Holi ke Din Kare Vastu se jude kuch upay, होली के दिन करें वास्तु से जुड़े कुछ उपाय

हिन्दू धर्म के अनुसार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होलिका दहन का आयोजन किया जाता है और अगले दिन रंगो वाली होली खेली जाती है। प्राचीन समय में होली का नाम ‘होलिका या होलाका’ था परन्तु आज होली को ‘फगुआ’ ‘धुलेंडी’ और ढोल आदि के नाम से भी जाना जाता है। अतः इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु, श्री कृष्ण और भक्त प्रहलाद की उपासना की जाती है।  ऐसे में इस शुभ अवसर पर वास्तु से जुड़े कुछ उपायों को कर लेने से आपको अत्यधिक लाभ मिलता है।

☸ वास्तुशास्त्र के अनुसार होली के रंगों को बहुत शुभ माना जाता है इन रंगों से घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जाएं प्रवेश करती हैं साथ ही माँ लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और आपके घर को हर बुरी नजर से बचाने में यह रंगोली लाभदायक होती है।

Holi ke Din Kare Vastu se jude kuch upay, होली के दिन करें वास्तु से जुड़े कुछ उपाय 1

☸ वास्तुशास्त्र के अनुसार होली के दिन घर में वास्तु देवता की तस्वीर घर के किसी भी हिस्से में अवश्य लगायें ऐसा करने और घर में वास्तु देव की उपस्थिति से सारे वास्तु दोष दूर हो जायेंगे।

Holi ke Din Kare Vastu se jude kuch upay, होली के दिन करें वास्तु से जुड़े कुछ उपाय 2

☸ वास्तु शास्त्र के अनुसार होली के दिन घर पर तुलसी का पौधा या मनी प्लांट का पौधा लगाएं, पौधे घर में गुडलक लाते हैं इसलिए होली के दिन इन्हें घर मे लगाने से घर में आये हुए सभी ग्रह दोष दूर हो जाते हैं।

Holi ke Din Kare Vastu se jude kuch upay, होली के दिन करें वास्तु से जुड़े कुछ उपाय 3

☸ वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के शीर्ष पर लगे हुए ध्वज को होली के दिन ही बदलना सबसे उत्तम होता है। ऐसा करने से परिवार में मान-सम्मान, सुख-समृद्धि आती है साथ ही परिवार में मधुरता बनी रहती है।

Holi ke Din Kare Vastu se jude kuch upay, होली के दिन करें वास्तु से जुड़े कुछ उपाय 4

☸वास्तु शास्त्र के अनुसार होली के दिन घर के बेडरुम में राधा और कृष्ण की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। तस्वीर लगाने के बाद उन्हें गुलाल और फूल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है साथ ही पति-पत्नी के बीच आपस में प्रेम बना रहता है।

☸ वास्तुशास्त्र के अनुसार हिन्दू धर्म में अशोक और आम के पत्तों को अत्यधिक शुभ माना जाता है इसलिए होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर अशोक या आम के पत्ते का वंदनवार अवश्य लगाएं ऐसा करने से बाहर से आयी हुई नकारात्मक ऊर्जाएं दूर चली जाती हैं साथ ही घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति का आगमन होता है।

Holi ke Din Kare Vastu se jude kuch upay, होली के दिन करें वास्तु से जुड़े कुछ उपाय 5

☸ वास्तुशास्त्र के अनुसार धातु से बने हुए कछुए को अत्यन्त शुभ माना जाता है इसलिए होली के दिन पंच धातु से बने हुए कछुए को घर के उत्तर दिशा में स्थापित करना चाहिए और यह अवश्य ध्यान रखना चाहिए की कछुए की पीठ पर श्री यंत्र या कुबेर यंत्र अवश्य बना हो कछुए को पानी वाले छोटे बर्तन में रखकर ही स्थापित करें ऐसा करने से जातक को धन-धान्य की प्राप्ति होगी साथ ही आर्थिक समस्याएं कोसो दूर हो जायेंगी।

Holi ke Din Kare Vastu se jude kuch upay, होली के दिन करें वास्तु से जुड़े कुछ उपाय 6

☸ वास्तुशास्त्र के अनुसार होली के दिन खुद रंग खेलने से पहले माँ लक्ष्मी और माँ दुर्गा को लाल रंग का गुलाल लगाएं और भगवान श्री कृष्ण को नीले रंग का गुलाल लगाएं। भगवान विष्णु और प्रभु श्री राम को पीला गुलाल अर्पित करें साथ ही महादेव और माँ सरस्वती को गुलाबी रंग का गुलाल लगाएं। ऐसा करने से दिन की शुरुआत बिना किसी बाधा के अच्छी होती है।

☸ वास्तुशास्त्र के अनुसार होली के दिन घर के मुख्य स्थान पर बांस का पौधा रखें और इस बात का ध्यान रखें की उसमें 7 या 11 बांस की लकड़ियां अवश्य हो, ऐसा करने से माँ लक्ष्मी का वास होता है जिससे आर्थिक क्षेत्रों में उन्नति मिलती है।

Holi ke Din Kare Vastu se jude kuch upay, होली के दिन करें वास्तु से जुड़े कुछ उपाय 7

☸ वास्तुशास्त्र के अनुसार होलिका की राख को सबसे शुभ और पवित्र माना जाता हैं। होलिका की राख को लाकर होली के दिन घर के आग्नेय कोण में रखने से घर की सभी नकारात्मकता दूर हो जाती है। इसके अलावा होली के दिन स्नान करने के बाद होलिका की राख को अपने माथे और गले पर लगाने से बुरी नजर से आपकी रक्षा होती है।

Holi ke Din Kare Vastu se jude kuch upay, होली के दिन करें वास्तु से जुड़े कुछ उपाय 8

☸ वास्तुशास्त्र के अनुसार सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाकर होली के दिन अपने दुकान या घर में उत्तर दिशा की ओर रखें, मान्यता के अनुसार उत्तर दिशा में देवताओं और धन का वास होता है। यहाँ दीपक जलाने से माँ लक्ष्मी आपके जीवन से सभी अन्धकार को दूर करती है साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Holi ke Din Kare Vastu se jude kuch upay, होली के दिन करें वास्तु से जुड़े कुछ उपाय 9

☸ वास्तुशास्त्र के अनुसार होली के दिन हल्के रंग के कपड़े पहनकर होली खेलें। होली के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनकर होली खेलना शुभ माना जाता है। सफेद रंग चन्द्रमा की शीतलता का प्रतीक माना जाता है जो हमारे अन्दर ऊर्जा का संचार करता है सफेद रंग के कपड़े पहनकर होली खेलने से जीवन में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है।

 

15 Views