सूर्य का राशि परिवर्तन (कुंभ राशि में) 13 फरवरी 2023

सूर्यः- सूर्य को राजा ग्रह की संज्ञा दी गई है। यदि जातक की कुण्डली में सूर्य उच्च का या बलवान हो तो जातकों को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है। कार्य-व्यवसाय में उच्च पद की प्राप्ति है तथा प्रशासन द्वारा भी अच्छा लाभ प्राप्त होता है। स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियां दूर होती है परन्तु सूर्य कमजोर हो तो जातकों को आंखों की परेशानी हड्डियों के रोग देता है। सूर्य को अग्नितत्व माना गया है जिसके कारण जिस राशि में प्रवेश करता है इससे अलगाव की स्थिति उत्पन्न करता है। सूर्य को आत्मा का कारक भी मना जाता है। इस माह के सूर्य का राशि परिवर्तन 13 फरवरी दिन सोमवार को हो रहा है। इस माह सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे तो आइये हम प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के. एम. सिन्हा जी के द्वारा समझते है कि सभी राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष लग्नः- सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए सामान्य परिणाम देगा। आप शारीरिक रुप से आप स्वस्थ्य महसूस करेंगे लेकिन एसिडिटी और मानसिक परेशानी बन सकती है। माता को लेकर आप चिंतित हो सकते है। कार्य-व्यवसाय मे आपके परिश्रम का फल प्राप्त होगा तथा लाभ प्राप्ति के अवसर भी मिलेंगे इसके लिए आप थोड़े चिंतित हो सकते है। जीवनसाथी से कुछ मनमुटाव हो सकता है। भूमि, वाहन के सुख में कमी महसूस करेंगे अपनी वाणी पर आपको संयम बनाए रखना होगा नही तो परिवार में वाद-विवाद बढ़ सकता है। शिक्षा में विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे तथा दूर संचार के माध्यमों से भी लाभ की प्राप्ति होगी साथ ही खर्च बढ़ेंगे तथा यात्राएं अधिक होगी।

वृष लग्नः- सूर्य का राशि परिवर्तन आपको अच्छा परिणाम देगा शारीरिक रुप से आप स्वस्थ्य महसूस करेंगे। आपके जीवनसाथी के व्यक्तित्व मे निखार आयेगा। पिता का सहयोग मिलेगा तथा समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्य-व्यवसाय मे कुछ रुकावटों के बाद सफलता मिलेगी परन्तु यह सफलता आपको अत्यधिक लाभ देगी। प्रशासन द्वारा भी आपको लाभ मिलेगा। आमदनी के अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियो के लिए समय अच्छा रहेगा उनके मेहनत के अच्छे अंक प्राप्त होंगे।

मिथुन लग्नः- मिथुन लग्न के जातकों के लिए यह परिवर्तन मिश्रित परिणााम देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। एसिडिटी की समस्या बन सकती है तथा मानसिक रुप से आप पीड़ित रहेंगे। कार्य-व्यवसाय के लिए समय अच्छा रहेगा आपको अपने परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा तथा समाज मे मान पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियो के शिक्षा मे कुछ रुकावटों के बाद सफलता मिलेगा। भूमि, वाहन, मकान इत्यादि के कार्यों मे परेशानी आ सकती है। प्रेम-प्रसंग के लिए भी समय अच्छा नही रहेगा। आप महत्वपूर्ण फैसलें करने में असमर्थ महसूस करेंगे। आर्थिक संग्रह मे भी आपको परेशानियां महसूस होगी। परिवार मे स्थिति सामान्य रहेगी। शत्रुओं का सामना करने मे सक्षम होंगे। संतान को लेकर चिंता बन सकती है।

READ ALSO   Subhash Chandra Bose Jayanti

उपायः- सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।

कर्क लग्नः- कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अच्छा परिणाम देगा। भाग्य का साथ मिलेगा और कई परेशानियों से राहत मिलेगी परन्तु स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें साथ ही पिता को लेकर भी चिंता बन सकती है। आर्थिक संग्रह में कुछ रुकावटें उत्पन्न हो सकती है परन्तु पुरातत्व सम्बन्धित कार्यों मे आपको सफलता मिलेगी। भूमि, वाहन के सुख मे कमी महसूस करेंगे। आमदनी के क्षेत्र में रुकावटें उत्पन्न हो सकती है तथा विद्यार्थियों की शिक्षा में अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। परिवार को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा लेकिन वैवाहिक जीवन मे परेशानी बन सकती है।

सिंह लग्नः- सूर्य का राशि परिवर्तन आपको अच्छा परिणाम देगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा तथा शारीरिक रुप से भी ऊर्जावान अनुभव करेंगे। वैवाहिक जीवन की दृष्टिकोण से समय अच्छा नही रहेगा। जीवनसाथी के मनमुटाव हो सकता है। दैनिक कार्यों मे भी कुछ परेशानी बन सकती है। भूमि, वाहन से सम्बन्धित कार्यों मे धन खर्च की सम्भावना बन रही है तथा इससे सम्बन्धित कार्यों मे कुछ विलम्ब हो सकता है। कार्य-व्यवसाय मे किए गए परिश्रम का लाभ प्राप्त होगां

कन्या लग्नः- कन्या राशि के जातकों को सूर्य का राशि परिवर्तन अच्छा परिणाम देगा। आप शारीरिक रुप से स्वस्थ्य महसूस करेंगे। आपके परिश्रम का लाभ मिलेगा। खर्चों की बढ़ोत्तरी हो सकती है लेकिन बाहरी स्त्रोंतो से भी आप लाभ प्राप्त करेंगे अपने शत्रुओ का सामना करने मे थोड़ी परेशानी महसूस करेंगे परन्तु आपको सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा मे कुछ परेशानियां महसूस हो सकती है तथा प्रेम-संबंध के लिए भी समय अच्छा नही रहेगा। भूमि, वाहन से आपको सुख की अनुभूति होगी। साझेदारी के कार्यों मे आपको सफलता मिलेगी तथा वैवाहिक जीवन मे मधुरता आयेगी। परिवार को लेकर चिंता बढ़ सकती है तथा आर्थिक क्षेत्र मे भी रुकावटें उत्पन्न होगी।

उपायः- लक्ष्मी नारायण मंदिर मे खीर का दान करें, पारिवारिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला लग्नः- सूर्य का राशि परिवर्तन आपको मिश्रित परिणाम देगा। विद्यार्थियो को अपने शिक्षा में कुछ परेशानियों के बाद सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शत्रुओं का सामना करने मे आप सक्षम होंगे तथा पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। गर्भवती महिलाओं का ध्यान देने की आवश्यकता है। आप कई परिस्थितियों को लेकर भ्रमित हो सकते है। बाहरी स्त्रोंतो से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्य-व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी लेकिन धन संग्रह करने में आप रुकावटें महसूस करेंगे। आमदनी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। संतान पक्ष को लेकर चिंता बन सकती है। छोटे भाई को किसी प्रकार का कष्ट मिल सकता है।

READ ALSO   छींक आना कब होता है शुभ और कब होता है अशुभ

उपायः- विष्णु जी की आराधना करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक लग्नः- यह राशि परिवर्तन आपको कई क्षेत्रो में बेहतर परिणाम देगा आप शारीरिक सुख की अनुभूति करेंगे परन्तु मानसिक चिंता बन सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा और आप कई परेशानियों से राहत पा लेंगे। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी तथा समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। भूमि, वाहन के सुख में बढ़ोत्तरी होगी। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानी बन सकती है। विद्यार्थियो के लिए समय अच्छा रहेगा। आपके बुद्धि बल में बढ़ोत्तरी होगी। प्रेम-प्रसंग मे प्रागढ़ता आयेगी तथा मित्रों एवं सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके पराक्रम मे बढ़ोत्तरी होगी तथा छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आपके खर्चों मे बढ़ोत्तरी होगी।

उपायः- हनुमान जी की आराधना करें।

धनु लग्नः- धनु राशि के जातकों को सूर्य का राशि परिवर्तन मिश्रित परिणाम देगा। आप अपने परिश्रम द्वारा भाग्य की उन्नति करेंगे आपके पुरुषार्थ में बढ़ोत्तरी होगी तथा भाग्य की उन्नति तेजी से होगी। धार्मिक क्षेत्र में भी आपका रुझान बढ़ेगा। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी परन्तु छोटे भाई-बहनों से कुछ मतभेद हो सकता है। आमदनी में कुछ रुकावटें आ सकती है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी तथा धन संग्रह करने में भी आप सक्षम होंगे। भूमि, वाहन से सम्बन्धित कार्यों मे आपको सफलता मिलेगी तथा साझेदारी मे भी आपको लाभ प्राप्त होगा परन्तु अच्छे से सोच विचार अवश्य कर लें। गले से सम्बन्धित थोड़ी परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा मे बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते है।

उपायः- सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें, आपकी मानसिक चिंताएं दूर होंगी।

मकर लग्नः- मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अच्छा परिणाम देगा परन्तु स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपके परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा तथा छोटे भाई-बहनों का भी सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा तथा आमदनी के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। इसलिए जितना हो सके अपने वाणी पर नियंत्रण बनाएं रखें। आपके आयु में वृद्धि होगी तथा पुरातत्व सम्बन्धित कार्यों मे आपको सफलता मिलेगी। धन-अर्जन करने मे आप सक्षम होंगे। कार्य-व्यवसाय मे कुछ रुकावटों के बाद आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। भूमि, वाहन के कार्यों में भी सफलता हासिल करेंगे। साझेदारी के कार्यों मे आपको सफलता मिलेगी।

READ ALSO   Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल, 09 January 2024 In Hindi | KUNDALI EXPERT |

उपायः- हनुमान जी की आराधना करें, विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता प्राप्त होगी। दैनिक दिनचर्या में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

कुंभ लग्नः- कार्य-व्यवसाय की दृष्टिकोण से यह राशि परिवर्तन आपको मिश्रित परिणाम देगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है। कार्य-व्यवसाय में आपको काफी परिश्रमों के बाद सफलता मिलेगा। तकनीकी के कार्यों से जुड़े जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। अपने बुद्धि बल द्वारा आप परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। भूमि, वाहन के कार्यों में कुछ रुकावटों के बाद सफलता मिलेगी। आमदनी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। धन का संग्रह करने में आप सक्षम होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्रों एवं सहकर्मियों का साथ प्राप्त होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

उपायः- सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें, कार्य-व्यवसाय में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

मीन लग्नः- सूर्य का राशि परिवर्तन आपको अच्छा परिणाम देगा। कार्य-व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी। शारीरिक रुप से आप स्वस्थ्य महसूस करेंगे आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी तथा यात्राएं भी रहेगी दूर-संचार के माध्यमों से भी आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार में कुछ परेशानियों के बाद सुख-शांति का आगमन होता है। आपके पराक्रम में कमी आ सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर-सम्बन्ध बने रहेंगे। साझेदारी के कार्यों मे आपको सफलता मिलेगी तथा दिनचर्या में भी दिन बेहतर रहेंगे। सूर्य का गोचर दैनिक रोजगार कर रहें जातकों को अच्छा परिणाम देगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। अपने शत्रुओं का सामना करने में आप सक्षम महसूस करेंगे।

उपायः- विष्णु जी की आराधना करें, सूर्य का गोचर आपको बेहतर परिणाम देगा।