथा धन की हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा एवं जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
उपायः- मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, इससे आपको लाभ मिलेगा।
वृषभ राशिफल 2023
आज आपको आर्थिक परेशानियों के कारण बहुत ही आलोचनाएं सुननी पड़ सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी प्रिय का अच्छा बर्ताव आज आपको खास महसूस करवा सकता है। कार्य-व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे तथा जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे एवं आकर्षण बढ़ेगा।
उपायः- मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें, शांति का अनुभव करेंगे।
मिथुन राशिफल 2023
आज आप बहुत ही प्रसन्न महसूस करेंगे तथा शारीरिक एवं मानसिक रुप से ऊर्जावान रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा तथा व्यापार में साझेदारों के साथ मिलकर किया गया कार्य सफल होगा एवं उसमे लाभ भी होगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी एवं जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा जिससे आपको प्रसन्नता होगी।
उपायः- शनिदेव की आराधना करें, सभी कष्टों से राहत मिलेगा।
कर्क राशिफल 2023
आज आपको किसी भी प्रकार का मानसिक कष्ट न हो इसके लिए निराशा से बचने की कोशिश करनी चाहिए। व्यवसायिक कार्यों मे निवेश करने से बचने का प्रयास करें अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आपके रहन-सहन में होने वाले परिवर्तन से परिवार के सदस्यों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रकार का गलत सम्बन्ध आपकी प्रतिष्ठा में कमी ला सकता है।
उपायः- मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
सिंह राशिफल 2023
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा एवं आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों मे सफलता मिलेगी एवं कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों से छुटकारा मिलेगा। व्यवसाय से सम्बन्धित कुछ लोग आपसे सहयोग मांग सकते है। प्रेम-सम्बन्धों मे मधुरता आएगी तथा परिवार में भी खुशियों का वातावरण बना रहेगा।
उपायः- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
कन्या राशिफल 2023
आज आपको अपने व्यवसायिक स्थलों पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पारिवारिक कार्यों के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती है। कोई अपना व्यक्ति आपको नियंत्रित करने का प्रयास कर सकता है जिससे आप मानसिक परेशानियों का अनुभव करेंगे। व्यापार में पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते है। मित्र एवं रिश्तेदारों से सम्बन्ध मधुर होंगे।
उपायः- सूर्य देव को जल अर्पित करें, जीवन में प्रसन्नता रहेगी।
तुला राशिफल 2023
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन सम्पत्ति से जुड़े मामलों का समाधान प्राप्त होगा एवं भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। लम्बे समय से किसी मित्र से बात न हो पाने के कारण आप चिंतित रह सकते है। विरोधी पक्ष आपको हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते है परन्तु आप शांत स्वभाव से उसे रोकने की कोशिश कर सकते है।
उपायः- गायत्री मंत्र का जाप करें, सभी कष्ट दूर होंगे।
आज आप प्रसन्नता से भरे रहेंगे। प्रेम-प्रसंग मजबूत होंगे तथा स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। खर्चों मे अनावश्यक बढ़ोत्तरी से आपका मन थेाड़ा अशांत रह सकता है। मित्र एवं रिश्तेदारो के साथ बिताया गया समय आपके लिए फायदेमंद होगा। व्यवसायिक मामलो में चल रहा विवाद समाप्त होगा। आस-पड़ोस से कहासुनी होने की संभावना हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता बन सकती है।
उपायः- मां दुर्गा की आराधना करें, सभी समस्याएं समाप्त होंगी।
धनु राशिफल 2023
इस राशि वाले जातकों को आज जीवन में आगे बढ़ने के नये मार्ग मिलेंगे एवं स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी। व्यवसाय में लाभ मिलेगा एवं पदोन्नति के अवसर भी प्राप्त हो सकते है। परिवार में मनमुटाव हो सकते है एवं वैवाहिक जीवन से असंतुष्ट महसूस करेंगे। किसी मित्र से मुलाकात हो सकता है जिससे आपको आनन्द प्राप्त होगा।
उपायः- गणेश जी को लड्डुओं का भोग लगाएं, सुख-समृ(ि प्राप्त होगी।
मकर राशिफल 2023
आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्य-व्यवसाय में प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। आपके विनम्र स्वभाव की सराहना होगी एवं आपकी मेहनत और लगन आपको सफलता दिलाएगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा अपने कार्यों को पूरे समर्पण के साथ करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
उपायः- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, सभी परेशानियां दूर होंगी।
कुंभ राशिफल 2023
इस राशि वाले जातकों को आज अपने सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। लम्बे समय से रुके हुए कार्य आज पूर्ण हो सकते है। जीवनसाथी के साथ सम्बन्धों मे मधुरता आएगी तथा पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यवसाय में वेतन की बढ़ोत्तरी होने की संभावना बन सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं वाहन चलाते समय सावधान रहें।
उपायः- ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें, जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
मीन राशिफल 2023
इस राशि वाले जातकों को आज लम्बी दूरी की यात्रा करने से बचना चाहिए अन्यथा स्वास्थ्य सम्बन्धित कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने हुनर को प्रदर्शित करने का आज सुनहरा अवसर है। इस अवसर का लाभ उठाएं उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा तथा अविवाहित जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
उपायः- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें, लाभ की प्राप्ति होगी।