दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 20 फरवरी 2023 दिन सोमवार

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 20 फरवरी 2023 दिन सोमवार 13मेष राशिफल 2023

कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। यह समय आपको अपने कौशल का परिचय देने के लिए उत्तम रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा तथा सम्बन्ध मधुर होंगे माता के स्वास्थ्य मे पहले से सुधार आयेगा जिससे आपकी चिताएं समाप्त होंगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें अन्यथा दुर्घटना की संभावना बन सकती है।
उपायः- भैरव बाबा की आराधना करें, दिन शुभ होगा।

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 20 फरवरी 2023 दिन सोमवार 14वृषभ राशिफल 2023

आज के दिन आप पर शनि देव की कृपा बनी रहेगी। लम्बे समय से रुके हुए कार्य मे सफलता प्राप्त होगी एवं उससे लाभ मिलेगा। छोटे भाई-बहनों का प्रेम व स्नेह प्राप्त होगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम-प्रसंग में मधुरता आयेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपायः- दूसरों की मदद करें, आपका दिन शुभ होगा।

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 20 फरवरी 2023 दिन सोमवार 15मिथुन राशिफल 2023

इस राशि वाले जातकों का दिन आज सामान्य रहेगा। कार्य के सिलसिले में लम्बी दूरी की यात्रा पर जा सकते है। धन-सम्पत्ति से जुड़े मामलों का समाधान प्राप्त होगा एवं भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से थोड़े मनमुटाव हो सकते है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा तथा कोई धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है।
उपायः- हनुमान चालीसा का पाठ करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 20 फरवरी 2023 दिन सोमवार 16 कर्क राशिफल 2023

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आय में वृद्धि होगी किन्तु खर्चों पर नियंत्रण न रखने के कारण आज आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य-व्यवसाय में अधिक परिश्रम के बाद सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा एवं बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
उपायः- अनाथालय में कुछ दान करें, आपकी तरक्की होगी।

READ ALSO   सूर्य देव की शक्तियाँ एवं उनका परिवार

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 20 फरवरी 2023 दिन सोमवार 17सिंह राशिफल 2023

आज आप शारीरिक व मानसिक रुप से शांति का अनुभव करेंगे। न्यायिक मामलों में सफलता मिलेगी। अपने वाणी पर संयम रखें अन्यथा पड़ोसियों से विवाद होने की संभावना उत्पन्न हो सकती है। दैनिक रोजगार के क्षेत्र बढ़ेंगे एवं दूर संचार माध्यमों से भी लाभान्वित होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा एवं दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
उपायः- दुर्गा माता को सुपारी अर्पित करें, माता की कृपा बनी रहेगी।

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 20 फरवरी 2023 दिन सोमवार 18कन्या राशिफल 2023

आज आपको कार्यों मे अधिक परिश्रम करने के बावजूद भी मनचाहा परिणाम प्राप्त नही होगा जिसके कारण आपका मन अशांत रहेगा। संतान पक्ष से चिंताएं बनी रहेंगी। शिक्षा से जुड़े जातकों को आज नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते है। परिवार में वातावरण संतुलित रहेगा एवं जीवनसाथी का भी सहयोग प्राप्त होगा।
उपायः- अपने इष्टदेव की आराधना करें, दिन शुभ होगा।

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 20 फरवरी 2023 दिन सोमवार 19तुला राशिफल 2023

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। लम्बे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति से आपके सभी कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण हो जायेंगे आपका मन धर्म एवं अध्यात्म मे लगेगा तथा आप घर में कोई मांगलिक कार्य को सम्पन्न करने की योजना बना सकते है जिसके कारण परिवार में खुशियां रहेंगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
उपायः- लक्ष्मी जी की आराधना करें, प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 20 फरवरी 2023 दिन सोमवार 20वृश्चिक राशिफल 2023

आज आप मानिसक तनाव का अनुभव कर सकते है। आर्थिक परेशानियों के कारण मन उदास रह सकता है। कार्य-व्यवसाय में यात्रा करनी पड़ेगी किन्तु इसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी तथा दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा तथा सब के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते है।
उपायः- विकलांगों की सहायता करें, आपकी परेशानियाँ दूर होगी।

READ ALSO   भगवान शिव के इन माॅडर्न नामों पर रखें अपने बच्चे का नाम व्यक्तित्व होगा खास व चेहरे पर होगा तेज | Shiv ji Modern Name|

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 20 फरवरी 2023 दिन सोमवार 21 धनु राशिफल 2023

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आय से अधिक व्यय होने के कारण थोड़े चिंतित रहेंगे। कार्य-व्यवसाय में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है तथा कुछ यात्राएं भी करनी पड़ेगी। आज आप किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति से मुलाकात कर सकते है जिनके मार्गदर्शन से आपकी सोच सकारात्मक होगी। दाम्पत्य जीवन मे मधुरता रहेगी एवं जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
उपायः- महिलाओं का सम्मान करें, आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 20 फरवरी 2023 दिन सोमवार 22मकर राशिफल 2023

आज आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको प्रसन्नता का अनुभव करा सकता है। कार्य-व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी तथा पदोन्नति के अवसर भी मिल सकते है। धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी तथा कहीं तीर्थ पर जाने का विचार मन मे उत्पन्न हो सकता है। अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
उपायः- मछलियों को चारा डाले, आर्थिक उन्नति मिलेगी।

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 20 फरवरी 2023 दिन सोमवार 23 कुंभ राशिफल 2023

आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। घर में मेहमानो का आना जाना लगा रह सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति से आपका मन आनन्दित रहेगा। कार्य-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा एवं स्थान परिवर्तन के योग बन सकते है। जीवनसाथी का प्रेम व स्नेह बना रहेगा तथा परिवार में छोटे भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी का विशेष ध्यान रखें।
उपायः- केसर का तिलक लगायें, दिन शुभ होगा।

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 20 फरवरी 2023 दिन सोमवार 24मीन राशिफल 2023

आज आपका मन नकारात्मक विचारो से भरा रह सकता है। व्यवसाय को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। अपने वाणी मे मधुरता लाने का प्रयास करें तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा सम्बन्धों में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब रह सकता है। खान-पान का ध्यान रखें स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
उपायः- गरीबों को भोजन खिलाएं, परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होगा।

READ ALSO   चन्द्रमा की महादशा में अन्य ग्रहों की अन्तर्दशा का फल
error: